किसान Archives - Ad Event Media

अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का सबसे अधिक योगदान रहा है। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा छेड़े गये खेड़ा के किसान आंदोलन, बारदोली के किसान आंदोलन, चम्पारन का किसान आंदोलन, नुनारा फतेहपुर सहित किसानों द्वारा छेड़ा गया लगान विरोधी आंदोलन तथा रायबरेली में 1921 में किसानों के बलिदान जैसे अनेको उदाहरण है जिसमें भारत की आजादी के लिए किसानों द्वारा किये गये संघर्ष एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
देश में सबसे ज्यादा परिश्रमी, ईमानदार, हमारे किसान-मजदूर-बुनकर भाई हैं लेकिन मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसान-मजदूर, बुनकर, कुटीर उद्योग का धंधे करने वाले किसानों का शोषण-उत्पीड़न किया जा रहा है। लगातार बढ़ती मंहगाई से किसान-मजदूर-नौजवान, बुनकर सबसे ज्यादा गरीब हो गयें है। आर्थिक तंगी के कारण लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश की 75 वर्ष की आजादी में भाजपा-कांग्रेस की कुनीतियों के कारण किसान-मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि किसान-मजदूर-बुनकर-नौजवानों का कल्याण समाजवादी विचारधारा में ही संभव है। समाजवादी आंदोलन के भविष्य श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसान, मजदूर, बुनकर, नौजवान, छात्र, महिला, दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के लिये विशेष योजनाओं को लागू कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया गया। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर ही स्वतंत्रता आंदोलन के सामाजिक सद्भाव के मूल्य एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था मजबूत होगी।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘‘ सात चरणों में होगी। यात्रा प्रथम चरण में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में 29 अगस्त को महमूदाबाद सीतापुर से शुरू होगी। 30 अगस्त को बहराइच, 31 अगस्त को श्रावस्ती, 1 सितंबर को बलरामपुर, 2 सितंबर को गोण्डा से होते हुयें 3 सितंबर को फैजाबाद में किसान नौजवान पटेल यात्रा पहुंचेगी।
द्वितीय चरण में 8 सितंबर को बस्ती, 9 सितंबर सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर महाराजगंज, 11 सितंबर गोरखपुर और 14 सितंबर को संतकबीरनगर पहुंचेगी।
तृतीय चरण की यात्रा 17 सितंबर को बाराबंकी से शुरू होकर 18 सितंबर अंबेडकरनगर, 19 सितंबर सुल्तानपुर, 20 सितंबर अमेठी, 21 सितंबर प्रतापगढ़, 22 सितंबर रायबरेली, और 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी।
यात्रा चौथे चरण में 27 सितंबर को उन्नाव, 28 सितंबर को फर्रूखाबाद, 29 सितंबर को कन्नौज एवं 30 सितंबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।
पाँचवे चरण में यात्रा 2 अक्टूबर फतेहपुर, 3 अक्टूबर कौशाम्बी, 4 अक्टूबर इलाहाबाद, 5 अक्टूबर चित्रकूट, 6 अक्टूबर बांदा, 7 अक्टूबर  महोबा, 8 अक्टूबर झांसी, 9 अक्टूबर ललितपुर और 10 अक्टूबर को जालौन पहुंचेगी।
छठे चरण में यात्रा 17 अक्टूबर हरदोई, 18 अक्टूबर शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर बरेली, 20 अक्टूबर बदायूं, 21 अक्टूबर पीलीभीत और 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी में पहुंचेगी।
किसान नौजवान पटेल यात्रा का अंतिम एवं सातवां चरण 25 अक्टूबर मऊ से शुरू होकर, 26 अक्टूबर आजमगढ़, 27 अक्टूबर जौनपुर, 28 इलाहाबाद, 29 अक्टूबर वाराणसी, 30 अक्टूबर मिर्जापुर के उपरांत 31 अक्टूबर को इलाहाबाद में इस यात्रा का समापन होगा।

The post अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किसान-मजदूर-नौजवानों का appeared first on Ad Event Media.

भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है- डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय
किसानों को उनकी उपज का 72 घण्टे के अन्दर भुगतान किये जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने पूरी तरह झूठा और हास्यास्पद करार देते हुए कहा है कि यह बयान प्रदेश के किसानों के साथ एक और छलावा है।

डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दयतापूर्वक बागपत में रात्रि में किसानों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की गयी और बर्बर लाठीचार्ज कर किसानों को भगाकर आन्दोलन को समाप्त कराया गया। जिसमें तमाम किसान गंभीर रूप से घायल हुए। यही आदेश योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्तानों को दिया था। गाजीपुर बार्डर पर भी किसानों के आन्दोलन केा समाप्त कराने की पूरी तैयारी थी किन्तु तमाम किसान नेताओं के संघर्ष, साहस और प्रबल विरोध के बाद यह संभव नहीं हो सका और आदरणीय श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने भी तत्काल किसानों के समर्थन में आवाज उठायी और योगी सरकार को अपने कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर विगत 70 दिनों से इस हाड़ कंपाने वाली ठण्ड में आन्दोलनरत अन्नदाता किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे दमन और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही खुद ब खुद मुख्यमंत्री जी के किसानों के प्रति उदासीन और किसान विरोधी रवैये को उजागर करता है।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 14 दिनों के अन्दर गन्ना किसानों के बकाये भुगतान और भुगतान न होने की स्थिति में बकाये पर ब्याज सहित भुगतान करने का वादा किया था किन्तु योगी सरकार के चार वर्ष बीत रहे हैं और गन्ना किसानों का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। आर्थिक तंगी के चलते किसानों को आत्महत्या तक करनी पड़ी है। बुन्देलखण्ड के दर्जनों किसानों ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या कर ली है।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है। उन्होने कहा कि धान खरीद मंे प्रदेश में व्यापक धांधली की शिकायतें लगातार आती रही हैं। धान क्रय केन्द्र समुचित मात्रा में न खुलने से जहां किसान परेशान रहे वहीं किसानों को घटतौली, क्रय केन्द्रों पर व्याप्त धांधली, सत्ताधारी दल के बिचैलियों का धान क्रय केन्द्रों पर अराजकता सहित तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ा और अपनी उपज को सेठ-साहूकारों के हाथों औने-पौने दामों में बेंचने को विवश होना पड़ा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बयान पूरी तरह खोखला और किसानों के साथ एक और छलावा है।

The post भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं दे पा रही है- डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय appeared first on Ad Event Media.

भाजपा सरकार किसानों के दुःख दर्द का एहसास अभी भी नहीं कर रही- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के दुःख दर्द का एहसास अभी भी नहीं कर रही है। उसे झूठे भुलावों में फंसाये रखना चाहती है। किसानों की राय के बिना थोपे गए कृषि कानूनों पर अभी भी भाजपा सरकार हठधर्मी दिखा रही है जबकि किसानों के पक्ष में उमड़ा जनभावना का अभूतपूर्व सैलाब दर्शाता हैं उनसे आम जनता कितना दुःखी है।
भाजपा की प्राथमिकता में किसान और खेती नहीं, उद्योगपति और बड़े पूंजीघराने रहे हैं। किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान इसीलिए बहुत आहत हैं। भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रमकानून और कृषि कानून लाकर खरबपतियों को ही फायदा पहुंचाने वाले नियम बनाए हैं। आम जनता को तो भाजपा ने बस सताया ही है।
वैसे भी किसान भाजपा सरकार के कार्यकाल में चैतरफा मार का शिकार है। खेतों में बुवाई कर रहे मक्का किसानों पर मंहगाई की मार है। मक्का बीज के दाम 470 रूपये तक बढ़ गए है। इससे मक्का की बुवाई का रकबा घट सकता है। किसान का मक्का तो सस्ता है, पर बीज मंहगा है। अब उसके नुकसान को देखते हुए बीज पर सब्सिड़ी दी जानी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार मुंह पर पट्टी बांधे है।
उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का अभी भी लगभग 10 हजार करोड़ रूपए बकाया है। मिल मालिक न सरकार के दबाव में है, न किसानों को बकाया भुगतान करने के मूड में है। अकेले बांदा में 7065 किसानों का भुगतान मिलो ने नहीं किया है। गन्ना किसान खून के आंसू रो रहे हैं, धान किसान भी मुसीबत में है। धान क्रय केन्द्र एक तो सभी जनपदों में खुले नहीं, जहां खुले थे वहां किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। क्रय केन्द्र प्रभारी और बिचैलियों की साठगांठ के चलते किसान को औनेपौने दाम में अपना धान देने को मजबूर होना पड़ा है। धान का निर्धारित समर्थन मूल्य तो बस मुख्यमंत्री की कागजी घोषणा बनकर रह गया।
अब मुख्यमंत्री जी गेहूं खरीद ई-पाप (इलेक्ट्रानिक प्वांइट आफ परचेज़) मशीनों से कराने का किसानों को सपना दिखा रहे हैं। उन्होंने उपज का भुगतान 72 घंटे के भीतर करने को भी कहा है। बेहतर होता मुख्यमंत्री जी एक बार इस बात की भी समीक्षा कर लेते कि चीनी मिल मालिकों पर अभी तक गन्ना किसानों का कितना भुगतान बकाया है? धान क्रय केन्द्रों पर कितने किसानों को एमएसपी का भुगतान नहीं हुआ? मुख्यमंत्री जी बताए किसानों का बकाया किस तारीख में भुगतान होगा? अब गेहूं खरीद में जो मशीन लगेगी उनके प्रयोग का प्रशिक्षण कौन देगा? अब तक इसकी क्या व्यवस्था हुई है?
सच तो यह है कि किसान को भाजपा सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार ने मोलतोल करने में नैतिक मूल्यों को भी ताक पर रख दिया है। दरअसल, भाजपा सरकार का चरित्र ही सौदेबाजी का है। सरकारों का काम कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। सरकार व्यवसायिक आचरण नहीं कर सकती है।

The post भाजपा सरकार किसानों के दुःख दर्द का एहसास अभी भी नहीं कर रही- अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.

अन्नदाता किसानों के समर्थन में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी लखनऊ में राजभवन घेराव
अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज किसान अधिकार दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश में तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 50 दिनों से दिल्ली बार्डर पर भीषण ठण्ड और बारिश में अपनी मांगों के समर्थन में आन्दोलनरत अन्नदाता किसानों के समर्थन में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी लखनऊ में राजभवन घेराव का कार्यक्रम आयोजित कर संघर्षरत किसानों की आवाज को बुलन्द किया गया। योगी सरकार की तानाशाही और दमनकारी रवैये के चलते सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को उनके आवास से निकलते ही कायरतापूर्ण तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री आर0के0 चैधरी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इको गार्डेन भेज दिया गया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तार किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार निरंकुशता की सारी हदें पार कर चुकी है। लोकतंत्र को तार-तार करने में लगी है। किसानों की मांगों को मानने के बजाय उनके हक में आवाज उठा रहे कांग्रेसजनों को गिरफ्तार करके उनके संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। आज न सिर्फ लोकतंत्र को कुचला जा रहा है अपितु पूरे संवैधानिक प्रक्रियाओं केा बाधित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। आज एक चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार के समक्ष 50 दिनों से धरना दे रहे किसानों की आवाज को दरकिनार करके अपने चहेते पूंजीपतियों को खुश करने का काम मोदी सरकार कर रही है। तीनों काले कृषि कानून न सिर्फ किसान विरोधी हैं बल्कि किसानों और कृषि को खत्म करने के लिए है। यह कानून किसानों का जो कुछ भी है उसे अपने पूंजीपति चंद मित्रों को दिलवाने के हक में हैं।

श्री अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश भर में बड़ी-बड़ी रैलियां और सभाएं आयोजित कर रही है, उ0प्र0 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। लेकिन खेती, किसानी और अन्नदाता के हक में जब कांग्रेस पार्टी आवाज बुलन्द करती है तो पुलिस के बल पर उनको गिरफ्तार करके न सिर्फ कांग्रेस बल्कि देश के मेहनतकश किसानों की आवाज दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। पूरी योगी सरकार सिर्फ कागजों पर किसानों के हक की बात करती है। आज न तो किसानों की आय दुगुनी हुई है और न ही उन्हें उनकी उपज का ड्यौढ़ा दाम मिल रहा है बल्कि किसानों की मंडियां और एमएसपी को एक षडयन्त्र के तहत खत्म करके पूरी खेती किसानी को बर्बाद करने का काम योगी-मोदी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसान हितैषी योगी सरकार का आलम यह है कि यूपी में सरकारी गड़बड़ी की वजह से साढ़े सात लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि नहीं मिली है। लेकिन सरकार ने किसान आन्दोलन को रोकने के लिए नोडल अधिकारी बनाए हैं। यह भाजपा सरकारों की किसान हितैषी होने के दावे की पोल खोलती है और साबित करती है कि भाजपा किसानों की कितनी हितैषी है।

प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के साथ गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से उ0प्र0 कंाग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, संगठन सचिव श्री अनिल यादव, सचिव लखनऊ प्रभारी श्री रमेश कुमार शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव, श्रीमती ममता चैधरी, श्री पंकज तिवारी, श्री शैलेन्द्र तिवारी बबलू, श्री अनस रहमान, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री अजय श्रीवास्तव अज्जू, श्री प्रदीप सिंघल जिलाध्यक्ष अमेठी, श्री शिव पाण्डेय, श्रीमती रफत फातिमा, श्री दिलप्रीत सिंह डीपी, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री प्रदीप कनौजिया, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री अंशू अवस्थी, श्री मुरली मनोहर, श्री जितेन्द्र पाठक, श्री आशुतोष मिश्रा, सुश्री वंदना सिंह, श्री ज्ञान प्रकाश राय, डा0 शहजाद आलम, श्री धर्मेन्द्र शुक्ला, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री आर्यन मिश्रा, श्रीमती राशिदा रिजवान, श्रीमती राधा पाण्डेय सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।

The post अन्नदाता किसानों के समर्थन में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी लखनऊ में राजभवन घेराव appeared first on Ad Event Media.