Uttar Pradesh
राजधानी लखनऊ में एक बार तेज़ हो रहा कोरोना का प्रकोप

राजधानी लखनऊ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 157 लोगों में वायरस मिले हैं। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर आलमबाग में बरपाया है। 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कैसरबाग में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। चिनहट में 28, अलीगंज में 24 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। एनके रोड में 15 व सिलवर जुबली में 10 लोगों में वायरस पाए गए हैं। गोसाईंगंज और इंदिरानगर में चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं।
102 मरीज ठीक हुए कोरोना वायरस को 102 मरीजों ने हराने में कामयाबी हासिल की है। ये सभी सभी मरीज होम आईसोलेशन में थे। डॉक्टरों ने बताया कि तीन से पांच दिन में होम आईसोलेशन में मरीज ठीक हो रहे हैं।
मरीजों की हो रही निगरानी सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रोजाना चार से पांच हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। होम आईसोलेशन में संक्रमितों की सेहत की लगातार निगरानी की जा रही है। मुफ्त दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। सर्दी-जुकाम व बुखार जैसे लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना की मुफ्त जांच हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मास्क लगाने की आदत लोग छोड़ रहे हैं। इसकी वजह से संक्रमण बढ़ा है।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601