#PUNJAB Archives - Ad Event Media

अमृतसर में जहरीली शराब से पीने से 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक
पंजाब के अमृतसर जिले के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि छह अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना थारयेवाल, मरडी और भंगाली गांवों में सामने आई है, जहां कथित तौर पर मजदूरों ने मिलावटी शराब का सेवन किया था।

घटना के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रभजीत नकली शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी ने पुष्टि की है कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 बीएनएस और 61ए एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने प्रभजीत के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुर्जत सिंह और निंदर कौर को भी गिरफ्तार किया है। मामले की तह तक जाने के लिए नकली शराब के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध शराब कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। AAP सरकार ने शराब माफिया पर शिकंजा कसने की बात दोहराई है।

The post अमृतसर में जहरीली शराब से पीने से 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक appeared first on Ad Event Media.

मुख्य मंत्री ने खेडी ( सुनाम) में सी- पाइट केंद्र का नींव पत्थर रखा
फ़ौज, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस में युवाओं के लिए रोज़गार के नए क्षितिज कायम करते पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सैंटर फार प्रशिक्षण एंड इम्पलायमेंट आफ पंजाब यूथ ( सी- पाइट) का नींव पत्थर रखा।
इस दौरान मुख्य मंत्री ने कहा कि सी- पाइट केंद्र 10 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्व-अनुशासित, राष्ट्रीय भावना और निष्पक्षता और काम सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के साथ अलग- अलग क्षेत्रों में युवाओं को रोज़गार के काबिल बनाने के लिए कौशल प्रदान करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सी- पाइट देश भर में अपनी प्रकार का अकेला संस्थान है जो युवाओं को सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण देता है और इसमें रिहायश एंव प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ़्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के अलग- अलग जिलों में 14 सी- पाइट कैंप हैं। सी- पाइट केंद्र अब तक 2 52, 656 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है और इसमें से 1,14, 670 युवाओं को रोज़गार प्राप्त हुआ है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि सी- पाइट को ज्यादा मज़बूत करने के लिए गाँव खेड़ी में स्थापित होने वाले कैंपस में क्लास रूम, रिहायश, खाने- पीने, आधुनिक खेल मैदान सहित उत्तम दर्जे की सुविधा होंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सालाना 1200 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के अलग-अलग जिलों में बाकी 14 सी- पाइट कैंपस की क्लास और अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ अपग्रेड किए जा रहे है। इस उद्देश्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा 78. 50 करोड़ रुपए के बजट का प्रबंध किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सी- पाइट के पिछले 34 सालों के इतिहास में किसी भी सरकार ने पंजाब के युवाओं के लिए ऐसे प्रयास नहीं किए।
मुख्य मंत्री ने कहा कि सी- पाइट द्वारा अब नौजवानों के लिए ड्रोन, सुरक्षा सेवाएं और खुदाई का प्रशिक्षण भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद एक सी- पाइट कैंपस में ‘सैंटर आफ एक्सीलैंस इन ड्रोन प्रशिक्षण, रिपेयर एंड ऐसम्बली की स्थापना’ की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन प्रयासों का पंजाब के युवाओं को बड़ा लाभ होगा और हमारे युवाओं को रोज़गार के बढिया अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सी- पाइट के इन प्रयासों का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण इलाकों के गरीब, अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और बेरोज़गार युवाओं को होता है।

The post मुख्य मंत्री ने खेडी ( सुनाम) में सी- पाइट केंद्र का नींव पत्थर रखा appeared first on Ad Event Media.

बीजेपी भ्रष्टाचारियों की पार्टी, प्रदेश को लूट लूट कर खा गई: डॉ सुशील गुप्ता
पंजाब की कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अनमोल गगन मान ने मंगलवार को बदलाव जनसभा कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए जनसमर्थन मांगा। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षा विंग सतबीर गोयत, जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, राकेश खानपुर, जसविंदर खरकां, जितेंद्र खेड़ी, नीतू चौहान, रमेश ढांडा, डॉ. मेजर सिंह, जगजीत सिंह, ऐडवोकेट नीरज शर्मा, जगतार सिंह, कुलभूषण शर्मा और देवराज कल्लरमाजरा मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब का भाइयों वाला रिश्ता है। पहले हम एक थे और आज भी एक हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पैदा हुए। ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि एक सामान्य से घर में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल तीन बार देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। अरविंद केजरीवाल पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में अफसर बने। उन्होंने अफसरशाही को छोड़ कर झुग्गियों में लोगों को बताया कि आप आप हर चीज पर टैक्स भर रहे हो।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में 24 घंटे और मुफ्त बिजली की, स्कूल ठीक किए जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 2 साल पहले पंजाब में 117 में से 92 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को जीत लिया, ये बात प्रधानमंत्री मोदी को पसंद नहीं आई। इसलिए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल दिया। अच्छे स्कूल बनाने वाले मनीष सिसोदिया और अच्छे अस्पताल बनाने वाले सतेंद्र जैन को जेल में डाल दिया। जब आम आदमी पार्टी ने हार नहीं मानी तो अरविंद केजरीवाल को ब्लैकमेल कर जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल का कसूर केवल इतना था कि वो गरीबों के लिए स्कूल और अस्पताल बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब इतिहास की सबसे कम उम्र की मंत्री हूं। आज पंजाब में आम घरों से निकले लोग विधायक और मंत्री हैं। आज पंजाब में किसानों को रात को जागने की जरूरत नहीं है। पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जाती है, खेतों के लिए दिन में 16-18 घंटे बिजली दी जा रही है। आम आदमी पार्टी पहली सरकार है जो पंजाब में राशन घर तक पहुंचाती है। आम आदमी पार्टी पंजाब में मात्र ढाई साल में 50 हजार से ज्यादा नौकरियां दे चुकी है और साढ़े तीन लाख प्राइवेट नौकरियों का इंतजाम किया जा रहा है। जब दिल्ली और पंजाब में बदलाव हो सकता है तो हरियाणा में क्यों नहीं। इसलिए इस बार एक मौका हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को दें।

उन्होंने कहा कि इन्होंने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, अब उसका जवाब देने का समय आ गया है। गुहला की सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। न युवाओं के लिए रोजगार है और इस इलाके में नशा भी फैलता जा रहा है। इसके लिए बीजेपी ने कुछ नहीं किया। मैं हरियाणा के लोगों से अपील करती हूं कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है तो हरियाणा में भी कोई कसर नहीं छोड़नी है। आने वाले चुनाव में झाड़ू के निशान पर बटन दबाएं।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसलिए हरियाणा के लिए बदलाव का समय आ गया है। इस बार एक एक वोट झाड़ू के निशान पर पड़ना चाहिए। वो दिन दूर नहीं है जब हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री होंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरे देश में यदि कोई वास्तविक जरूरत, स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, पानी और रोजगार की बात करता है तो वो केवल अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल जाति और धर्म की नहीं, काम की राजनीति करते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला अब हरियाणा की बारी है, बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पांच गारंटी दी। 24 घंटे और मुफ्त बिजली, शानदार स्कूल, शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक, हर महिला को एक हजार रुपए सम्मान राशि और हर युवा की रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करते हैं। आज तक दिल्ली और पंजाब में जो भी कहा उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में न बिजली है और न अस्पताल हैं। स्कूल बंद होते जा रहे हैं और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। सहकारिता विभाग में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया, पेंशन घोटाला और पेपर लीक घोटाला किया। स्कूलों में 4 लाख बच्चे फर्जी दिखा दिए, उनकी किताबों और वर्दी के रुपए खा गए। हरियाणा में स्टेडियम बनता है तो 46 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आता है, 10 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला है। बीजेपी का एक अध्यक्ष तो रक्षा सौदे में दलाली खाते हुए पकड़ा गया था। जिसको 4 साल की कैद और एक लाख रुपए का जुर्माना हुआ। कफन को भी चुराकर बेचने वाले बीजेपी के लोग देश को लूटकर खा गए।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में हरियाणा महिलाओं के प्रति अपराध में नंबर वन है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं अखबर में छपी रहती हैं। लगातार फायरिंग कर व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है। लोग प्रदेश छोड़ने को तैयार हैं और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। आज बीजेपी की सरकार में शिक्षक, डॉक्टर, कर्मचारी, खिलाड़ी और छात्र हर वर्ग धरने पर बैठा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसानों की दुश्मन है। प्रधानमंत्री मोदी एमएसपी का वादा करके मुकर गए। आज भी किसान खनौरी और शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी बीजेपी ने बॉर्डर को नहीं खोला। जिन अधिकारियों ने किसानों पर लाठियों और आंसू गैस के गोले बरसाए, बीजेपी ने उनको वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश की है। इन्होंने दादूपुर नलवी नहर को जानबूझकर तुड़वा दिया। जिससे लगातार बाढ़ का खतरा बना रहता है। बीजेपी ने फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल तक भी लोगों को न 24 घंटे बिजली और न पानी मिल रहा है। बीजेपी ने 8000 से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए और शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इसलिए अब जरूरत है हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल को लाने की। अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा को भी बदलेंगे।

वहीं, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कोई भी पार्टी आज तक हरियाणा की मूलभूत सुविधाओं ने लिए काम नहीं कर पाई। इसलिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों में भी गुहला सीट अरविंद केजरीवाल को जितवा दो।

उन्होंने कहा बीजेपी ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को लूटने का काम किया। युवाओं को, किसानों को गरीबों को बर्बाद करने का काम किया। सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को अग्निवीर बनाने का काम किया है। एक एक शहर, गांव और मोहल्ले में बेरोजगार युवा भटक रहे हैं। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं के भविष्य की लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं। आज गांव के बाहर की सड़कें जहां युवा तैयारी करते थे, वीरान हो गई हैं। जो बीजेपी आपके बच्चों को चार साल में रिटायर कर रही है, उसको राजनीति से रिटायर कर दो।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही के सामने बड़े-बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए। बड़े बड़े व्यापारियों ने घुटने टेक दिए। पूरे देश के अंदर एकमात्र हरियाणा की माटी का लाल अरविंद केजरीवाल ही है जो इनकी आंखों में आंखें डालकर इनसे टक्कर ले रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झुकूंगा नहीं, पीछे नहीं हटूंगा। जेल में डाल देंगे, लेकिन कोई भी ताकत उन्हें अपने ईमान से डिगा नहीं सकती। आप लोग भी तय कर लेना बीजेपी की एक सीट भी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये बीजेपी वाले कहते हैं मुफ्त बिजली नहीं मिलनी चाहिए। केजरीवाल कहते हैं 24 घंटे देंगे और मुफ्त बिजली देंगे। ये बीजेपी वाले कहते हैं गरीबों को अच्छा ईलाज नहीं मिलना चाहिए। केजरीवाल कहते हैं प्राइवेट से बेहतर ईलाज देंगे और हरियाणा में सबको मुफ्त में ईलाज देंगे। ये बीजेपी वाले कहते हैं गरीब का बच्चा पढ़ना नहीं चाहिए, केजरीवाल कहते हैं जब तक एक एक गरीब का बच्चा पढ़ नहीं जाता, चैन से नहीं बैठूंगा। युवाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा के सभी युवाओं को 100 प्रतिशत रोजगार देंगे। वहीं माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी देने का काम करेगी आम आदमी पार्टी की सरकार।

उन्होंने कहा बीजेपी में हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर हरियाणा वासियों को ललकारा है। अब जवाब देने का वक्त है। इस बार हरियाणा की जनता अपने बेटे और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को मौका देने जा रही है। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने वाली बीजेपी को इस बार एक भी सीट नहीं जीतने देना।

The post बीजेपी भ्रष्टाचारियों की पार्टी, प्रदेश को लूट लूट कर खा गई: डॉ सुशील गुप्ता appeared first on Ad Event Media.

कुनबाप्रस्त लीडरों ने सरहदी क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया- मुख्य मंत्री
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि कुनबाप्रस्त लीडरों के निजी स्वार्थ कारण सूबा का सरहदी क्षेत्र विकास पक्ष से बुरी तरह पिछड़ गया।
आज यहाँ रेलवे ओवर ब्रिज को समर्पित करने उपरांत सभा को संबोधित करते मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य के सरहदी जिलों के निवासी शूरवीर लोग है जिन्होंने हमेशा देश की एकता और प्रभुसत्ता की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महान गुरू साहिबान की बख्शीश प्राप्त धरती है जहाँ बहादुर और मेहनती लोग रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चाहे इस इलाके के राजनीतिक नेताओं ने वक्कारी पदो का सुख भोगा परन्तु उन्होंने कभी भी इलाके के विकास और लोगों की भलाई की बिल्कुल भी परवाह नहीं की।
मुख्य मंत्री ने कहा कि लंबे समय से यहाँ से चुने जाते रहे राजनीतिज्ञों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महान देश भक्त और राष्ट्रवादी पैदा करने वाले इस क्षेत्र ने इन हाकिमों के शासनकाल दौरान विकास नहीं देखा। भगवंत सिंह मान ने दुख ज़ाहिर करते कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि लम्बे समय से सत्ता पर काबिज़ होने के बावजूद इन नेताओं ने सरहदी क्षेत्र का विकास करने की बजाय अपने परिवारों का विकास करने की तरफ ध्यान दिया।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इन मौकाप्रस्त नेताओं की कोई विचारधारा नहीं है बल्कि इनका एक ही- एक मनोरथ सिर्फ़ सत्ता में बने रहना है और इसी कारण वह बार- बार अपनी वफ़ादारियां बदलते रहते हैं। उन्होंने मिसाल देते कहा हुए, ” सरहदी क्षेत्र में राजनीतिज्ञों के एक घर में अलग- अलग पार्टियों के दो झंडे है क्योंकि यह नेता चाहते है कि सत्ता की बागडोर इनके हाथों में ही रहे। इन नेताओं ने लोगों द्वारा चुने जाने की आशा में नई अचकने भी तैयार करवा ली थी परन्तु इनके सपने चकनाचूर हो गए क्योंकि लोगों ने इनको बुरी तरह नकार दिया। “
मुख्य मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा बंद किए गए 17
टोल प्लाज़ा में से 14 टोल प्लाजा इस क्षेत्र के अपने आप को बड़ा राजनीतिज्ञ कहलवाते नेता ने शुरू किए गए थे जो राज्य के लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन्हों नेताओं ने आम लोगों की सेवा करने की बजाय सिर्फ़ खानापूरती की जबकि उनकी सरकार ने लोगों को सेवाओं प्रदान की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों को उन नेताओं को चुनना चाहिए जो उनका साथ दे न कि जो केवल सत्ता के चौधरी बने रहना चाहते हैं।
हालाँकि, मुख्य मंत्री ने कहा कि जबसे उन्होंने पद संभाला है, राज्य में हर रोज़ विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने भाई- भतीजावाद और पक्षपात के इलावा औऱ कुछ नहीं किया परन्तु उनकी सरकार ने सूबे का सर्वपक्क्षीय विकास किया है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई पहलकदमियां की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब 90 प्रतिशत घरों को मुफ़्त बिजली मिल रही है, 43 हज़ार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली है, लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी पहलकदमियां आम आदमी की भलाई के लिए है और इसके लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार उनकी सरकार ने राज्य में मालवा नहर की निर्माण का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में रिकार्ड है कि सूबा की पिछली किसी भी सरकार ने इस ज़रूरत की तरफ ध्यान नहीं दिया। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि लगभग 150 किलोमीटर लम्बी यह नयी नहर राज्य विशेषकर मालवा क्षेत्र में बेमिसाल तरक्की और खुशहाली के नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इस गौरवमय प्रोजैक्ट पर लगभग 2300 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी, जिससे राज्य की लगभग दो लाख एकड़ उपजाऊ ज़मीन की सिंचाई की ज़रूरतें पूरी होंगी।

गुरवानी की तुक ‘पवनु गुरू पानी पिता माता धरती महतु’ का हवाला देते मुख्य मंत्री ने कहा कि महान गुरू साहिबान ने हवा की गुरू, पानी की पिता और ज़मीन की तुलना माता के साथ की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें राज्य के वातावरण को बचाने का संकल्प ले कर राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए गुरबानी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोडेगी और राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगा कर राज्य सरकार का साथ देना चाहिए।
मुख्य मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र देश के लिए सबसे अधिक सैनिक पैदा करता है और उनके महान बलिदान को सम्मान देने के लिए सूबा सरकार देश की सेवा करते ड्यूटी दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले किसी भी सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देती है। मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में इन शूरवीरों के परिवारों को राहत देना पंजाब सरकार का फर्ज है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे की स्पलाई लाईन पहले ही तोड़ दी है और बड़े नशा तस्करों को सलाखें पीछे रोक दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल को उत्साहित कर युवाओं की असंख्य ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ ले जाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।

The post कुनबाप्रस्त लीडरों ने सरहदी क्षेत्र के विकास को अनदेखा किया- मुख्य मंत्री appeared first on Ad Event Media.

मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन किया
दीनानगर, 29 जुलाई

ऐतिहासिक शहर दीनानगर में ट्रैफिक को उचित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया।

यहाँ 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्य मंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है। इस काम में रेलवे वाले हिस्से और साथ जुड़ती सड़कों का काम शामिल है और इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार द्वारा खर्च किया गया है। यह 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा प्रोजैक्ट 2019 में शुरू हुआ था और समय पर पूरा हुआ है।

इस रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ़ 0. 75 मीटर चौड़ा फुट्टपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ पर सर्विस रोड पर हाईवे लाईटों का भी प्रबंध किया गया है। ब्रिज के नीचे पेवर टाईलों के साथ उचित पार्किंग बनाई गई है। शहर निवासियों के लिए यह प्रोजैक्ट बहुत अहम है और यह ट्रैफिक को उचित बनाने में मददगार साबित होगा।

इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के साथ अमृतसर- पठानकोट रेलवे लाईन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग ख़त्म हो जाएगी। इससे सरहदी गाँवों से दीनानगर शहर आने वालों को निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी। यह फ़ौज की गतिविधि के लिए भी रणनीतिक रूट बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा में सुविधा होगी।

The post मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन किया appeared first on Ad Event Media.