घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर हुई भारी बढ़ोतरी, जानिए क्या है नई कीमत

बढ़ती महंगाई क बीच आम जनता को बड़ा झटका लगा है. तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में करीब पांच महीने बाद 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. लेकिन इसी बीच जनता को एक मोर्चे पर राहत भी मिली है. दरअसल, इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है.

जानिए सिलेंडर के नए रेट्स
तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडर पर 9 रुपये की मामूली कटौती की है इसके बाद दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1 मार्च 2022 को तय की गई कीमत 2012 रुपये से घटकर 2003 रुपये हो गई है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 2095 रुपये से 8 रुपये कम होकर 2087 रुपये हो गई है. मुंबई में भी इसकी कीमत करीब 9 रुपये कम की गई है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी में भी इसकी कीमत घट कर 1954.50 रुपये हो गई है. चेन्नई में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2137.50 रुपये में मिलेगा.
इससे पहले फरवरी की कीमत पर नजर डालें तो दिल्ली में 1 फरवरी 2022 को इसकी कीमत 1907 तो कोलकाता में 1987 और मुंबई में 1857 व चेन्नई में 2040 रुपये थी. वहीं नए साल के पहले दिन राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1998.50 रुपये थे. वहीं, मुंबई में 2076, कोलकाता में 1948.50 रुपये और चेन्नई 2131 रुपये थी.
इस साल अब तक ऐसे बढ़े दाम
 तारीख            दिल्ली       मुंबई       कोलकाता      चेन्नई
22 मार्च           2003        2087      1954.5      2137.5
1 मार्च             2012      2095        1963         2145.5
1 फरवरी         1907      1987        1857         2040
1 जनवरी        1998.5    2076       1948.5       2131
घरेलू रसोई गैस के नए दाम
गौरतलब है कि आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा होने के बाद 22 मार्च 2022 से दिल्ली में 14 किग्रा वाला सिलेंडर 949.5 रुपये का हो गया है. पहले यह 899.50 रुपये का था. इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के साथ ही तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 349 रुपये में और 10 किग्रा का सिलेंडर 669 रुपये में मिलेगा.
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
 
				



