samajwadi akhilesh yadav Archives - Ad Event Media

अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलित है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में किसानों को सिर्फ छलने और धोखा देने का ही काम किया है। भाजपा जोर जबरदस्ती से उनकी आवाज कुचलने का इरादा कर रही है।

13 फरवरी को केंद्र सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, परंतु भाजपा सरकार उनको सुनना नहीं चाहती है। सरकार का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।  अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र भी कम विरोधाभासी नहीं है।

चौधरी चरण सिंह का किया जिक्र

एक ओर केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की। वहीं, दूसरी तरफ किसानों पर बल प्रयोग कर उन्हें उत्पीड़ित कर रही है। किसानों के नाम पर भाजपा की छल प्रपंच की राजनीति दो-मुंही नीति अस्वीकार्य है।

किसान अपनी परेशानियों की चर्चा न कर सकें इसलिए दिल्ली की सीमा पर अवरोध खड़े किए जा रहे हैं। बार्डर सील कर सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों के रास्ते में कीलें ठोक दी गई हैं। किसानों को अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी है।

The post अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात appeared first on Ad Event Media.

जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 अगस्त 2021 को समाजवादी नेता श्री जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी।
श्री अखिलेश यादव स्वयं 5 अगस्त 2021 को लखनऊ में साइकिल यात्रा कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के काले कारनामों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
समाजवादी साइकिल यात्रा मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर ‘संघी‘ प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झण्डी दिखाकर करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जनसामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।
समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। श्री जनेश्वर मिश्र जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। श्री मिश्र युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे। 5 अगस्त 2021 को उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी उन्हें उन्हीं के बताए रास्ते से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।

The post जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा appeared first on Ad Event Media.

संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया जा रहा हैं:अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया जा रहा हैं। भाजपा ने सत्ता के बलबूते सरकारी मशीनरी को अपना चुनावी एजेण्ट बना लिया है। जनमत का दुरुपयोग कर भाजपा ने लोकतंत्र की पारदर्शिता को संदिग्ध कर दिया है। सन् 2022 का चुनाव देश बचाने का है। संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमलों से गहरी निराशा फैल रही है। इन हालात में जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर ही बढ़ रहा है।
श्री यादव ने कहा कि सरकार लोक-लाज और भरोसे से चलती है। निर्वाचित सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार इस जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है। सरकार की जिम्मेदारी के प्रति उसकी उदासीनता जग जाहिर है। अच्छे दिन के नाम पर जनता को गुमराह करना ही भाजपा की नीति है।
सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित करने का षड़यंत्र सरकार के इशारे पर लगातार किया जा रहा है। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में पुलिस-प्रशासन द्वारा जिस प्रकार का उत्पीड़न हुआ है वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की भूमिका सरकार की पिछलग्गू तक सीमित होती जा रही है। यह अनुचित है।
राजनीति की पवित्रता को भाजपा ने प्रभावित किया है। समाजवादी आंदोलन ने हमेशा अन्याय के खिलाफ डट कर मोर्चा लिया है। समाज के आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्रतिनिधित्व और अधिकार दिलाने में समाजवादी सबसे आगे हैं। देश और प्रदेश में अधिनायक शाही ताकतों को कमजोर करने के लिए समाजवादी नीतियां ही कारगर हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लायी जा सकती है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को हराने की साजिश में लगी है। जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वह भाजपा को हरा कर ही दम लेगी। भाजपा की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा चालाकी की रणनीति से राजनीति के विरूद्ध साजिश कर रही है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य का विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। समाजवादी सरकार में जनता को निराश नहीं होना पड़ेगा। 2022 का चुनाव जनता बनाम भाजपा के बीच होगा। इस चुनाव में भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की भारी जीत सुनिश्चित है।

The post संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया जा रहा हैं:अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.

भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है। भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार का कोई मतलब नहीं। यहां लोकतंत्र दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा भाजपा झूठी पार्टी है, इसे हटाइए। समाजवादी पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।
श्री अखिलेश यादव आज उन्नाव से भाजपा के खिलाफ शंखनाद किया। उन्होंने सरौसी गांव में 85वीं जयंती के अवसर पर मनोहर लाल इंटर कालेज में स्थापित स्वर्गीय मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत एकत्र समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। स्वर्गीय मनोहर लाल जी विधायक, सांसद तथा मंत्री रहे थे। श्री यादव ने कहा कि आज यहां बड़ी रैली होनी थी जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जब कोविड खत्म होगा तो लाखो की रैली होगी।
उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवनभर वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाते रहे और उनके लिए संघर्ष करते रहे। उनके संघर्ष की वजह से मुख्यधारा में खड़े नहीं होने वाले भी आगे आ पाए हैं। उन्होंने उनके पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी श्रीमती मनीषा दीपक के कोरोना से निधन पर दुःख जताते हुए सभी कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्री यादव ने कहा कि सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बहुत कम समय बचा है। भाजपा ने जनता को बुरी तरह निराश किया है। उसके वादे सपने बनकर रह गए हैं। अपने संकल्प-पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान की आय दुगनी करने का वादा था, उल्टे किसानों की आय कम कर दी है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। समाज के सभी वर्गो के लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहेगी। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है। उन्होंने कहा कोरोना से मौतों के लिए सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। जनता को बहुत दुःख और परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कोविड़ संक्रमितों को न बेड मिला, न इलाज और नहीं आक्सीजन मिली।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी सबके सामने है। तीसरी लहर की चर्चा है पर भाजपा सरकार इसके लिए क्या तैयारियां कर रही है, पता नहीं? भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है वह गुमराह करती है। सरकार ने कोविड संक्रमण के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी मृतकों की संख्या नहीं बताएगी क्योंकि सुप्रीमकोर्ट ने 4 लाख रूपये मुआवजा देने को कहा है। उस समय भाजपा के लोग कहीं मदद में नहीं दिखाई दिए। केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही राशन, दवा, ऑक्सीजन की मदद करने में सक्रिय रहे। समाजवादी सरकार ने जो 108 एम्बुलेंस चलाई थी वही मददगार बनी।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय नेताओं, पत्रकारों आदि कई लोगों की जासूसी की खबरें है। भाजपा का राज्य विधान सभा संसद तक भारी बहुमत है। फिर उसे जासूसी कराने की क्या जरूरत आ पड़ी? यह जासूसी करना दण्डनीय अपराध है। भाजपा के फैसले जनहित में नहीं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन में शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप बंटे थे। वहीं बच्चों की पढ़ाई में काम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कौन भाजपा के वादों पर भरोसा करेगा? भाजपा चुनाव के वक्त दूसरे मुद्दे ले आती है। उसे संविधान की परवाह नहीं है। भाजपा से सावधान रहना है।
श्री यादव ने कहा भाजपा समाजवादी पार्टी की सरकार जैसे काम नहीं कर पाएगी। सड़क, बिजली-पानी की जगह भाजपा बहकाने से काम चलाती है। वह विकास से नफ़रत करती है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को लोहिया आवास दिए जाएंगे। जिसमें बिजली का बिल नहीं देना होगा। बेहतर आवास निर्माण के साथ गरीबों को समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली बिल में विशेष राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग समाजवादियों का काम देखेंगे। इस बार सभी भाजपा को हटाने में सहयोगी बने क्योंकि भाजपा सरकार के रहते प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री राम कुमार पूर्व विधायक, पूर्व सांसद अन्नू टण्डन, विशम्भर प्रसाद निषाद एवं डाॅ0 अभिनव कुमार के साथ एम.एल.सी. श्री सुनील यादव ‘साजन‘, डाॅ0 राजपाल कश्यप, किरन पाल कश्यप, आनन्द भदौरिया, उदय राज यादव पूर्व विधायक, सुधीर रावत पूर्व मंत्री, कृपा शंकर पटेल पूर्व विधायक, धर्मेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी उन्नाव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का लखनऊ-कानपुर हाई-वे पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ से क्रांति रथ पर सवार अखिलेश यादव जी के स्वागत में सर्वत्र जोशीली भारी भीड़ थी। उन्नाव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में लखनऊ से जाते हुए रास्ते में अमौसी में मेट्रो स्टेशन पर भी बड़ी तादाद में लोग एकत्र थे। मेट्रो रेल का मुख्यालय वहीं है जहां मेट्रो का समाजवादी सरकार में 3 मार्च 2014 को शिलान्यास हुआ था।
गौरी सरोजनीनगर, अमौसी एयरपोर्ट, दारोगा खेड़ा, बंथरा, बंथरा बाजार, कटी बगिया, बनी, नवाबगंज और उन्नाव में हर जगह श्री अखिलेश यादव का जय-जयकार के साथ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्नाव पुल के पास व्यापारियों ने स्वागत किया। यहां उन्हें दुर्गा माता की पूजी चुनरी भेंट की गई। सरौसी गांव में जहां मुख्य कार्यक्रम था वहां हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोगों ने उन पर फूल बरसाए, सारा माहौल अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारों से गूंजता रहा है।

The post भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं-अखिलेश यादव appeared first on Ad Event Media.