uttarakhand Archives - Ad Event Media

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
1 पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा-अर्चना; हर्षिल में जनसभा

2 चुराया हुआ कश्मीर वापस करे पाकिस्तान; जयशंकर बोले- PoK मिलते ही सारी समस्या खत्म

3 विदेश मंत्री जयशंकर बोले- अमेरिकी विदेश नीति से हैरानी नहीं, US डॉलर आर्थिक स्थिरता के लिए अहम

4 ब्रिटेन दौरे पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश नीति, चीन-भारत संबंध और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में पहले 41 दिन उनके दृष्टिकोण से बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं रहे हैं।

5 जो दो-दो बार फेल हुआ, प्रधानमंत्री कैसे बन गया; अब राजीव गांधी पर मणिशंकर अय्यर के बयान से बवाल

6 मणिशंकर बोले-राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने, कांग्रेस बोली- वे हताश इंसान, राजीव ने देश को विजन दिया

7 वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुना जाता है, “जब वह प्रधान मंत्री बने, तो मुझे बहुत हैरानी हुई। मुझे लगा कि वह एक एयरलाइन पायलट हैं और कैम्ब्रिज में फेल हो गए। कैम्ब्रिज में असफल होना बहुत मुश्किल है,”इसके बाद वह लंदन के इंपीरियल कॉलेज गए और वहां भी फेल हो गए। तब मैंने सोचा ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?

8 कमजोर शैक्षिक रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को पीएम कैसे बनाया गया?’ मणिशंकर अय्यर के वीडियो से BJP का तंज

9 आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21-23 मार्च को बंगलूरू में होगी। इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी और पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी

10 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर गोल्ड लोन में बढ़ोतरी को लेकर हमला बोला और कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ‘मंगलसूत्र चोरी’ के बारे में उनकी टिप्पणी सच साबित हुई है, क्योंकि उनके शासन में महिलाओं को अपने सोने के गहने गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

11 केंद्र ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोप-वे को मंजूरी दी, केदारनाथ में रोप-वे से 36 मिनट में होगी 9 घंटे की यात्रा, 36 लोग बैठ सकते हैं

12 रान्या राव के पिता बोले- मेरे करिअर पर दाग नहीं, बेटी हमारे साथ नहीं रहती, घटना से हैरान हूं; कन्नड़ एक्ट्रेस 15kg सोने के साथ गिरफ्तार हुईं

13 हालात: गर्मी बढ़ने से मार्च-अप्रैल मई में बढ़ेगी बिजली की मांग; मौसम विभाग जता चुका भारी तापमान की संभावना

14 मार्च-अप्रैल 2025 में बिजली की मांग और बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) पहले ही संकेत दे चुका है कि इन महीनों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 2023 में बिजली की मांग में अधिकतर वृद्धि गर्मियों के दौरान दर्ज की गई थी।

15 RBI ने अजीत रत्नाकर को नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया, उनके पास तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव, जोशी ने IIT मद्रास से मॉनेटरी इकोनॉमिक्स में की है PhD

16 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराया, रचिन-विलियम्सन के शतक

17 ट्रंप-जेलेंस्की विवाद के बाद बड़ा मोड़, शांति वार्ता के लिए तैयार अमेरिका-यूक्रेन, समझौते की योजना शुरू

The post सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें appeared first on Ad Event Media.

29वें उत्तरायणी मेले का आगाज, उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का जश्न
क्लब के मैदान में उत्तरायणी मेले का 29वां संस्करण भव्यता और उल्लास के साथ शुरू हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर किया। उत्तरायणी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित यह मेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक धरोहर का उत्सव मनाने का एक मंच है।

रंगयात्रा से हुआ भव्य आगाज

मेले की शुरुआत सुबह 9 बजे कोतवाली से एक रंगयात्रा के साथ हुई। इस यात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति को भव्य झांकियों, पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के माध्यम से दर्शाया गया। ढोल-दमाऊं की धुनों और झूमते कदमों ने इस रंगयात्रा को यादगार बना दिया। यात्रा ने मेले के उत्साह और ऊर्जा को नए आयाम दिए।

हस्तशिल्प और व्यंजनों का आकर्षण

उत्तराखंड के विभिन्न शहरों और गांवों से आए व्यापारियों और कलाकारों ने मेले में अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉल्स पर हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, वस्त्र और उत्तराखंडी व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में आए लोग गुड़ की जलेबी, आलू के गुटके, और मंडुवे की रोटी जैसे खास पकवानों का स्वाद चखते नजर आ रहे हैं।

तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मेले के दौरान तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला आयोजित की जाएगी। लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। यह मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की परंपराओं और धरोहरों को करीब से जानने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में मेयर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और सांसद छत्रपाल गंगवार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों में उत्साह

इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मेले में आए लोगों का कहना है कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन और खरीदारी का मौका है, बल्कि यह उत्तराखंड की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करने का अद्भुत प्रयास है।

तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला 11 जनवरी तक चलेगा, जिसमें हर दिन नए कार्यक्रम और उत्सवों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मेले ने उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति को बरेली के लोगों के करीब लाकर एक नई पहचान दी है।

The post 29वें उत्तरायणी मेले का आगाज, उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का जश्न appeared first on Ad Event Media.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मसूरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया एक निजी कार्यक्रम में मसूरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद बनने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कार्य किया जाना चाहिए

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर और कड़े कदम उठाने चाहिए उत्तर प्रदेश में असामाजिक तत्वों को दबंगई से कुचला जा रहा है इसी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े उलट फेर की बात की जा रही है लेकिन बिना तथ्यों के इस पर यकीन नहीं किया जा सकता है यह भ्रम की स्थिति पैदा करने वाला विषय है और इस पर जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को गंभीरता से जांच करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि रिस्पना परियोजना के अंतर्गत उनके द्वारा एक शुरुआत की गई थी प्रदेश में इको सिस्टम गड़बड़ा रहा है और उम्मीद है कि इस पर कार्य किया जाएगा इसके लिए जनता को भी आगे आना होगा
उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिमालय की भी जितनी भी जलधाराएं हैं उनको सुरक्षित करने के लिए कार्य कर रही है
भू कानून को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग भू कानून ही मांग कर रहे हैं उन्हें इसका एक मॉडल के द्वारा तैयार किया जाना चाहिए जिसे सरकार को दिया जाना चाहिए ताकि सरकार उसे पर गंभीरता से विचार कर सके

The post पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी महाकौथिग कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जनपद के गैरसैंण विकासखंड स्थित माईथान, खनसर में आयोजित “जन्माष्टमी महाकौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माईथान क्षेत्र के मंगल दलों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रामगंगा नदी में आवश्यक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने, मालकोट में पुल या वैली ब्रिज बनाने, माईथान में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, शिशु मंदिर माईथान को सीएसआर के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने एवं विनायकधार-कस्बीनगर मोटरमार्ग के जल्द निर्माण की घोषणा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा माईथान मां-भगवती का पवित्र स्थान है एवं माँ भगवती की कृपा से यह क्षेत्र बेहद संपन्न और समृद्ध है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि बीते कई वर्षों से मेला समिति श्री कृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग का सफल आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माईथान में आयोजित होने वाला यह मेला हमारी संस्कृति का प्रमुख मेला है। खनसर घाटी का यह महाकौथिग आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक धरोहर हैं एवं इन मेलों के माध्यम से ही नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ती है। यह मेले लोक कलाकारों को भी मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व का मानव जीवन पर विशेष प्रभाव है। श्री कृष्ण का प्राकट्य अन्याय और अधर्म को समाप्त करने के लिए हुआ था। भगवान के श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हमारी महिलाएं विश्वस्तरीय उत्पाद बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति को और सक्षम एवं समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को देश- दुनिया तक पहुंचाने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड”  को स्थापित किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार का द्वारा महिला समूहों को तीन लाख रुपए तक ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता का आह्वान किया कि मेले में सभी लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताया एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी फैसलों  के बारे में जनता को बताया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, मेला समिति के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

The post मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी महाकौथिग कार्यक्रम में किया प्रतिभाग appeared first on Ad Event Media.

अपनों से नाराज धामी ने धामी के समक्ष रखी अपनी पीड़ा
विधानसभा मानसून सत्र के दौरान प्राकृतिक आपदा के मुद्दे पर सदन में चर्चा  के दौरान विपक्ष को बोलने के लिए जो समय मिला था, उसमें बोलने का अवसर न मिलने पर विपक्ष के विधायक हरीश धामी ने विपक्ष के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

विधायक हरीश धामी ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सत्रावसान के बाद विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उनके समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने कहा आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील राज्य के पर्वतीय क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर  उन्हीं की पार्टी के सदस्यों ने उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस समय उत्तराखंड के कई इलाके आपदाग्रस्त हैं। ऐसे में इस गंभीर विषय पर चर्चा बहुत आवश्यक थी।

मुख्यमंत्री ने विधायक हरीश धामी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उन्हें आश्वसत किया कि उनके क्षेत्र सहित अन्य स्थानों में आपदा से संबंधित जो भी प्रकरण हैं, उनको प्राथमिकता पर लिया जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं सामान्य करने के लिए जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

विधायक धारचूला द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्या बताने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु को निर्देश दिए कि सचिव आपदा प्रबंधन और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाए। आपदा कि दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों के विस्थापन की आवश्यकता है तो, किए जाय।

The post अपनों से नाराज धामी ने धामी के समक्ष रखी अपनी पीड़ा appeared first on Ad Event Media.