vitamin D Archives - Ad Event Media

विटामिन-डी से भरी ये 5 चीजें खाएं, हड्डियों के कोने-कोने में घुस जाएगा कैल्शियम
हड्डियों का कमजोर होना आपके पूरे शरीर के लिए खतरे की घंटी है। आपका पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका हुआ है। हड्डियों में किसी भी तरह कमजोरी आपको मोहताज बना सकती है। यही वजह है कि हड्डियों की देखभाल के लिए हर संभव उपाय करने चाहिए।

हड्डियों की सेहत खराब होने से आपको रिकेट्स (Rickets) और ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा हो सकता है और गुजरते समय के साथ हड्डी टूटने का खतरा बढ़ सकता है।

आपकी हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए पर्याप्त कैल्शियम और आपके शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करने के लिए विटामिन-D की जरूरत होती है। इसका मतलब यह है कि आपको कैल्शियम के अलावा विटामिन-D से भरपूर खाद्य पदार्थों का भी खूब सेवन करना चाहिए।

रोजाना कितने कैल्शियम की जरूरत होती है?

विटामिन-D से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आपको रोजाना कितने कैल्शियम की जरूरत है। NHS की एक रिपोर्ट के अनुसार, वयस्कों को एक दिन में 700mg कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

रोजाना कितने विटामिन-D की जरूरत

वयस्कों को एक दिन में विटामिन-D की 10 माइक्रोग्राम (400 इंटरनेशनल यूनिट या आईयू) की आवश्यकता होती है। विटामिन डी को खाद्य पदार्थों से प्राप्त करना मुश्किल है इसलिए आप इसे सुबह की धूप से भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑयली फिश

फैटी फिश न केवल ओमेगा-3 फैटी एसिड बल्कि विटामिन डी3 का भी एक बड़ा स्रोत है। इसकी एक सर्विंग आपको रोजाना की विटामिन डी की जरूरत का पर्याप्त हिस्सा मिल जाता है। सैल्मन फिश की 100 ग्राम सर्विंग में 563 IU विटामिन डी होता है।

अंडे की जर्दी

अंडे प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा विटामिन डी का भी बढ़िया स्रोत है। एक बड़े अंडे की जर्दी 36.7 IU विटामिन डी प्रदान करती है। आप अपने दिन की शुरुआत दो अंडों के साथ कर सकते हैं।

विटामिन डी के लिए खाएं मशरूम

मशरूम उन लोगों के लिए विटामिन डी का सबसे बढ़िया स्रोत है, जो पशु उत्पाद नहीं खाते हैं। बेशक इसमें बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन 100 ग्राम मशरूम (लगभग एक कप) से आपको 8 IU विटामिन डी मिल सकता है।

संतरे का रस

इसके लिए आप फोर्टिफाइड ओरेंज जूस ले सकते हैं जिससे आपको 33.4 IU विटामिन डी मिल सकता है। हालांकि सभी फोर्टिफाइड फूड्स में विटामिन डी की मात्रा उतनी अधिक नहीं होती है, जितनी फिश में होती है।

गाय का दूध

8-औंस स्किम्ड गाय के दूध के गिलास से आपको 107.5 IU विटामिन डी मिल सकता है जबकि सोया दूध की इतनी ही मात्रा से आपको 97.6 IU विटामिन डी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

The post विटामिन-डी से भरी ये 5 चीजें खाएं, हड्डियों के कोने-कोने में घुस जाएगा कैल्शियम appeared first on Ad Event Media.