आज लगातार छठे दिन कोरोना के केसों में देखने को मिली गिरावट, जानें 24 घंटे में कितने आए मामले

देश में कोरोना की तीसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। आज लगातार छठे दिन कोरोना के केसों में गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले मामूली कमी देखने को मिली है। बीते दिन 2,35,532 मामले सामने आए थे। अब हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए मामलों से ज्यादा आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 3,52,784 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। कुल रिकवरी का आंकड़ा अब 3,87,13,494 पर पहुंच गया है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 18,84,937 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब 4,10,92,522 कुल केस हो गए हैं।
मौत के आंकड़ों में इजाफा जारी
कोरोना के कम होते मामलों के बीच मौत के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में 893 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। कल 871 लोगों की मौत हुई थी। देश में कुल मौतों का आंकड़ा अब 4,94,091 पर आ गया है। इस बीच कोरोना का दैनिक पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 14.50% पर आ गया है।
केरल में नहीं थम रहे कोरोना केस
देश को ज्यादातर राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है लेकिन दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बढ़ता संक्रमण अभी भी चिंता का सबब बना हुआ है। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,812 नए केस मिले हैं। केरल में कई दिनों से यह इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही राज्य में कुल केस 59,31,945 हो गए हैं जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 53,191 पर आ पहुंची है।
देश की 75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण
इस बीच देश ने आज एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, 75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का अब पूर्ण टीकाकरण हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को यह जानकारी दी कि भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराकों से टीका लगाया है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और मजबूत हो रहे हैं। भारत सरकार द्वारा की जा रही वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा अब 1,65,70,60,692 डोज पर पहुंच गया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601