Uttarakhand

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, एक क्लिक में पढ़ें उत्‍तराखंड की प्रमुख खबरें…

Dehradun Top News अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच उत्‍तराखंड का ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। आज ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक सोमवार शाम पांच बजे होगी। वहीं अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच उत्‍तराखंड का ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। 

मौसम विभाग ने आज जारी की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम के बदले मिजाज के बीच वर्षा का क्रम जारी है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

हाकम सिंह की संपत्ति कुर्क

प्रदेश के बहुचर्चित यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में चिन्हित की गई संपत्ति को आखिरकार गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर लिया गया है

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक सोमवार शाम पांच बजे होगी। बैठक में आबकारी नीति के साथ ही पर्यटन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार है। अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। यूपी के साथ ही नेपाल की सीमा पर चेकिंग की जा रही है।

नवरात्र पर सैकड़ों वर्ष बाद ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग

22 मार्च से मां दुर्गा के वासंती नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं और 30 मार्च को रामनवमी का पर्व पड़ेगा। इस बार मां दुर्गा के नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। वहीं ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है।

Related Articles

Back to top button