# देहरादून Archives - Ad Event Media

उत्तराखंड में कोरोना के 88 मामले
के 88 नए मामले आए हैं। राज्य के चार जिलों में कोई नया मामला नहीं आया है। जबकि छह जिलों में मरीजों की संख्या इकाई में है। राहत की बात यह है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को अलग-अलग लैब से 9521 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 9433 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 29 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं।

हरिद्वार में भी 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 15, नैनीताल में छह, टिहरी में पांच, पौड़ी व अल्मोड़ा में चार-चार और बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। जबकि चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 61 मरीज ठीक भी हुए हैं।  अब तक प्रदेश में 98 हजार 129 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 94311 स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। फिलवक्त कोरोना के 698 एक्टिव केस हैं। 1416 राज्य से बाहर जा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1704 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान में तेजी दिख रही है। गुरुवार को 436 केंद्रों पर 32 हजार, 299 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 22129 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 1222 व्यक्तियों को भी टीका लगा है। इसके अलावा 1939 स्वास्थ्य कर्मियों व 7009 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 31 हजार, 82 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के एक लाख 65 हजार, 638 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

The post उत्तराखंड में कोरोना के 88 मामले appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा
धर्मनगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से शुरू होने वाले कुंभ की अधिसूचना सरकार जल्द ही जारी करेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार शाम को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुंभ में लोग बेरोकटोक आएं और कोविड के नियमों का पालन करें, इसी हिसाब से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चमोली जिले में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे ग्रामीणों की यह साध पूरी की जाएगी। यह उनकी प्राथमिकता में है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर 11 मार्च के गंगा स्नान की व्यवस्थाओं से संत खुश हैं। हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक है। इस स्नान में 30-35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई थी। 2010 के कुंभ में पहले स्नान पर करीब 45 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था। उन्होंने कहा कि कुंभ में अखाड़ों का वैभव मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। यदि इसके दर्शन करने वाले श्रद्धालु ही नहीं रहेंगे तो यह ठीक नहीं है। ऐसे में कुंभ में आने के लिए श्रद्धालुओं के लिए रोकटोक नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालु आएं और मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग कर कोविड से खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाएं।

उन्होंने दोहराया कि कुंभ में उमडऩे वाली लाखों की भीड़ की आरटीपीसीआर जांच संभव नहीं है। सरकार ने तय किया है कि डंडे के बल पर किसी को रोका नहीं जाएगा। अलबत्ता, व्यवस्था ऐसी बनाई जाएगी कि श्रद्धालु गंगा में स्नान करें और फिर तुरंत वहां से निकल जाएं। इसके लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही हरिद्वार में सड़कों, गलियों आदि को दुरुस्त रखने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जिले में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण उनकी प्राथमिकता में है। यदि इसमें वन भूमि हस्तांतरण बाधा बनेगा तो इसका भी समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे भी देखा जाएगा। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना जनता का हक है, लेकिन आंदोलन की आड़ में कोई गड़बड़ करता है तो यह ठीक नहीं है। लिहाजा, इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन एक मार्च को नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिवालीखाल में प्रदर्शन किया था। तब प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसे लेकर तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार की किरकिरी भी हुई थी।

The post मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा appeared first on Ad Event Media.

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद मौसम के करवट बदल ली है। दिनभर बादलों के डेरे के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मसूरी, कोटद्वार, चमोली में आज सुबह मौसम साफ है और आसमान में धूप खिली हुई है।

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था। चटख धूप के बीच पारा भी उछाल मार रहा था। हालांकि, गुरुवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो गया, जिसके चलते प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हैं। शुक्रवार सुबह से बादलों का डेरा रहा। दून समेत आसपास के इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन प्रदेश में कहीं भी झमाझम बारिश या ओलावृष्टि की कोई सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में अगले कुछ दिन आंशिक से मुख्य रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, अन्य जिलों में हल्के बादलों से लेकर आसमान साफ रहने की संभावना है।

श्रीनगर के ऋषिकेश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी क्षेत्र में शाम छह बजे से सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगामी 31 मार्च तक यह प्रतिबंध सुबह पांच बजे तक रहेगा। शाम छह बजे के बाद सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन अब श्रीनगर से मलेथा से वाया नई टिहरी होते हुए ऋषिकेश की ओर जाएंगे और ऋषिकेश से भी शाम छह बजे बाद इसी मार्ग से श्रीनगर आएंगे।

लोनिवि एनएच डिवीजन के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि तोताघाटी क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबे क्षेत्र में एनएच से सटी पहाड़ी पर कटिंग करनी है। इस कारण शाम से यह प्रतिबंध सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों पर लागू रहेगा। उस क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने के कारण पहाड़ काटने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसलिए टिहरी जिला प्रशासन के सहयोग से यह प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें प्रतिबंध को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।

The post उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज appeared first on Ad Event Media.