up sarkar Archives - Ad Event Media
कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान – श्री अजय कुमार लल्लू
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय नेहरू भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की मौजूदगी में सीतापुर के बिसवां विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे श्री अभिनव भार्गव उर्फ राजा भार्गव ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सेनिया गांधी जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।
श्री अभिनव भार्गव उर्फ राजा भार्गव को सदस्यता ग्रहण कराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि श्री भार्गव पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगें, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर अगस्त कां्रति दिवस (9 अगस्त) और 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान का आरंभ करेगी। जिसके तहत पार्टी के द्वारा प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर मार्च और प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हठधर्मिता के कारण प्रदेश का किसान दुखी व निराश है और अन्ना जानवरों से परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पर गन्ना किसान का 14 हजार करोड़ से अधिक का समर्थन मूल्य बकाया है और साथ ही साथ किसानों को खाद, बिजली व डीजल भी मंहगी किमतों पर दिया जा रहा है।
युवाओं की समस्याओं को उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी के चलते युवा सड़कों पर आंदोलित है और कभी मुख्यमंत्री आवास तो कभी बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार देने की जगह लाठी चलाने, मुकदमें लगाने और जेल भेजने का कार्य कर रही है।
वहीं ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होनें कहा कि प्रदेश में जंगल राज व्याप्त है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, वहीं रोज की अपराधिक घटनाओं ने प्रदेश को दहला दिया है।
श्री लल्लू जी प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए व सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लम्बी-लम्बी डींगे हांकते है जिसके कारण केवल होर्डिग-पोस्टर-बैनर व पीआर एजेंसी के मुख्यमंत्री बनकर रह गये हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को चौपट कर दिया है।
The post कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान – श्री अजय कुमार लल्लू appeared first on Ad Event Media.
श्रमिको के बच्चो के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक मण्डल पर अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा
श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग तथा जनपद पीलीभीत के प्रभारी मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सरकार द्वारा संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। मंत्री जी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड में योजनाओं की समीक्षा खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ की जायेगी। प्रथम दिवस में आज मंत्री जी द्वारा विकास खण्ड मरौरी, ललौरीखेडा, अमरिया विकास खण्ड में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
श्रम मंत्री जी द्वारा ब्लाक खण्डों से सबंधित मुख्यमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, पंेशन, निःशुल्क राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, कोविड टीकाकरण, स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित योजनायें, पशु टीकाकरण, मनरेगा, सामूहिक विवाह, वृक्षारोपण, जल संरक्षण,मिशन कायाकल्प, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन,पंचायत भवन, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने समस्त अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण किया जाये। मनरेगा समीक्षा के दौरान उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अन्तर्गत बडे बडे तालाबों का सौन्दर्र्यीकरण का कार्य वृहत स्तर पर कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जा सके । तालाबो के किनारे मनरेगा के माघ्यम से वृहत वृक्षारोपण का कार्य भी कराया जाये। सार्वजनिक शौचालय के सबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि जो शोैचालय संचालित नही है, उसे स्वयं सहायता समूहों के माघ्यम से संचालित किया जाये। पंचायत के निर्माण कार्याे को तेजी से कराने के निर्देश दिये। मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मरौरी ब्लाक प्रदेश का प्रथम ब्लाक है जो कायाकल्प के समस्त मानकों से सभी विधालयों को संतृप्त किया जा चुका है और ललौरीखेडा विकासखण्ड में 20 मानक अवशेष है, जिन्हे शीघ्र ही पूर्ण कराकर संतृप्त करा लिया जायेगा। मंत्री ने कहा पीलीभीत जनपद कृषि प्रधान के साथ साथ प्राकृतिक सौन्दर्ययुक्त जनपद है, यहां कृषि की विशेष परिस्थतियां पायीं जाती है, काला धान के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाये, जो उत्पादन योग्य क्षेत्र हैं।
श्रम मंत्री जी द्वारा बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओ को समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद को योजना का लाभ प्रदान किया जाये। उन्होने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक सम्पन्न कराये जाये। बैठक के दौरान मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में छात्र/छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। इस दौरान मंत्री जी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व योजना, कन्या विवाह, आवासीय विधालय, शौचालय, आवास, अन्तयेष्टि सबंधी योजनाओं के सबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विगत चार वर्षाे में एक करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि श्रमिको के बच्चो के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक मण्डल पर अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। उन्होने सभी जन प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र से सबंधित अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराकर लाभ प्रदान करने की अपील भी की गई।
इस दौरान विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान एवं बरखेडा विधायक श्री किशन लाल राजपूत, श्री संजय प्रताप तथा सांसद प्रतिनिधि के साथ जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
The post श्रमिको के बच्चो के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक मण्डल पर अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा appeared first on Ad Event Media.
मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान
अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री जी द्वारा 18 मण्डलों व 40 जनपदों में जाकर स्वंय गांव/शहर निगरानी समितियों से वार्ता, कन्टेनमेंट जोन/कोविड-19 से रिकवरी करने वाले से वार्ता और इन्ट्रीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम तथा कोविड अस्पतालों में स्थलीय निरीक्षण किया तथा समस्या का निराकरण भी किया। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 घटकर 700 से कम हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 30 से कम हो गये है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में 06.50 करोड़ से अधिक कोविड टेस्टिंग की गयी है जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 04 करोड़ 84 लाख से अधिक कोविड की डोज दी जा चुकी है।
श्री सहगल ने बताया कि निगरानी समितियों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण करके संक्रमण की जानकारी ली जा रही है तथा टेस्ट भी कराये गये, इसके साथ-साथ लगभग 16 लाख से अधिक मेडिकल किट भी बांटी गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.25 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है।
श्री सहगल ने बताया मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश दिये है कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए। ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ कर दी जाये। स्वाधीनता दिवस के दिन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव से जोड़ कर आयोजन किया जाये। 16 अगस्त से माध्यमिक शिक्षण संस्थान में पठन-पाठन प्रारम्भ किया जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन एक सितंबर से प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि शिक्षण संस्थानों के प्रारम्भ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष अभियान चलाया जाए। सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता/सैनिटाइजेशन कराई जाए। प्रधानमंत्री जी 05 अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश के राशन कार्ड धारकों से संवाद करेंगे।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,38,888 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,59,89,652 सैम्पल की जांच की गयी है तथा आरटीपीसीआर के लिए 1,03,880 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 25 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 42 लोग तथा अब तक 16,85,091 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 646 एक्टिव मामले हैं तथा 426 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 4,84,43,142 डोजें लगायी गयी हैं। विगत जून में 01 करोड़ से अधिक व जुलाई माह में 1,71,41,972 डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 26 से 31 जुलाई की अल्प अवधि में ही 02,46,078 नए लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये गये है। इसके साथ-साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना भी चल रही है। सभी पात्र लोगों को इस योजना के माध्यम से बीमार होने की स्थिति में रूपये 05 लाख तक का निशुल्क इलाज होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करे।
The post मुख्यमंत्री जी के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान appeared first on Ad Event Media.
केशव प्रसाद मौर्य ने ‘शबरी शतक’ नामक पुस्तक का किया विमोचन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ओज कवि पंडित दुष्यंत कुमार शुक्ला ‘सिंहनादी’ द्वारा रचित ‘शबरी शतक’ पुस्तक का विमोचन किया इस मौके पर उन्होंने जहां श्री शुक्ल द्वारा रचित ‘शबरी शतक’ खण्डकाव्य की भूरि-भूरी प्रशंसा की, वहीं समारोह में मौजूद कवियों साहित्यकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। लखनऊ स्थित अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विमोचन के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि बाराबंकी जनपद के घटमापुर गांव निवासी श्री शुक्ला द्वारा रचित इस पुस्तक में भगवान श्रीराम द्वारा नवधा भक्ति का श्रवण करने वाली शबरी की गाथा का बड़े ही सारगर्भित ढंग से वर्णन किया है। सामान्यतया लोग गोस्वामी जी द्वारा रचित रामचरितमानस में आंशिक रूप में शबरी वृतांत को पढ़ते व जानते हैं लेकिन दुष्यंत जी ने इस पुस्तक में शबरी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला है जो समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने श्री रामनरेश रावत विधायक बछरावां के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया। शबरी शतक के रचयिता श्री दुष्यंत कुमार शुक्ल ‘सिंहनादी’ तथा प्रकाशक श्री इन्द्रप्रताप सिंह ने गुलदस्ता और भारत माता का चित्र भेंटकर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भी समारोह में मौजूद श्री गंगाबख्श जी  कवि रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ‘प्रलयंकर’, व्याख्या मिश्रा, शिव किशोर तिवारी ‘खंजन’, उमेश आदित्य, विख्यात मिश्रा रामबाबू मिश्र को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वरिष्ठ कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने मां सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुस्तक के लेखक दुष्यंत शुक्ला ‘सिंहनादी’ ने भी इस मौके पर शबरी शतक के मुक्तक पढ़े। इस मौके पर श्री सिंहनादी ने इस पुस्तक के प्रकाशन में  इंद्र प्रताप सिंह एवं आशीष सिंह सिसोदिया के सहयोग की भूरि- भूरि प्रशंसा की।  राकेश कुमार सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडे, मण्डल महामंत्री नीरज सिंह, बृजेश प्रताप सिंह, अंशु मिश्रा, विशाल सिंह, सतीश चंद्र मिश्र, मनीष कुमार शुक्ल एवं सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद रहे।
The post केशव प्रसाद मौर्य  ने ‘शबरी शतक’ नामक पुस्तक का किया विमोचन appeared first on Ad Event Media.
कांवड़ यात्रा स्थगित – यूपी सरकार
कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दायर कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस साल कावड़ यात्रा नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब को देखते हुए इस मामले को बंद कर दिा है। कोर्ट ने साथ ही कहा है कि इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।
25 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का महीना
25 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। सावन का महीना भगवान शिव और उनके उपासकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं।
उत्तर प्रदेश ने सुप्रीमकोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। कावड़ यात्रा नहीं होगी। कोर्ट ने सरकार के जवाब को देखते हुए मामला बंद किया। साथ ही कहा उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का जीवन का अधिकार सर्वोपरि है।
क्या होती है कांवड़ यात्रा ?
भगवान शिव को खुश करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालु बांस की लकड़ी पर दोनों ओर टिकी हुई टोकरियों के साथ किसी पवित्र स्थान पर पहुंचते हैं और इन्हीं टोकरियों में गंगाजल लेकर लौटते हैं। इस कांवड़ को लगातार यात्रा के दौरान अपने कंधे पर रखकर यात्रा करते हैं, इस यात्रा को कांवड़ यात्रा और यात्रियों को कांवड़िया कहा जाता है। पहले के समय लोग नंगे पैर या पैदल ही कांवड़ यात्रा करते थे। हालांकि अब लोग बाइक, ट्रक और दूसरे साधनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं।
The post कांवड़ यात्रा स्थगित – यूपी सरकार appeared first on Ad Event Media.