visited the villages and wards of Radaur Archives - Ad Event Media

इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर के गांवों और वार्डों में किया दौरा
भाजपा देश का प्रजातंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी: डॉ. सुशील गुप्ता

जनता और इंडिया गठबंधन साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेंगे: डॉ. सुशील गुप्ता

400 पार का नारा देने वाली बीजेपी ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उम्मीदवार उधार ले रही : डॉ. सुशील गुप्ता

कल तक जो कोयला चोर था, आज वो बीजेपी में जाकर कोहिनूर हो गया: डॉ. सुशील गुप्ता

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के इलेक्टोरल बॉन्ड के महाघोटाले को उजागर किया: डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/यमुनानगर, 03 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। उनके साथ विधायक बिशनलाल सैनी, उनके पुत्र विशाल सैनी, आदर्शपाल सिंह, करमबीर बुट्टर, गगनदीप सिंह, संग्राम राणा, उमेश कंबोज, कर्म सिंह राणा, गुलजार भागुमाजरा, महिपाल राणा, रणधीर अलीपुरा, अमनदीप, अर्जुन गुज्जर व अमन शर्मा मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव गुमथला से शुरू की। इसके बाद वे गांव संधाला में लोगों से मिले। वहां से संधाली में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव मंधार में पहुंचे। यहां से गांव कण्डरौली, राझेड़ी और ठसका पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश का प्रजातंत्र और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को खत्म करने का काम करने में लगी है। इस चुनाव में बीच में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया, ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया ताकि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। इस चुनाव के बीच में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट सीज कर दिए गए। आज तक हिंदुस्तान में ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि जब कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ, तब कोरवों की विशाल सेना थी, जबकि पांडवों के साथ भगवान श्रीकृष्ण थे। ऐसा ही हमारे साथ है, बीजेपी अपने तमाम हथकंडे अपना रही है, लेकिन हमारे साथ सच्चाई और ईमानदारी है। भगवान श्रीकृष्ण हमारे साथ है। कुरुक्षेत्र के चुनाव में इंडिया गठबंधन के सामने भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। जनता और इंडिया गठबंधन साथ मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि आज देश के प्रजातंत्र और संविधान को खतरा है। इसलिए विपक्ष को भाजपा के खिलाफ गठबंधन करना पड़ा। अब विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। विपक्ष की एकजुटता को देखते हुए बीजेपी नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी कैंडिडेट उधार ले रही है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उम्मीदवारों को बीजेपी में शामिल करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा भाजपा नवीन जिंदल को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर यहां चुनाव में लाए हैं। कल तक जो कोयला चोर था, आज वो कोहिनूर हो गया। नवीन जिंदल जानते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र से उनकी जमानत जब्त होने वाली है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को दो विकल्प दिए गए थे कि या तो यहां से चुनाव लड़ो या जेल जाओ। इसकी सच्चाई नवीन जिंदल ही जानते हैं। अब देश प्रदेश और कुरुक्षेत्र की जनता समझ रही है कि भाजपा किस प्रकार चंदे का धंधा चला रही है। भ्रष्टाचारी लोग भाजपा को दलाली देते हैं और पूरे देश में आराम से चोरी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के इलेक्टोरल बॉन्ड के महाघोटाले को उजागर करके देश के सामने ला दिया है।

उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टचारी भाजपा के हिसाब से काम करेगा उसको लोकसभा और राज्यसभा की टिकट मिलेगी और जो ईमानदारी से भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएगा उसको जेल मिलेगी, यही भाजपा को पैटर्न है। अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा से पूरा हिसाब लेगी। चुनावों में वोट की चोट से बीजेपी को सत्ता से बाहर करके तानाशाही को खत्म करने का काम करेंगे।

The post इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर के गांवों और वार्डों में किया दौरा appeared first on Ad Event Media.