upsarkar Archives - Ad Event Media

उपमुख्यमंत्री जी ने विभिन्न परियोनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को  कौशाम्बी के सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू0-6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी0 है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इसके साथ ही मा0 उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 93.664 किमी0 है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मा0 विधायक चायल श्री संजय गुप्ता जी द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जोे प्रस्ताव/सूची प्राप्त हुई  हैं, सेतु एवं सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही आगणन बनाकर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये जायेगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 52 माह के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने बहुत ही विकास के कार्य कौशाम्बी एवं प्रदेश में किये हैं। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जायेगा, जो भी कमियां अभी रह गयी है उनको ठीक करने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पॉच लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जा रही है, इस योजना में जो भी लोग छूटे है ,सभी पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं प्रदेश में बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए एवं समुचित विकास के लिए अनेक कार्य किये और निरन्तर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के 52 महीने एवं केन्द्र सरकार के 07 साल के कार्यकाल में अनेक विकास के कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में खुशहाली आयी है। उन्होंने कहा कि जनपद के तीनों विधान सभाओं में अनेक विकास कार्य किये गये हैं और अनेक विकास कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिला घाट के पुल निर्माण का कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ था, जिसे पुनः प्रारम्भ कराया गया है और शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री जी ने थाना-चक गुलाम आलम कछार गढ़वा-ताड़ी मुस्तकिल चित्रकूट मार्ग को जोड़ने हेतु यमुना नदी पर सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की स्वीकृति लागत रू0 11697.29 लाख है। इस सेतु के निर्माण हो जाने से यहां कीे लगभग 02 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी, जो लगभग 27 किमी0 की दूरी कम होकर जनपद चित्रकूट को रामबनगमन मार्ग से सीधे जोड़ेगा। इस परियोजना को माह मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि कौशाम्बी पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से लोग आते हैं। उन्हेाने कहा कि जनपद में बौद्ध विहार बनाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होने कहा कि लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  कौशाम्बी पर्यटन स्थल को जनपद प्रयागराज मुख्यालय वॉया एयरपोर्ट से 04 लेन से जोड़ने का कार्य (लम्बाई 42.06किमी0) की अनुमोदित लागत 80893.85 लाख रूपये के व्यय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही मा0 उप मुख्यमंत्री ने मंझनपुर विधानसभा के लोक निर्माण विभाग की 147.473 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 21 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमे से 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 50.866 किमी0 है।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री जी ने सूजातपुर में आयोजित कार्यक्रम में सूजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सुजातपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे सम्पार संख्या-15सी0 पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया, जिसकी स्वीकृत लागत 5705.62 लाख रूपये है। इस परियोजना को माह दिसम्बर 2022 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इस सेतु के बन जाने से सेतु का उपयोग मंझनपुर रोड एवं जी0टी0 रोड के आवागमन हेतु किया जायेगा एवं अत्याधिक जाम की समस्या का निदान हो जायेगा तथा रेलवे का संचालन भी सुचारू रूप से सम्पादित हो सकेगा।
उप मुख्यमंत्री जी ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर सेक्शन के किमी0 890/13-15 (अथसराय) के रेलवे सम्पार संख्या 32सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया  जिसकी स्वीकृति  लागत रू0 3912.11 लाख है। इस परियोजना को माह मार्च 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। इसी तरह से मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा सिराथू की लोक निर्माण विभाग की कुल 30 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रमों के दौरान मा0 विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर, मा0 विधायक सिराथू श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, मा0 विधायक चायल श्री संजय गुप्ता, , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

The post उपमुख्यमंत्री जी ने विभिन्न परियोनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास appeared first on Ad Event Media.