जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की होती है मान्यता, जानें ..

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गई है। इस समय माघ माह चल रहा है। माह महीने को देवताओं का महीना माना गया है। मान्यता है कि माघ माह में स्नान व दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस महीने में पड़ने वाली एकादशी का महत्व बढ़ जाता है। माङ माह में पड़ने वाली एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। इस साल जया एकादशी 1 फरवरी 2023, बुधवार को है। एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मनुष्य पृथ्वी लोक के सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को जाता है।

जया एकादशी शुभ मुहूर्त 2023-
एकादशी तिथि 31 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से प्रारंभ होगी और 1 फरवरी 2023 को दोपहर 02 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी।
जया एकादशी महत्व-
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत का पालन करने से मनुष्य को कष्टों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं जया एकादशी की तिथि जन्म एवं पूर्व जन्म के सभी पापों का नाश करने के लिए उत्तम तिथि है।
एकादशी पूजा- विधि:
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान की आरती करें।
जया एकादशी 2023 व्रत पारण का समय-
जया एकादशी व्रत का पारण 02 फरवरी 2023 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ समय सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601