#todaysnews Archives - Ad Event Media

SBI Alerts: अब इस तरह से लोगों को फंसा रहे हैं जालसाज, स्टेट बैंक ने किया अलर्ट
नई दिल्ली, State Bank of India Alert Massage: अगर आपका अकाउंट भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो यह खबर में आपको ध्यान देना चाहिए। हाल के कुछ दिनों में जालसाजों ने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके बैंक से पैसे निकालने का नया पैंतरा खोज निकाला है। इस नए तरह के फ्रॉड में बहुत-से लोग फंसकर अपना पैसा गंवा रहे हैं। इसलिए, एसबीआई ने इसके लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है।

सर्वे के नाम पर हो रही धोकेबाजी

जालसाजों का समूह लोगों को एक तरह के सर्वे में भाग लेने के लिए मैसेज कर रहा है और इस सर्वे में जीतने पर उन्हें गिफ्ट कार्ड या फिर नकद इनाम दिए जाने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में लोगों सर्वे के नाम पर अपने जरूरी डिटेल्स उन्हें दे रहे हैं और फिर फ्रॉड के शिकार बन रहे हैं।

एसबीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करने हुए कहा है की ऐसे मैसेज या सर्वे से बचना चाहिए जो आपके पर्सनल डिटेल्स की जानकारी मांगते हो। साथ ही फ्रॉड की जानकारी देने के लिए साइबर क्राइम की रिपोर्ट करनी की सहल दी गई है।

PayNow के साथ हुई है SBI की हुई साझेदारी

जानकारी के लिए बता दें कि क्रॉस बॉर्डर भुगतान के लिए ऑनलाइन भुगतान प्रणाली को आसान बनाते हुए एसबीआई ने सिंगापुर की कंपनी PayNow के साथ साझेदारी की है। SBI के BHIM SBIPAY मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भारत से सिंगापुर में फंड ट्रांसफर और सिंगापुर से भारत तक फंड ट्रांसफर की अनुमति देगा। इस सिस्टम से दोनों देशों के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सभी खाताधारक फायदा उठा सकते हैं।

बता दें कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच सीमा पार भुगतान के लिए एक बुनियादी ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी। UPI-Paynow लिंक होने के साथ भारत और सिंगापुर में निवासी धन का रियल टाइम ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

The post SBI Alerts: अब इस तरह से लोगों को फंसा रहे हैं जालसाज, स्टेट बैंक ने किया अलर्ट appeared first on Ad Event Media.

पीएम मोदी बोले- आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा भारत, JAM से गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत एक आधुनिक डिजिटल ढांचा तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिजिटल क्रांति का लाभ सभी तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी के लाभ पर भी बात की।

कर प्रणाली में किया जा रहा टेक्नोलॉजी का उपयोग

‘अनलीशिंग द पोटेंशियल: ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी’ विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि करदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कर प्रणाली को फेसलेस बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी ने ‘वन नेशन वन राशन’ का आधार बनाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने वन नेशन वन राशन का आधार बनाया। वहीं, JAM (जन धन योजना, आधार और मोबाइल नंबर) की त्रिमूर्ति ने गरीबों को लाभ देने में मदद की। उन्होंने कहा कि 5जी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी तकनीकों पर चर्चा की जा रही है और ये चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और कई अन्य क्षेत्रों को बदलने के लिए तैयार हैं।

टेक्नोलॉजी को बनाएं सरल

पीएम मोदी ने हितधारकों से आम आदमी के सामने आने वाली 10 समस्या क्षेत्रों की पहचान करने का आह्वान किया, जिन्हें एआई का उपयोग करके हल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी Technology driven सदी है। उसको हम जितना जल्दी फैलाएं, जितना जल्दी सरल बनाएं और जितना जल्दी जन सामान्य को सशक्त करने वाला बनाएं, उतना देश का और लोगों का कल्याण होने वाला है।

नागरिकों को किया जा रहा सशक्त

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का बदलता हुआ भारत टेक्नोलॉजी की ताकत से लगातार नागरिकों को सशक्त कर रहा है। बीते वर्षों में हमारी सरकार के हर बजट में टेक्नोलॉजी की मदद से देशवासियों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस बार के बजट में भी टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमन टच को प्राथमिकता दी गई है।

‘Zero Defect, Zero Effect’ होनी चाहिए प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा, ”Zero Defect, Zero Effect’ हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारी क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं होना चाहिए और उसमें टेक्नोलॉजी बहुत मदद कर सकती है। हम टेक्नोलॉजी की मदद से प्रोडक्शन में बहुत फिनिश-वे में प्रोडक्ट लेकर आ सकते हैं और तभी ग्लोबल मार्केट हम कैप्चर कर सकते हैं।”

टेक्नोलॉजी की मदद से लेकर आए DigiLocker

पीएम मोदी ने कहा, ”टेक्नोलॉजी की मदद से हम हर व्यक्ति के लिए DigiLocker की सुविधा लेकर आए हैं। यहां कंपनियां और MSMEs अपनी फाइलों को स्टोर कर सकते हैं, उसे विभिन्न रेग्युलेटर्स और सरकारी विभागों के साथ साझा कर सकते हैं।”

गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा

प्रधानमंत्री ने कहा, ”जनधन खाते, आधार और मोबाइल…इन तीनों के कारण करोड़ों गरीबों के खाते में सीधे पैसा भेजना संभव हुआ है। उसी प्रकार से टेक्नोलॉजी, आरोग्य सेतु और CoWIN एप का महत्वपूर्ण साधन बनी। इससे कोरोना के दौरान ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन में बड़ी मदद मिली।”

The post पीएम मोदी बोले- आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा भारत, JAM से गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा appeared first on Ad Event Media.

MP Board Class 10th Exam 2023: एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं कल से शुरू, पहले दिन होगा हिंदी का पेपर
MP Board Class 10th Exam 2023: एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education MPBSE) की ओर से दसवीं की परीक्षाएं कल, 1 मार्च, 2023 से शुरू होकर 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, पहले दिन दसवीं की कक्षा में हिंदी का पेपर कराया जाएगा। इसके बाद एक दिन के गैप के बाद यानी कि 3 मार्च, 2023 को उर्दू और फिर तीन दिन बाद यानी कि 07 मार्च, 2023 को सोशल साइंस का पेपर कराया जाएगा। इस तरह अंतिम पेपर 27 मार्च, 2023 को होगा। सभी स्टूडेंट्स को 8 बजकर 30 मिनट तक सेंटर पर पहुंचना होगा। 8 बजकर 45 मिनट के बाद किसी भी स्टूडेंट्स को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

शेड्यूल के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, MP बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड पहले ही रिलीज कर दिए गए थे, जिन्हें स्टूडेंट्स को स्कूलों से कलेक्ट करना था। वहीं, स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।

एमपी बोर्ड परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in पर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में असफल होने वाले छात्र-छात्राएं MP बोर्ड की पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जो कि जुलाई 2023 में निर्धारित है।

“एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 21877 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से कुल 11327 स्टूडेंट्स ने कक्षा 10 में रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 6466 लड़कियां हैं और 4861 लड़के हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के पंजीकृत छात्रों में 10550 छात्रों में 5895 लड़कियां और 4655 लड़के शामिल हैं।

The post MP Board Class 10th Exam 2023: एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं कल से शुरू, पहले दिन होगा हिंदी का पेपर appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री ने सुनाया संस्मरण – मॉरीशस में लोगों के घरों में है रामचरित मानस, वे भी करते हैं विरासत का सम्मान
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सदन में समाजवादी पार्टी पर खूब तंज कसा। रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर योगी आदित्यनाथ मुखर हुए। उन्होंने अनेक उदाहरण के जरिए अपने आध्यात्मिक पहलुओं को उजागर किया और समृद्धशाली यूपी पर गौरव की अनुभूति भी कराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयानों व उदाहरणों से समाजवादी पार्टी पर खूब प्रहार किया। सीएम ने साफ कहा कि शूद्र का आशय जाति से नहीं, श्रमिक वर्ग है। संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो।

सीएम ने रामचरित मानस के सुंदरकांड की चौपाई सुनाई…. बोले-कि यह प्रसंग तब आता है, जब भगवान राम लंका जाने के लिए समुद्र से तीन दिन तक रास्ता मांगते हैं, तब बोलते हैं.. भय बिन होय न प्रीत.. लक्ष्मण जी प्रभु श्रीराम को धनुषबाण देते हैं। भगवान राम तीर का सम्मान करके समुद्र को चेतावनी देते हैं तो समुद्र खड़ा होकर कहता है। तब यह पंक्ति है…

प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्ही, मरजादा पुनि तुम्हारी कीन्ही।

ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़न के अधिकारी

सीएम ने कहा कि ढोल वाद्ययंत्र है, गंवार से आशय अशिक्षित से है, शूद्र का आशय श्रमिक वर्ग से है, किसी जाति विशेष से नहीं। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी कह चुके हैं कि दलित समाज को शूद्र न बोलो। यह भी पता है कि आपने बाबा साहेब के प्रति क्या व्यवहार किया। उनके नाम पर बनी संस्थाओं का नाम बदल दिया। आपने तो घोषणा भी की थी कि हम आएंगे तो बाबा साहेब के स्मारकों को हटाकर टेंट हाउस-मैरिज हॉल खोल देंगे। आप सामाजिक न्याय की बात करते हैं। नारी का अर्थ-नारीशक्ति से है। मध्यकाल में जब यह रचा गया तो महिलाओं की स्थिति क्या थी, किसी से छिपा नहीं है। बाल विवाह जैसी विकृतियां भी उस समय ही पनपी थी। सीएम ने कहा कि रामचरित मानस अवधी में रची गई। अवधी का वाक्य है.. भया एतने देर से ताड़त रहा, यहां ताड़त का अर्थ देखने से है। सीएम ने बताया कि संत तुलसीदास का जन्म चित्रकूट के राजापुर गांव में हुआ था। बुंदेलखंड के परिप्रेक्ष्य में देखेंगे तो वाक्य है… भइया मोरे लड़िकन को ताड़े रखियो यानी देखभाल करते रहो। संरक्षण करके शिक्षित-प्रशिक्षित करो, लेकिन सपा का कार्यालय संत तुलसीदास के खिलाफ अभियान चलाकर मानस जैसे पावन ग्रंथ का अपमान कर रहा है।

हम जीआईएस के जरिए यूपी को समृद्ध करने में लगे थे, तब इन लोगों ने नया शिगूफा छोड़ने का प्रयास किया

सीएम ने कहा कि जब हमारे मंत्रिसमूह के सदस्य जीआईएस के लिए देश-विदेश जाकर यूपी की समृद्धि का मार्ग तय करने लगे, तब इन लोगों ने जानबूझकर मध्यकालीन के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस व तुलसीदास को लेकर नया शिगूफा छेड़ने का प्रयास किया। संत तुलसीदास ने जिस काल खंड में रामचरित मानस की रचना की, तब उन जैसे साधक-संत को सत्ता (अकबर) का बुलावा आया था। तब तुलसीदास ने ‘हम चाकर रघुवीर के, पटव लिखो दरबार, तुलसी अब का होइहे नर के मनसबदार’ कहकर अच्छा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे एक ही राजा हैं, वह राम हैं। राम के अलावा मैं किसी को राजा नहीं मानता हूं। रामलीलाओं का प्रचलन स्वामी तुलसीदास की देन है। इसी के माध्यम से मध्यकाल में तुलसीदास ने समाज को एकजुट किया था। तुलसीदास ने कहा था कि बोलो-राजा रामचंद्र की जय।

यह लोग पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं

सीएम ने कहा कि कुछ लोगों ने तुलसीदास का अपमान व रामचरित मानस को फाड़ने का प्रयास किया। यह कृत्य किसी अन्य मजहब के साथ हुआ होता तो क्या स्थिति होती। जिसकी मर्जी आए, वह हिंदुओं का अपमान कर ले, अपने अनुरूप शास्त्रों की विवेचना कर ले। सीएम ने सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आप पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं।

मॉरीशस में भी लोगों के घरों में श्रद्धा का केंद्र है रामचरित मानस

सीएम ने संस्मरण सुनाया कि मैं प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में मॉरीशस गया था। पूर्वी यूपी व बिहार से पौने दो सौ वर्ष पहले जो लोग गिरमिटिया मजदूर बनाकर वहां गए थे। आज वे लोग अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों के रूप में हैं। मैंने उन लोगों से पूछा कि आपके पूर्वज कोई चीज विरासत में लाए हों, ऐसा कुछ बचा है। तब उन्होंने बताया कि हमारे घर में रामचरित मानस का गुटका है। मैंने पूछा कि क्या आप उसे पढ़ना जानते हैं,  उन्होंने कहा कि नहीं, लेकिन विरासत में जो सीखा है, उसे याद रखते हैं।

आप देश-दुनिया के 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं

सीएम ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि गौरव की अनुभूति होनी चाहिए कि यूपी राम और श्रीकृष्ण की धरती है, गंगा-यमुना और संगम की धऱती है। यूपी की धरती पर रामचरित मानस और वाल्मीकि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ रचे गए। आप उसे जलाकर देश-दुनिया के 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रहे हैं। ऐसी अराजकता को कोई कैसे स्वीकार कर सकता है। मुझे एक पंक्ति याद आती है… जाके प्रभु दारुण दुख दीन्हा, ताके मति पहले हर लीन्हा…।

सीएम ने अटल जी की भी लाइनें सुनाईं

अटल जी ने इस संबंध में बहुत अच्छी बात कही थी कि

हिंदू तन मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय

हिंदू कहने में शरमाते, दूध लजाते लाज न आती

घोर पतन है, अपनी मां को मां कहने में फटती छाती।।

जिसने रक्त पिला कर पाला, क्षण भर उसका भेष निहारो,

उसकी खूनी मांग निहारो, बिखरे-बिखरे केश निहारो।।

जब तक दुशासन है, वेणी कैसे बंध पाएगी,

कोटि-कोटि संतति है, मां की लाज न लुट पाएगी।

The post मुख्यमंत्री ने सुनाया संस्मरण – मॉरीशस में लोगों के घरों में है रामचरित मानस, वे भी करते हैं विरासत का सम्मान appeared first on Ad Event Media.

मुजफ़्फ़रनगर: ‘सिर्फ़ 200 रुपये’ के लिए संजीव वाल्मीकि की हत्या का क्या है पूरा मामला
राजधानी दिल्ली से क़रीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फ़रनगर ज़िले के राजपुर कलां गांव में महज ‘200 सौ रुपये के उधार’ को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई.

इस हमले में एक युवक समेत दो बच्चे भी घायल हुए हैं. ये घटना मंगलवार शाम की है. मुज़फ़्फरनगर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है.

इस हमले में घायल मोहित वाल्मीकि ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, “हमारे घर पर आकर गोली चलाई गई. हम वाल्मीकि समाज से हैं और हमलावर जाट हैं. इस गोलीबारी में मेरे बड़े भाई की मौत हो गई है और उसके दो बच्चे घायल हैं.”

विवाद की वजह पर मोहित ने बताया, “हमारा उनसे कोई विवाद नहीं था. हमलावर मोहित चौधरी ने मुझसे कहा कि तूने दो सौ रुपये उधार लिए हैं, वो वापस कर, मैंने उधार लिया भी नहीं था फिर भी दो सौ रुपये उसे दे दिया. लेकिन वो फिर दो-तीन लोगों के साथ हथियार लेकर वापस आया और गोली चला दी.”

मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस के मुताबिक हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी हथियार थी जबकि इसके अलावा एक अवैध हथियार भी इस्तेमाल किया गया. जानसठ के क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि हमले में शामिल दोनों ही हथियार बरामद कर लिए गए हैं.

वहीं, इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुज़फ़्फ़रनगर के एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कहा, “जानसठ थाना के राजपुर कलां गांव में दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर गोली चली जिनमें एक की मौत हो गई है और तीन घायल हैं जो ख़तरे से बाहर हैं.”

पुलिस ने बुधवार को दो अभियुक्तों मोहित चौधरी और उसके पिता राजेंद्र चौधरी को गिरफ़्तार कर लिया.

गिरफ़्तार किए गए मोहित चौधरी 2013 में मुज़फ्फ़रनगर दंगों से पहले हुए कवाल हत्याकांड में मारे गए सचिन चौधरी की बहन रितु चौधरी के पति हैं.

कवाल गांव में सचिन और गौरव की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने के बाद मुजफ़्फ़रनगर में तनाव फैल गया था और ये ज़िला सांप्रदायिक दंगों की आग में झुलस गया था.

इस दंगे में 60 से अधिक लोग मारे गए थे और दसियों हज़ार लोगों को पलायन करना बड़ा था.

मंगलवार शाम को क्या हुआ था?

हमले में मारे गए संजीव वाल्मीकि के घायल भाई मोहित वाल्मीकि का दावा है कि हमलावर मोहित चौधरी ने बेवजह झगड़ा किया.

मोहित ने बताया, “मैं अपने घर के पास ही था जब मोहित चौधरी ने मुझसे उधार के दो सौ रुपये मांगे, उसे टालने के लिए मैंने पैसे दे दिए लेकिन वो फिर भी उलझ गया. कहासुनी हुई तो वो देख लेने की धमकी देकर गया और कुछ ही देर में हथियार लेकर अपने पिता और चाचा के साथ लौटा.”

मोहित दावा करते हैं, “आते ही उन्होंने गाली गलौज की और अंधाधुंध गोलियां चला दीं. मेरे भाई को तीन गोली लगीं, बच्चे और मैं भी घायल हो गया.”

राजपुर कलां एक जाट बहुल गांव है जहां गिने-चुने दलित परिवार रहते हैं. गांव में जाट समुदाय के लोग बड़े किसान हैं और दलित और भूमिहीन लोग उनके खेतों पर मेहनत मज़दूरी करते हैं.

राजपुर कलां में अभियुक्त के परिवार से जुड़े लोगों, पीड़ित परिवार से जुड़े लोगों और आम लोगों से बात करके ये पता चला कि मृतक और अभियुक्त के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था. मामूली बात पर कहासुनी हुई जिससे शुरू हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गई.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची थी जहां पहुंचने से पहले ही संजीव वाल्मीकि की मौत हो गई थी.

जानसठ के सामुदायिक केंद्र में तैनात डॉक्टर नदीम बताते हैं, “मंगलवार शाम 8 बजकर 40 मिनट पर चार लोगों को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी. इनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हैं जिनमें दो बच्चे हैं. एक बच्ची आठ साल की है और एक बच्चा 4 साल का है. दोनों बच्चों के पैरों में गोली लगी थी, जिनका इलाज किया गया.”

क्या कहना है अभियुक्त परिवार का?

हत्या की इस घटना के बाद राजपुर कलां गांव में सन्नाटा पसरा है. लोग इस बारे में बात करने से बचते हैं. सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं.

अभियुक्त के घर पर ताला लटका है और परिवार के अधिकतर लोग भी फ़रार हैं. अभियुक्त के परिवार के जो लोग मौजूद हैं वो अब इस घटना पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हैं.

मुख्य अभियुक्त मोहित चौधरी के परिवार से संबंधित अमित कुमार कहते हैं, “जो घटना हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी, मोहित अपने उधार के पैसे मांगने गया था लेकिन उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसे वो सहन नहीं कर पाया. वहां से लौटकर उसने घर पर बताया तो यहां से लोग गए लेकिन उन पर हमला किया गया तो बचाव में उन्हें गोली चलानी पड़ी. इसे से युवक की मौत हो गई.”

क्या झगड़ा दो सौ रुपये के विवाद पर ही हुआ?

हमले में घायल मोहित वाल्मीकि का कहना है कि झगड़ा दो सौ रुपये के उधार को लेकर शुरू हुआ था.

पुलिस ने भी अपने पहले बयान में घटना की वजह दो सौ रुपये के उधार को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया है.

हालांकि अभियुक्त के परिवार के लोग दावा करते हैं कि उधार का पैसा इससे कहीं ज़्यादा है.

नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर पड़ोस के शख़्स ने दावा किया, “ये पता चला है कि मोहित चौधरी ने खेतों में काम करने के बदले इन लोगों को एडवांस पैसा दिया था, उसे वापस मांगा तो ये विवाद शुरू हो गया.”

वहीं, इस घटना की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी से बात करते हुए कहा, “पीड़ित परिवार ने दो सौ रुपये के उधार का झगड़ा बताया है, लेकिन अभियुक्त ने पूछताछ में ये दावा किया है कि उधार के पैसे इससे बहुत ज़्यादा हैं, हालांकि अभी ये जांच का विषय है.”

किस हाल में है मृतक का परिवार

इस हमले में मारे गए संजीव वाल्मीकि दिहाड़ी मज़दूर थे. उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है. हमले के बाद से ही ये परिवार दहशत हैं.

संजीव के दो बच्चों को गोली के छर्रे लगे हैं. इनमें एक बेटा और एक बेटी है वे अब अस्पताल से घर आ गए हैं. दोनों ही बच्चे दहशत में हैं.

परिवार की आर्थिक हालत बहुत ख़राब है. संजीव की मौत के बाद उनके परिवार पर संकट पैदा हो गया है क्योंकि वो अकेले कमाने वाले थे.

मोहित कहते हैं, “इस हमले के बाद हम सब डरे हुए हैं. परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.”

अपराध का गढ़ रहा है मुज़फ़्फ़रनगर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुज़फ़्फ़रनगर ज़िला अपराध का गढ़ रहा है.

मुज़फ़्फ़रनगर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा कहते हैं कि अब हत्या जैसी घटनाएं कुछ कम ज़रूर हुई है और अपराध का ग्राफ़ गिरा है लेकिन फिर आवेश में या गुस्से में हमले की ख़बरें आती रहती हैं.

राकेश शर्मा कहते हैं, “एक दौर था जब मुज़फ़्फ़रनगर को क्राइम कैपिटल कहा जाता था, लेकिन बीते कुछ सालों में अपराध का ग्राफ़ कम हुआ है. एक दौर था जब यहां दस रुपये के लिए या रिक्शे से उतरने को लेकर विवाद पर क़त्ल हो जाते थे. बहुत मामूली विवादों में यहां ख़ून बहाया जाता रहा है. लेकिन बीते कुछ सालों में अपराध ख़ासकर हत्या जैसे अपराध कम हुए हैं.”

शर्मा कहते हैं, “हालांकि रंजिश, उतावले पन और आक्रोश में की जा रही हत्याएं अब भी हो रही हैं, पुलिस लूटपाट जैसे अपराध कम कर सकती है, लेकिन इस तरह की हत्याओं को रोकना मुश्किल है. यही वजह है कि प्रशासन के सख़्त होने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ ही जाती हैं.”

The post मुजफ़्फ़रनगर: ‘सिर्फ़ 200 रुपये’ के लिए संजीव वाल्मीकि की हत्या का क्या है पूरा मामला appeared first on Ad Event Media.