मौसम विभाग ने दी चेतावनी Archives - Ad Event Media

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश
नई दिल्लीः उत्तरी भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है, जिसके चलते कुछ इलाकों में सुबह बूंदाबंदी हुई। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत महसूस हुई।

भारतीय मौसम विभाग ने अब कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 20 जिलों के लिए भारी पड़ सकते हैं। इन जिलों में आंधी- तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पटना, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, गोपालगंज और सीवान शामिल है। इन इलाकों में बारिश और तूफान का खतरा है। मौसम विभाग ने एहतियात के दौरान पर इन इलाकों में सावधानी के लिए अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बेमौसम आंधी-तूफान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आम के फसलों को इससे काफी नुकसान होगा। साथ ही रबी फसलों की अभी कटाई चल रही है। बारिश की वजह से भींगने का खतरा है। ज्यादातर लोगों के फसल खुले आसमान के नीचे खलिहान में ही रखे होते हैं।

– इन इलाकों में होगी बारिश

एक रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब,  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिनालडु, पुड्डुचेरी, केरल में भी बारिश की संभावना बनी है। उधर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग  ने इन सभी राज्यों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

The post मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश appeared first on Ad Event Media.

जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी तो उत्तर भारत में बढने लगेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
तेजी से बदलते मौसम के बीच के राजधानी दिल्ली में पिछले दो-तीनों से तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली सहित उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी के आसार जताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन से चार दिन में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह बढ़ोतरी एकदम से न होकर धीरे-धीरे कई दिनों में देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार बने हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। राजौरी जिले में पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के पास मुगल रोड पर बर्फ की निकासी चल रही है। ताजा बर्फबारी के बाद मुगल रोड, जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को राजौरी और पुंछ से जोड़ती है वह बर्फ की परतों से ढक दिया है।

अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी के आसार

बता दें कि आइएमडी ने पहली ही भविष्यवाणी कर दी थी अप्रैल-मई और जून में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं दक्षिण भारत में  भी जमकर गर्मी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रात का पारा गिरा

हवाओं का रूख लगातार परिवर्तनशील बने रहने से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गया। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना बनी हुई है। जिसको देखते हुए  4 अप्रैल को मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार जताए जा रहै हैं।

भोपाल में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी (तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रूख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

The post जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी तो उत्तर भारत में बढने लगेगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी appeared first on Ad Event Media.

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कुछ राज्यों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी।

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश 21 मार्च से शुरू हो जाएंगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 21 मार्च से बारिश शुरू होने की संभावना है। 22 मार्च तक पंजाब में बारिश काफी बढ़ जाएगी। 22 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां आज से और बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड और पंजाब के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने मिल सकती है।

बिहार के 20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

बिहार में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज आंधी और बिजली भी चमक सकती है। करीब 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हैं- किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्स, भोजपुर, रोहतास, भाभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा।

झारखंड में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान में बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन राज्य के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को रांची समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।

The post मौसम विभाग ने दी चेतावनी, कुछ राज्यों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार appeared first on Ad Event Media.