tiranga yatra Archives - Ad Event Media

“मुख्यमंत्री ने प्रभात चौराहे पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, विवेक सागर और एश्वर्य प्रताप सिंह भी उपस्थित”
प्रभात चौराहे पर सोमवार को तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। मुख्यंमत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में वे शामिल भी हुए है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेलमंत्री विश्ववास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी मौजूद है। यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग खडे नजर आ रहे है। इसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले हाकी के खिलाड़ी विवेक सागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह शामिल है।

तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस तरह रहेगी तिरंगा यात्रा मार्ग

– प्रभात चौराहा से प्रारंभ होकर अशोक बिहार, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन थाना, पुष्पानगर से होते हुये भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) पर समाप्त होगी। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसलिये यात्रा के समय में इस मार्ग में कुछ वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। वाहन चालकअसुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

– प्रभात चौराहा से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन, भारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन, सिटी बस, आदि मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक परिवर्तित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग : यह वाहन प्रभात चौराहा से आइटीआइ जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टाकिज होकर आवागमन कर सकेंगे।

रेल यात्रियों के लिए सुझाव: रेल्वे स्टेशन जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए बोगदा पुल भारत टाकीज, संगम टाकीज होकर भोपाल रेल्वे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-पांच-छह) या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उपयोग करें। आवश्यक होने पर प्लेटफार्म क्रमांक-एक की जगह प्लेटफार्म नंबर-पांच का उपयोग करें।

The post “मुख्यमंत्री ने प्रभात चौराहे पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, विवेक सागर और एश्वर्य प्रताप सिंह भी उपस्थित” appeared first on Ad Event Media.

11 अगस्त से 14 अगस्त तक भाजयुमो 90 विधानसभाओं में निकालेगा तिरंगा यात्रा
म्हारा हरियाणा- नॉन स्टॉप हरियाणा रैली के बाद कुरूक्षेत्र में ही कोर कमेटी की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी, चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोर कमेटी की इस बैठक में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों का फीडबैक भी लिया गया। थानेसर में हुई ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’’ रैली की सफलता पर सभी नेताओं ने संतुष्टी जताई। बैठक में संकल्प पत्र समिति और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रवास को लेकर संयोजक नियुक्त किए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने म्हारा हरियाणा- नॉन स्टॉप हरियाणा रैली के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेताओं का आभार जताया। वही जनहित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर उन्होंने सीएम सैनी का धन्यवाद किया। कोर कमेटी की बैठक के बारे में बताते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा का युवा मोर्चा 11 अगस्त से 14 अगस्त तक 90 की 90 विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालेगा। आजादी के दौरान देश ने विभाजन का दंश झेला है, इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका पर सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय बैठक में लिया गया है।
श्री कौशिक ने बताया कि भाजपा जनहित में काम करने वाली पार्टी है और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना पार्टी का लक्ष्य है। विधानसभा चुनाव में लोगों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कोर कमेटी की बैठक में संकल्प पत्र समिति का गठन किया गया है जिसका संयोजक राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी विधानसभाओं में जन आशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पांच अगस्त को जींद और हिसार में जनसंपर्क आशीर्वाद संपर्क अभियान के तहत प्रवास पर रहूंगा। श्री कौशिक ने बताया कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव को प्रवास कार्यक्रम की संयोजक नियुक्त किया है।
मोहन लाल कौशिक ने कहा कि आज कुरूक्षेत्र की पावन धरा से भाजपा ने म्हारा हरियाणा- नॉन स्टॉप हरियाणा रैली का शंखनाद किया है। ये रैलियां अब हरियाणा की 90 की 90 विधानसभाओं में होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भारतीय जनता पार्टी में विश्वास रखती है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को अपना पूरा समर्थन देने को तत्पर हैं। श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली से हर वर्ग संतुष्ट है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा,, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहे।

The post 11 अगस्त से 14 अगस्त तक भाजयुमो 90 विधानसभाओं में निकालेगा तिरंगा यात्रा appeared first on Ad Event Media.