Radaur/Yamunanagar Archives - Ad Event Media

शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता
बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु आम आदमी पार्टी में शामिल

शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे: डॉ. सुशील गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी : डॉ. सुशील गुप्ता

इंडिया” गठबंधन की कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई: डॉ. सुशील गुप्ता

आज हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं: डॉ. सुशील गुप्ता

गठबंधन तोड़कर बीजेपी ने दिखा दिया कि साढ़े नौ साल खट्टर सरकार खटारा रही: डॉ. सुशील गुप्ता

बीजेपी ने देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया: आदर्शपाल सिंह

कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता को जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें: आदर्शपाल सिंह

रादौर/ यमुनानगर, 17 मार्च

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक बिशनलाल सैनी, सतपाल कौशिक, चौ. आदर्श पाल सिंह, रणधीर चौधरी, गगनदीप सिंह, मनदीप टोपरा, शुभम कुमार, चमन लाल, रिन्कू, अमित कुमार, राहूल भान, करमबीर भूट्टर, बीर लाल, धनप्रकाश त्यागी, योगेन्दर चौहान, औमपाल, जगपाल धौडंग, राजपाल मास्टर, ललित गुलाबगढ, कमलदीप सिंह, पं रोशन लाल, शरणदीप कौर शैरी, मोहित बाल्याण और सतनाम सैनी भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए सैंकड़ों वर्षों की लड़ाई लड़ी गई। हजारों माताओं ने देश के लिए अपनी गोद सूनी कर दी। बहुतों की मांग सूनी हो गई। वहीं हजारों बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। इस प्रकार देश को आजादी प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी को बरकरार करने के लिए हमने संविधान बनाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के संविधान को बनाया गया। इसमें पिछड़े वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किया गया, ताकि वे मुख्यधारा में आ सकें। 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उसमें लिखा था कि इस देश से राजाओं का राज खत्म और आम जनता का लोकतंत्र शुरू।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद में सच्चे मायने में संविधान लागू नहीं हुआ। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर चुनाव आयोग को कमजोर करने में लगी है। चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में इनकी चोरी पकड़ी गई। कैमरे की नजर से इनकी चोरी को पूरे देश ने देखा।

उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गई तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है। संविधान की हत्या की है। सुप्रीम कोर्ट ने दखल देकर चंडीगढ़ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मेयर के पद पर बैठाया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में संविधान खतरे में है और बीजेपी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए “इंडिया” गठबंधन बना। कुरुक्षेत्र में धर्म और अधर्म की लड़ाई है। कुरुक्षेत्र की जीत से प्रदेश में नए युग का उदय होगा। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमारे साथ है। इंडिया गठबंधन बीजेपी को प्रदेश की सभी 10 सीटों से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र के गांव गांव में गया। वहां लोगों ने कहा कि नायब सैनी कभी लोगों से मिलने नहीं आए। कभी लोगों के दुख सुख में शामिल नहीं हुए। इसलिए लोगों ने उन्हें गायब सैनी के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कभी रादौर, लाडवा, थानेसर, कुरुक्षेत्र, पूंडरी, कलायत, राजौंद, पेहवा और कैथल की जनता की आवाज संसद में नहीं उठाई।

उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री खट्टर से कहा था कि आपने हरियाणा की जनता को त्रस्त बनाकर छोड़ दिया। आज प्रदेश में गुंडाराज है। बेरोजगार युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही हैं। आज हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। खट्टर साहब ने करनाल में कहा कि मैं आंकड़ों के साथ डॉ. सुशील गुप्ता के सवालों के जवाब दूंगा। मैंने कहा अगर आपमें हिम्मत है तो कुरुक्षेत्र से मेरे सामने चुनाव लड़ो। यहां की जनता आपको आंकड़ों के साथ जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि गठबंधन तोड़कर बीजेपी ने दिखा दिया कि साढ़े नौ साल खट्टर सरकार खटारा रही। इन्होंने चेहरा बदलकर जनता को गुमराह करने का काम किया। नायब सैनी तो पहले ही गायब सैनी साबित हुए है। हरियाणा की जनता 2024 में चेहरा नहीं, सरकार ही बदलना चाहती है। जो आदमी अपनी धर्मपत्नी को जिला पार्षद का चुनाव नहीं जाता सकता, वो लोकसभा सीटें क्या जिताएगा। उन्होंने कहा की बीजेपी ने दिल्ली में साहिब सिंह वर्मा के बाद सुषमा स्वराज को सीएम बनाया गया था। इसके बाद 25 तक दिल्ली में बीजेपी की सरकार नहीं आई। ऐसे ही नायब सैनी हरियाणा के सुषमा स्वराज साबित होंगे।

आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री और अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस पर देश के सभी शहीदों को मेरा नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। कुरुक्षेत्र अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। आज देश में अधर्म और धर्म की लड़ाई है। बीजेपी का देश से जाना तय है।कुरुक्षेत्र से डॉ. सुशील गुप्ता को जीता कर लोकसभा में भेजने का काम करें।

The post शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता appeared first on Ad Event Media.

रादौर की अनाज मंडी में आढ़तियों से मिले आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता
व्यापारी वर्ग समेत प्रदेश का हर वर्ग सत्ता परिवर्तन के लिए बेताब : डॉ सुशील गुप्ता

आढ़त फिक्स करके सरकार ने व्यापारियों की जेब पर डाका डाला: डॉ. सुशील गुप्ता

जिसको भाजपा ने सीएम बनाया वो पत्नी को जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता पाए: डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा ने अभय चौटाला को वोट काटने के लिए भेजा : डॉ. सुशील गुप्ता

आज कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी हलकों को विकास की जरूरत : डॉ. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/यमुनानगर, 16 मार्च

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता ने शनिवार को रादौर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और अनाज मंडी का दौरा किया और आगामी लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उनके साथ एमएलए बिशन लाल सैनी, आदर्शपाल सिंह, गगनदीप सिंह, रणधीर सिंह, कर्मवीर बूटर, संजू धौलंग, संजय गुप्ता, सतीश शर्मा, शमशेर सिंह, ऋषिपाल राणा, शिव कुमार शास्त्री, करमबीर खुर्दबन, सरदार संतोष सिंह, गुलजार सिंह, एडवोकेट कर्म सिंह और उमेश बुबका मौजूद रहे। इससे पूर्व, प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का व्यापारी वर्ग समेत हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है और सत्ता परिवर्तन के लिए बेताब है। इसलिए कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं के उत्साह और समर्पण से इंडिया गठबंधन’ कुरुक्षेत्र लोकसभा के साथ-साथ पूरे हरियाणा में एक शानदार जीत हासिल करेगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंडियों को बंद करने की पूरी तैयारी कर ली थी। 750 किसानों ने शहादत दी थी। इसके बाद मोदी सरकार को झुकना पड़ा और तीन काले कानून वापस लिए और एमएसपी लागू करने का वादा किया। बीजेपी को किसान और आढतियों से नफरत है, जो आढ़त कांग्रेस की सरकार में ढाई परसेंट मिलती थी. बीजेपी ने उसको फिक्स 46 रूपए करने का काम किया। ये आढतियों की जेब पर डाका डालने का काम किया। तीन साल से फसलों की कीमत बढ़ी, लेकिन आढत नहीं बढ़ी. मजदूर चाहता है मेरी आय बढे, मुनीम चाहता है मेरी आय बढे, लेकिन इन्होने आढत फिक्स करके आपकी जेब पर डाका डालने का काम किया। बीजेपी सरकार ने इसको बढ़ाने से मना कर दिया। ये नुकसान मंडी में काम करने वाले हर वर्ग को हुआ है। ये लगभग 300 करोड़ रूपए सालाना का नुकसान हर साल आढ़तियों को होता है।

उन्होंने कहा कि करनाल में अडानी के साइलो बनने लग रहे हैं, जोकि मंडियों पर ताला लगाने का काम करेंगे। बीजेपी मंडियों को बंद करना चाहती है। पूरे देश में कहीं भी फसलों पर एमएसपी नहीं मिलता। वहीँ अगर किसान दिल्ली जाने की बात करते हैं तो किसानों को धमकियां दी गई। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये, उनकी सम्पति कुर्क करने की धमकी दी गई। बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से नफरत है। आज पूरे देश का किसान इस बात को समझ चुका है। प्रदेश में हर गाँव में बेरोजगार युवा घूम रहे हैं, नशा फैल रहा है और प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। कानून का राज खत्म होकर गोली राज शुरू हो गया है। नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटा जा रहा है आज लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड के नाम पर बीजेपी ने आजतक का सबसे बड़ा घोटाला करने का काम किया। आज पूरे देश में इसकी चर्चा है। इंडिया गठबंधन इस देश को बचने के लिए है। आज पूरे कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन की लहर है, कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है और कौरव विशाल सेना के साथ थे, लेकिन पांडवों के पास केवल धर्म था। महाभारत के युद्ध में धर्म की जीत हुई और अधर्म की हार हुई। कुरुक्षेत्र लोकसभा में जहाँ भी गया, ये भगवान श्री कृष्ण की कृपा है कि आप सभी का आशीर्वाद और प्यार इंडिया गठबंधन को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हर एक नेता दिन रात मेहनत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का पाप का घड़ा भर चुका है। बीजेपी ने सबसे पहले उसी मंत्री को टिकट दिया, जिसने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी। भारतीय जनता पार्टी इस देश की बहन और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों को संसद में भेजने का काम करती है। महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने वालों को मंत्री पद पर विराजमान करती है। बीजेपी नशे के कारोबार को संरक्षण देती है। हरियाणा के हर घर के अन्दर नशा पहुँच चुका है। इनका पाप का घड़ा भर चुका है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी का युग का खात्मा होगा और इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ के सांसद नायब सैनी कभी जनता के बीच नहीं गये, इसलिए लोग उन्हें नायब सैनी की जगह गायब सैनी बोल रहे हैं। मैंने जब प्रदेश में अपराध के आंकड़े बताये तो मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं इसका जवाब सही आंकड़ों से दूंगा। मैंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि आप कुरुक्षेत्र के चुनाव के मैदान में आओ, जनता आपको जवाब देने का काम करेगी। बीजेपी ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी, लेकिन इनकी पत्नी जिला परिषद् के चुनाव में चौथे नंबर पर रही।

उन्होंने कहा कि बीजेपी को कुरुक्षेत्र से उम्मेदवार नहीं मिल रहा और बीजेपी डर रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज को लोकसभा में उठाने का काम करूंगा। आज रादौर को विकास की जरूरत है, लाडवा को विकास की जरूरत है। पेहवा से यमुनानगर सड़क को फोर लेन बनाने की जरूरत है। बीजेपी ने वोट काटने के लिए अभय चौटाला को भेजा है। ये सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। यहाँ की जनता अभी भूली नहीं है, किस प्रकार से सरपंचों को पीटने का काम किया, किसानों पर लाठी चार्ज किया और युवाओं को बेरोजगार रखने का काम किया। हरियाणा और देश को भ्रष्टाचार के गर्त में झोंक दिया। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीतेगा।

The post रादौर की अनाज मंडी में आढ़तियों से मिले आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता appeared first on Ad Event Media.