woman raped Archives - Ad Event Media

ऑक्सीजन लगी थी, हाथ बंधे थे… आईसीयू में भर्ती महिला की लूट ली इज्जत…
प्रदेश की राजधानी दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के साथ नर्सिंगकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नर्सिंगकर्मी ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन लगा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के जयपुर में आईसीयू में पहुंचने के बाद नर्सिंगकर्मी ने पहले मरीज को बार-बार पिंच करके देखा कि महिला होश में है या नहीं, और फिर अश्लीलता करने लगा। नर्सिंगकर्मी की इस हरकत की वजह से महिला मरीज रातभर रोती रही। सुबह होने पर जब महिला ने रात की घटना के बारे में अस्पताल की नर्स को बताना चाहा तो आरोपी ने धमकाकर चुप करा दिया।

इसके बाद जब महिला मरीज का पति अस्पताल पहुंचा तो उसने पूरा घटनाक्रम लिखकर अपने पति को बताया। तब जाकर मामला सामने आया। घटना को लेकर महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद वो शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक महिला का ऑपरेशन करने की बात कही।

रात में करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वो अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। जब सुबह वो फिर से अस्पताल आए तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण वो बोल नहीं सकती थी।

घटना की जांच कर रहे डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ड्यूटी चार्ट व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आगरा रोड पर रहता था।

लोकेशन के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आईसीयू में दो कमरें हैं, एक में महिला नर्स थी दूसरे में मुख्य आरोपी खुशीराम था। पुलिस ने कहा कि इसमें बाकी लोगों की भूमिका की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कपड़ों की जगह केवल PPE किट पहन पुरुष वार्ड में पहुंची नर्स, और फिर…

यह भी पढ़ें: लड़कियों व महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराकर करते थे ये काम, कैमरे में हुए कैद…

The post ऑक्सीजन लगी थी, हाथ बंधे थे… आईसीयू में भर्ती महिला की लूट ली इज्जत… appeared first on Ad Event Media.