#vitaminA Archives - Ad Event Media

Grape Leaves Benefits: सिर्फ अंगूर ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी पहुंचाते हैं सेहत को अनगिनत लाभ!
नई दिल्ली, Grape Leaves Benefits: खट्टे-मीठे अंगूरों को हम खा लेते हैं और इसकी डंठल और पत्तियों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंगूर के पत्ते भी बड़े काम के होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सेहत को जितना फायदा अंगूर पहुंचाते हैं, उससे कहीं ज्यादा गुण इसकी पत्तियों में होते हैं। ग्रीक, तुर्की, वियतनमीज और रोमानियन खाने में अंगूर की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। हालांकि, भारत में इनका इस्तेमाल कम ही देखा गया है।

अंगूर की पत्तियों को हरी पत्तेदार सब्जियों में गिना जाता है। इनमें कैलोरी बेहद कम होती है और यह पत्ते पोषक तत्वों से भरे भी होते हैं। तो आइए जानते हैं कि अंगूर की पत्तियां कैसे हमारे लिए फायदेमंद साबित होती हैं।

फाइबर

अंगूर की पत्तियों में फाइबर की मात्रा काफी होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे आपका पेट देर तक भरा रहता है। इनको पचाने में समय लगता है, इसलिए खून में चीनी भी धीरे-धीरे रिलीज होती है और ब्लड शुगर बढ़ाने का काम नहीं करती।

विटामिन-ए

अंगूर की पत्तियां शरीर में विटामिन्स की मात्रा को बढ़ावा देती हैं। इसमें विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है। विटामिन-ए आपकी कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है, उनके विकास को गैर-कार्यात्मक अपरिपक्व कोशिकाओं से विशेष कोशिकाओं में निर्देशित करता है, जो कार्यात्मक ऊतक का एक हिस्सा बन जाते हैं। आपकी हड्डियां, त्वचा, पाचन तंत्र और दृश्य प्रणाली सभी कार्य करने के लिए विटामिन-ए पर निर्भर करती हैं।

विटामिन-के

विटामिन-के ब्लड क्लॉटिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है।अगर आपके शरीर में विटामिन्स का स्तर अच्छा है, तो इससे घाव लगने पर ब्लड क्लॉट बन जाता है, ताकि इस क्लॉट की मदद से खून बहना बंद हो जाए और खून की कमी न हो जाए।

कैल्शियम

अंगूर की पत्तियां आपको दो खनिज पदार्थ भी देती हैं, जैसे कैल्शियम और आयरन। आपके शरीर को कैल्शियम की जरूरत पड़ती है, ताकि हड्डियां और दांत मजबूत बनें।

आयरन

अंगूर की पत्तियां आयरन से भी भरी होती हैं। आयरन एक ऐसा खनिज पदार्थ है, जो शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। जिससे आप अनीमिया से बचते हैं। साथ ही यह खनिज आपके रक्त को आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में भी मदद करता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अंगूर की पत्तियों में अंगूर या इसके जूस से कहीं ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

The post Grape Leaves Benefits: सिर्फ अंगूर ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी पहुंचाते हैं सेहत को अनगिनत लाभ! appeared first on Ad Event Media.