पेट्रोल दिल्ली से 32 रुपये सस्ता है इस शहर में, देखें आपने शहर का हाल

पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी बड़ी राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी गुरुवार को ईंधन के नए रेट जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के आज जारी नए रेट (Petrol-diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार 15वें दिन भी कीमतें स्थिर हैं। आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है। और आज हम यह भी समझेंगे कि आखिर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल-डीजल इतना स्स्ता क्यों है? जबकि, देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं, डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर है।

महाराष्ट्र के मुकाबले 18.06 रुपये सस्ता है दिल्ली में पेट्रोल
अगर परभणी के रेट से दिल्ली के रेट की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल महाराष्ट्र के मुकाबले 18.06 रुपये सस्ता है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में 5 रुपये 44 पैसे तो मध्य प्रदेश में 5.33 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। परभणी से 14.76 रुपये सस्ता पेट्रोल झारखंड के रांची में है तो बिहार के पटना में यह 7.24 रुपये सस्ता है।
जबकि, चेन्नई में 12.62 रुपये बेंगलुरु में 12.38 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स और ट्रांसपोटेशन चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के रेट में अंतर है।
अगर कोलकाता की बात करें तो यहां परभणी से 8.35 रुपये सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, आगरा और लखनऊ में क्रमश: 18.44 और 18.22 रुपये कम रेट पर पेट्रोल आप खरीद रहे हैं। पोर्ट ब्लेयर में परभणी के मुकाबले पेट्रोल 32.02 रुपये सस्ता है।
क्यों सस्ता है पोर्ट ब्लेयर में तेल
एक अप्रैल को केंद्र सरकार का कर और दिल्ली सरकार का कर पेट्रोल के खुदरा मूल्य का लगभग 44 प्रतिशत था। यह अनुपात हर राज्य में अलग-अलग है। मुंबई का ही उदाहरण लीजिए। एक अप्रैल को शहर में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये प्रति लीटर थी, जो दिल्ली की तुलना में लगभग 15 रुपये प्रति लीटर अधिक थी। इसका कारण सीधा है।
महाराष्ट्र सरकार शहर में बेचे जाने वाले प्रत्येक लीटर पेट्रोल के लिए 26 प्रतिशत मूल्य वर्धित कर के साथ-साथ 10.12 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेती है। इसलिए मुंबई में कुल कर 50 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो जाते हैं। राज्य सरकारों का कर अलग-अलग है और लक्षद्वीप व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कर सबसे कम है, जहां यह क्रमश: 0 प्रतिशत और एक प्रतिशत है।
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (IOC)
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
परभणी | 123.47 | 106.04 |
श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
भोपाल | 118.14 | 101.16 |
जयपुर | 118.03 | 100.92 |
रांची | 108.71 | 102.02 |
पटना | 116.23 | 101.06 |
चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
आगरा | 105.03 | 96.58 |
लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी आप चेक कर सकते है। अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता है तो RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601