up board result Archives - Ad Event Media

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन में मिली त्रुटि तो कटेगा पारिश्रमिक, परीक्षक तीन वर्ष के लिए घोषित होंगे अयोग्य
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी का खमियाजा परीक्षकों को भुगतना होगा। नियमों के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन में दो प्रतिशत तक त्रुटि मिलने पर 85 फीसदी तक पारिश्रमिक में कटौती की जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। मूल्यांकन में हुई गड़बड़ी का खमियाजा परीक्षकों को भुगतना होगा। नियमों के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन में दो प्रतिशत तक त्रुटि मिलने पर 85 फीसदी तक पारिश्रमिक में कटौती की जाएगी। साथ ही परीक्षक को तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा।

बोर्ड के नियमों के मुताबिक मूल्यांकन में 0.5 प्रतिशत की त्रुटि पाए जाने पर 25 फीसदी की कटौती होगी। एक प्रतिशत तक त्रुटि मिलने पर 50 प्रतिशत और मूल्यांकन में 2 फीसदी त्रुटि मिलने पर परीक्षक के पारिश्रमिक में 85 फीसदी तक कटौती की व्यवस्था की गई है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था के पीछे मुख्य कारण है कि मूल्यांकन कार्य शुद्ध और त्रुटि विहीन हो।

मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने बदली टोली तो होगी सख्त कार्रवाई

यूपी बोर्ड परीक्षा के खत्म होते ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड की तरफ से इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की मनमानी रोकने के लिए कई नियमों में बदलाव किया गया है। अब कॉपियों के मूल्यांकन में लगे परीक्षक केंद्रों पर अपनी टोली नहीं छोड़ सकेंगे। यानी एक टोली के परीक्षक दूसरी टोली में नहीं जा सकेंगे। इसके लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कॉपियों की जांच के लिए 15 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। पूर्व के वर्षों में केंद्रों पर परीक्षकों की मनमानी के कारण खासी समस्याएं उत्पन्न हुई थी। परीक्षक अपनी मर्जी से किसी भी टोली में बैठकर कॉपियों को जांचते थे। ऐसे में उप प्रधान परीक्षकों को काफी मुश्किलें होती थी। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की व्यवस्था की है

बोर्ड की तरफ से जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि उप प्रधान परीक्षक और उनके सहायकों के एक साथ बैठने का ऐसा प्रबंध किया जाएगा, कि मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की एकाग्रता प्रभावित न हो। एक टोली से दूसरी टोली में जाने वाले परीक्षकों पर नजर रखी जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर कक्ष नियंत्रकों और परीक्षकों को भी निर्धारित कक्ष में ही जाने की अनुमति होगी। परीक्षक अगर अपनी टोली के अतिरिक्त अन्य किसी टोली में पाया गया तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।

The post यूपी बोर्ड : मूल्यांकन में मिली त्रुटि तो कटेगा पारिश्रमिक, परीक्षक तीन वर्ष के लिए घोषित होंगे अयोग्य appeared first on Ad Event Media.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट नचउेचण्मकनण्पद एवं एन0आई0सी0 की वेबसाइट नचतमेनसजेण्दपबण्पद पर हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल प्रदर्शित कर दिया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 29,96,031 तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 26,10,247 इस तरह कुल 56,06,278 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये थे। उन्होंने बताया कि रिजल्ट बनवाने में एनआईसी का भी सहयोग रहा।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री विनय कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में कुल 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 है। इन परीक्षार्थियों में 16,76,916 बालक तथा 13,19,115 बालिकायें हैं, जिनमें से 16,68,868 बालक तथा 13,13,187 बालिकायें उत्तीर्ण हुई हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.55 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.03 अधिक है। 82,238 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गयी है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री विनय कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2021 की इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 26,10,247 परीक्षार्थियों में से 25,54,813 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इण्टरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.88 है। इन परीक्षार्थियों में  14,74,317 बालक तथा 11,35,930 बालिकायें हैं, जिनमें से 14,37,033 बालक तथा 11,17,780 बालिकायें उत्तीर्ण हुई हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.47 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.40 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.93 अधिक है। 62,506 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गयी है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण शिक्षण कार्य बाधित होने के फलस्वरुप छात्र/छात्राओं हेतु वर्चुअल क्लासेस की व्यवस्था दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चौनल ई-विद्या-9, ई-विद्या-11, विभागीय यूटयूब चैनल, दीक्षा एप एवं ई-पाठशाला आदि विविध माध्यमां से करायी गयी। इसके साथ ही प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जोड़ने हेतु व्हाटसएप ग्रुप बनाकर वर्चुअल माध्यम से शिक्षण कार्य सम्पादित कराया गया। कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों में शिक्षण कार्य बाधित होने के फलस्वरुप छात्र/छात्राओं के शैक्षिक पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की गयी। विद्यालयों में नियमित पठन पाठन सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु 19 अक्टूबर 2020 से विद्यालय खोले गये। छात्र/छात्राओं के पठन पाठन की तैयारियों के आंकलन हेतु माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक पंचांग में प्रथम बार प्री-बोर्ड परीक्षा कराये जाने की व्यवस्था निर्धारित की गयी। माह फरवरी 2021 में इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षायें सम्पादित करा ली गयीं। कोरोना वायरस (कोविड-19) की द्वितीय लहर के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के फलस्वरुप छात्र हित में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु कक्षा-10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि हाईस्कूल की लिखित परीक्षा कें अंको के आगणन हेतु कक्षा-9 की वार्षिक लिखित परीक्षा के प्राप्तांक तथा कक्षा-10 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा के प्राप्तांक को सम्मिलित करते हुये परीक्षाफल तैयार कराया गया। उन्होंने बताया कि इण्टरमीडिएट की लिखित परीक्षा कें अंको के आगणन हेतु प्रत्येक परीक्षार्थी के कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक, कक्षा-11 की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक (वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक उपलब्ध न होने पर कक्षा-11 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक) तथा कक्षा-12 की प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक को सम्मिलित करते हुये परीक्षाफल तैयार कराया गया। वर्ष 2021 की परीक्षा में मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की गई है। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या में अनुपस्थित एवं विदहेल्ड परीक्षार्थी (जिन परीक्षार्थियों के अभिलेख पूरे नहीं हैं अथवा उनके अंकपत्र आदिके विवरण त्रुटिपूर्ण हैं)सम्मिलित हैं। ऐसे परीक्षार्थी जो अंक आगणित करने पर लिखित भाग में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त नही कर सके परन्तु आन्तरिक मूल्यॉकन में उत्तीर्ण हैं उनको बिना अंक के सामान्य प्रोन्नति प्रदान की गयी।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी (संस्थागत/व्यक्तिगत) जिनके कक्षा-9/11 की वार्षिक परीक्षा अथवा कक्षा 10/12 की प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक उपलब्ध नही है उन्हें बिना अंको के सामान्य रूप से प्रोन्नत कर दिया गया। वर्ष 2021 के पंजीकृत परीक्षार्थी जो अंक सुधार हेतु पुनः परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं उन्हे आगामी बोर्ड परीक्षा में शुल्क दिये बिना अंक सुधार हेतु एक या एक से अधिक कितने भी विषयों में परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जायेगा तथा उनका परीक्षाफल वर्ष 2021 का ही माना जायेगा।

The post उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित appeared first on Ad Event Media.

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा के परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उप मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने कोरोना के कठिन समय में मेहनत की और उसी का ही नतीजा आया है। यूपी बोर्ड का विद्यार्थी बेहद प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान भी है। आशा है कि यह विद्यार्थी अपनी प्रतिभा व कौशल के आधार पर आने वाले समय में दुनियाभर में देश व अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। किसी को भी निराश नहीं होना है बल्कि इन परिणामों को जीवन का पडाव मानते हुए मेहनत के साथ आगे बढना होगा। असीम संभावनाओं से भरा हुआ भविष्य आपका इंतजार कर रहा है।
डॉ शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं को तराशने व उन्हें देश सेवा के काबिल बनाने के लिए वर्तमान सरकार लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से सरकार ने पाठ्यक्रम को भी बदला है जिससे कि प्रदेश के छात्र भी देश के अन्य बोर्ड के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा के काबिल बन सकें। कोरोना जैसे संक्रमण काल में जब सारी दुनिया ठहर गई थी तब भी प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था की रफ्तार लगातार बनी रही। नकल विहीन परीक्षाओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर लगे दाग को धो दिया है। आज नकलविहीन परीक्षा के मामले में यूपी देश के अन्य राज्यों के लिए उदाहरण पेश कर रहा है।

The post उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं कक्षा के उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दी बधाई appeared first on Ad Event Media.