The entire country trusts Modi's guarantee Archives - Ad Event Media

मोदी की गारंटी पर सारे देश को भरोसा, कांग्रेस की गारंटी के प्रति लोगों का अविश्वास- राजनाथ सिंह
जयपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोदी की गारंटी और कांग्रेस की गारंटी में फर्क बताते हुए कहा कि मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाना है। मोदी कुछ महीने या वर्षों की बात नहीं करते है, वे दशकों और सदियों की बात करते हैं। संपूर्ण भारत देश यह मानता है कि विश्व की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है ऐसी कोई पार्टी है तो भारतीय जनता पार्टी है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है जिस पर हर वर्ग, समुदाय और क्षेत्र के लोग विश्वास जता रहे है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की झूठी गारंटियां थी, जिस पर स्वयं कांग्रेसियों को ही विश्वास नहीं था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष भी यह मानते हैं कि विश्व में 21वीं सदी भारत की है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भी भारत के प्रति भरोसा बढा है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, आज वहीं भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गई। भारत ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय जानीमानी वित्तीय संस्थाएं भी कहने लगी है कि वह दिन दूर नहीं, जब 2027 आते-आते भारत दुनिया के टॉप 3 कंट्री में शामिल हो जाएगा। इसमें अमेरिका, चीन और भारत होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार के 10 साल का कार्यकाल है तो दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा जनता से किए गए झूठे वादे। 2014 से पूर्व जहां भारत में हताशा और निराशा का माहौल था, महंगाई और भ्रष्टाचार से देश जूझ रहा था।ं देश की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों कर्राह रही थी। वहीं 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद हालात बदल गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर जनता का तेजी से विश्वास बढ़ता गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की विश्वसनीयता पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा सकता। भाजपा की साख, भाजपा की विश्वसनीयता भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में बढ़ी है। जब-जब भाजपा ने मेनिफेस्टो जारी किया, उसे पूरा भी किया। चाहे धारा 370 का मामला हो या फिर चाहे राम मंदिर बनाने का वादा, नागरिकता कानून का मामला हो या तीन तलाक का मामला भाजपा सरकार ने सभी को पूरा किया। तीन तलाक के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार से कांग्रेस ने हंगामा मचाया देश ने देखा लेकिन चाहे हिंदू हो या मुस्लिम हो, पारसी हो या अन्य किसी धर्म का मामला हो भाजपा के लिए माताएं-बहनों का मान-सम्मान सर्वोपरी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का 10 वर्षों का कार्यकाल भारत की आर्थिक, राजनैतिक, सामरिक, संवैधानिक और सांस्कृतिक दृष्टि के लिए स्वर्णिम काल साबित हुआ है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो देश में ग्रोथ रेट बढ़ी है। आयात घटा है, निर्यात बढ़ा है, हर क्षेत्र में निवेश बढ़ा है और महंगाई कम हो रही है अवसर भी बढे हैं और इनकम भी बढी है। भारत में 2014 के बाद 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए है। मोदी की गारंटी पर सारे देश को भरोसा है वहीं कांग्रेस की गारंटी के प्रति लोगों का अविश्वास है। क्यांेकि कांग्रेस ने जनता को केवल बडे़-बड़े सपने दिखाये है लेकिन किसी भी सपने को साकार नहीं किया। इस लिए कांग्रेस की गारंटी पर स्वयं कांग्रेस के लोगांे को भी विश्वास नहीं है। हाल ही में जब कांग्रेस ने अपना मेनिफैस्टो जारी किया तो तालियां भी बजाने के लिए उनके अध्यक्ष को बोलना पड़ा। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में तीस लाख नौकरियां देने की बात कही लेकिन कांग्रेस सरकार ने क्या किया ये बताने की आवश्यकता नहीं है। यही कांग्रेस है जिसने हमारे जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट व आवश्यक अन्य सामग्रियां जो चाहिए थी वो मुहैया तक नहीं करवाई। आज वे तरह-तरह के आश्वासन दे रहे हैं। इनके समय में रक्षा सौदों में भी बड़े घोटाले हुए जिससे संपूर्ण देश अवगत है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पर रक्षा सौदों को लेकर एक भी चार्ज नहीं है यह भी बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी का आह्वान है कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत को आत्म निर्भर बनाना है। विदेशों से आयात कम कर निर्यात को बढ़ाना है। भारत में निर्मित मशीनरी, गोला-बारूद का उपयोग किया जाए।

कांग्रेस ने न्याय पत्र में पिछड़ों एवं वंचितों के बारे में बताया लेकिन जब उनकी सरकार थी तो पिछड़े वर्ग को संवैधानिक दर्जा तक नहीं दिया। सामाजिक न्याय विरोधी कदम उठाए गए। मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की गारंटी है। प्रधानमंत्री की दूर दृष्टि की सोच है जिसके चलते वन नेशन, वन इलेक्शन की नीति बना दी और जनता की ओर से इस नीति का समर्थन भी किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, जॉइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह मंच पर मौजूद रहे।

The post मोदी की गारंटी पर सारे देश को भरोसा, कांग्रेस की गारंटी के प्रति लोगों का अविश्वास- राजनाथ सिंह appeared first on Ad Event Media.