Swati Singh Archives - Ad Event Media

अलग हुए स्वाति और मंत्री दयाशंकर सिंह, 22 साल बाद टूटा सात फेरों का बंधन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर और पूर्व में मंत्री रहीं स्वाति सिंह के वैवाहिक रिश्ते पर आज आधिकारिक तौर पर पूर्ण विराम लग गया। शादी के 22 साल के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया।

लखनऊ की फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए विवाह को समाप्त करने का फैसला सुनाया। बताते चलें कि स्वाति सिंह ने 30 दिसंबर 2022 को फैमिली कोर्ट में वाद दाखिल कर तलाक की अर्जी दी थी। दोनों की शादी 18 मई 2001 को हुई थी।

स्वाति सिंह ने इससे पहले साल 2012 में भी तलाक की अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट में गैरहाजिर होने के कारण उनकी अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि उस वक्त तलाक तो टल गया था लेकिन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हुए थे। साल 2022 में यह विवाद उभरकर सबके सामने आ गया था, जिसके बाद तलाक की दूसरी अर्जी दी गई और रिश्ते को खत्म कर दिया गया।

दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच विवाद

साल 2017 ऐसी परिस्थितियां बनी कि स्वाति सिंह को राजनीति में कदम रखना पड़ा। मायावती पर एक विवादित बयान के बाद दयाशंकर सिंह विवादों के घेरे में आ गए। जिसके बाद दयाशंकर के परिवार पर भी टीका टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया, तब स्वाति सिंह ने मोर्चा संभाला था।

इसके बाद उन्हें सीधे बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया, फिर विधायक बनीं और मंत्री पद पर भी काबिज रहीं।

साल 2022 के चुनाव से पहले दयाशंकर सिंह ने अपनी पत्नी स्वाति सिंह के टिकट का विरोध करते हुए खुद के लिए टिकट मांगा तो रिश्तों की हकीकत सार्वजनिक हो हई। बीजेपी ने ‘एक परिवार एक टिकट’ के फार्मूले के तहत स्वाति सिंह का टिकट काटते हुए दयाशंकर सिंह को बलिया से विधायक उम्मीदवार का टिकट दे दिया।

कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि स्वाति और दयाशंकर सिंह कॉलेज के दिनों में विद्यार्थी परिषद में सक्रियता के चलते एक दूसरे के करीब आए थे।

स्वाति उस समय एमबीए की पढ़ाई कर रही थीं तो दयाशंकर लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। चूंकि दोनों बलिया से थे तो समय के साथ दोनों के रिश्ते प्रगाढ़ होते चले गए और 2001 में दोनों ने शादी कर ली थी।

The post अलग हुए स्वाति और मंत्री दयाशंकर सिंह, 22 साल बाद टूटा सात फेरों का बंधन appeared first on Ad Event Media.

स्वाती सिंह जी ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
प्रभारी मंत्री सीतापुर /  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश श्रीमती स्वाती सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली लाभार्थीपरक योजनाओं से अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित किया जाये। सामुदायिक शौचालयों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराये जाने के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिये कि पात्रों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास आवंटन किया जाये। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची भी तलब की। तालाबों की सफाई के कार्य की समीक्षा करते हुये कार्य की धीमी प्रगति पर खण्ड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि तालाबों की सफाई का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाये एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। महिलाओं का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि विकास खण्ड के सभी कर्मचारियों को वृक्षारोपण के लिये प्रेरित किया जाये तथा प्रत्येक कर्मचारी द्वारा एक-एक पेड़ गोद अवश्य लिया जाये।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुये प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वितरित होने वाला ड्राई राशन समय से वितरित कराया जाये। ड्राई राशन उठान में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को निर्देश दिये कि लापरवाही करने वाले स्वयं सहायता समूहों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराये जाने हेतु चयनित बी0सी0 सखी के प्रशिक्षण के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पूर्ण कराये जाने के निर्देश डी0सी0एन0आर0एल0एम0 को दिये। वृद्धावस्था पेंशन व निराश्रित महिला पेंशन के लम्बित आवेदनों का सत्यापन तत्काल पूर्ण कराते हुये अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। बाल सेवा योजना एवं कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा भी की। विद्युत विभाग की शिकायतें मिलने पर उपखण्ड अधिकारी खैराबाद क्षेत्र को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाये तथा चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर निलम्बन की कार्यवाही भी की जा सकती है। कोविड काल में अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जाने के लम्बित आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा भी की। आवेदनों का सत्यापन कराकर पात्रों को लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बेसहारा पशुओं के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अधिक से अधिक पशुओं को गौ संरक्षण केन्द्र में संरक्षित किया जाये। उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि आवश्यकता के अनुसार धान खरीद केन्द्रों की संख्या बढ़ायी जाये। पुलिस क्षेत्राधिकारी को कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित किया जाये।

The post स्वाती सिंह जी ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक appeared first on Ad Event Media.