panjubi mahasabha Archives - Ad Event Media

तस्करी रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगेंगे लगभग तीन हजार अत्याधुनिक कैमरे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपने मात्र 872 दिनों के कार्यकाल में राज्य के 44,250 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ देकर नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे पिछले ढाई सालों में औसतन रोज़ाना 50 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

यहां पुलिस, कानून और न्याय और गृह मामलों के विभाग में 443 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्ति पत्रों के वितरण के बाद अब तक सरकारी नौकरियाँ पाने वाले युवाओं की संख्या 44250 हो गई है और ये सभी नियुक्तियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर और युवाओं द्वारा कड़े मुकाबले वाले परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संभव हुई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार का शुरू से ही एकमात्र एजेंडा युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर अधिक से अधिक सशक्त बनाना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए वे इस ऐतिहासिक परिसर में दूसरी बार आए हैं। उन्होंने आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी 443 युवाओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये युवा अधिकारी राज्य की पुरातन शान बहाल करने में योगदान देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज का यह दिन यादगार है क्योंकि इन युवाओं को नौकरियां मिली हैं और वे लोगों को सुविधाएं देने के लिए सरकारी सेवा में आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ये युवा सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं और उन्हें अब मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि नए भर्ती हुए युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इन नव-नियुक्त युवाओं को जनता की अधिक से अधिक सेवा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोकहितैषी नीतियों के कारण लोगों का सरकार में विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण कर संग्रहण में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 19 टोल प्लाज़ा बंद कर दिए गए हैं, जिनमें से दो कल ही बंद किए गए हैं। इनमें से कई टोल प्लाज़ाओं के प्रबंधक समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, लेकिन बड़े जनहित में उनकी मांग को खारिज कर दिया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन टोल प्लाज़ा के बंद होने के कारण पंजाब के निवासियों की जेबों में रोज़ाना 63 लाख रुपए बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘एक विधायक, एक पेंशन’ बिल पास किया है, जिसके तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि हर विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिले, जबकि इससे पहले यह प्रचलन था कि विधायकों को हर कार्यकाल के लिए एक पेंशन मिलती थी, जिससे उन्हें एक से अधिक पेंशन की अनुमति दी जाती थी और इन नेताओं ने इससे मोटी कमाई की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता के पैसों की बर्बादी न हो और हर पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 410 हाई-टेक नई गाड़ियां पंजाब पुलिस के एसएचओ को दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह भी पुराने रुझानों के विपरीत है, जब निचले स्तर पर नए वाहनों के बजाय यह उच्च अधिकारियों को दिए जाते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे जहां एक तरफ कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभाने में काफी मदद मिली है और दूसरी ओर लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को सुचारू और उच्च स्तर का बनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को राज्य से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए सक्र…

The post तस्करी रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगेंगे लगभग तीन हजार अत्याधुनिक कैमरे appeared first on Ad Event Media.

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण प्रदूषण को रोका जा सके और राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।

आज यहां वन-महोत्सव के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य राज्य भर में हरियाली को और बढ़ाना है। उन्होंने गुरबानी की पंक्ति “पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत” का संदर्भ देते हुए कहा कि महान गुरुओं ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन दिनों में कोई औद्योगिक इकाइयां नहीं थी जो पर्यावरण को प्रदूषित करती, लेकिन यह हमारे महान गुरुओं की दूरदर्शिता थी जिसका उद्देश्य प्रदूषण का खात्मा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें गुरबाणी की शिक्षाओं का पालन करना चाहिए ताकि राज्य के पर्यावरण को बचाकर इसकी प्राचीन महिमा को बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर राज्य सरकार का साथ देना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समय की जरूरत के हिसाब से पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन में बदलना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ‘कार्बन क्रेडिट योजना’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य है, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके और ग्लोबल वार्मिंग पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना टेरी (ऊर्जा और संसाधन संस्थान) की मदद से राज्य में लागू की जा चुकी है और पायलट परियोजना के रूप में राज्य के 3,686 किसानों को चार किस्तों में 45 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने आज इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में होशियारपुर जिले के 818 किसानों को 1.75 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह धनराशि उन किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी जो पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह योजना ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदूषण फैलाने वाले पक्षों पर आधारित है, जहां प्रदूषण फैलाने वाली संस्थाएं प्रदूषण को कम करने में योगदान देने वाले संस्थानों या किसानों को वित्तीय मुआवजा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने वाले किसान पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे वे इस योजना के पात्र लाभार्थी बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य ने अंधाधुंध पेड़ काटकर प्रकृति के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की इस गलती के कारण हमें पूरे देश में प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है और अधिक से अधिक पौधे लगाना ही इसका एकमात्र समाधान है। भगवंत सिंह मान ने किसानों को सलाह दी कि वे अपने खेतों में कम से कम चार पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए इस संबंध में कानून भी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला था तो केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी ही इस्तेमाल हो रहा था। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आज 72 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नई कंडी नहर का निर्माण किया जा रहा है जिससे 11,000 एकड़ क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध भी जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी सरकार ने राज्य म…

The post बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार appeared first on Ad Event Media.

बीजेपी ने नहीं बनाया एक भी बड़ा विश्वविद्यालय, उद्योग, संस्थान, मेडिकल कॉलेज, मेट्रो, रेलवे लाइन, पावर प्लांट- हुड्डा
फर्जी सर्वे, प्रचारतंत्र और इवेंटबाजी की हवा से फुलाए गए बीजेपी के गुब्बारे की हवा लोकसभा चुनाव के नतीजों ने निकाल दी है। जनता ने बता दिया है कि वो अब बीजेपी के किसी भ्रमजाल में नहीं फंसेगी और हरियाणा से इस सरकार का सफाया करके ही दम लेगी। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज पलवल में हुए कांग्रेस के ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल, चौधरी इजराईल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सम्मेलन में हथीन से 2 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री हर्ष चौधरी ने जेजेपी छोड़ने के बाद आज कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके साथ बीजेपी व जेजेपी छोड़कर करीब 20 नेताओं व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया व पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए जनता का भी आभार व्यक्त किया व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

अपने संबोधन में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पलवल को जिला बनाया था। उस समय आधुनिक सचिवालय का निर्माण समेत कई विकास कार्य सरकार ने करवाए। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद तमाम विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दी। इस सरकार ने पूरे कार्यकाल में पलवल समेत पूरे हरियाणा के भीतर ना एक इंच मेट्रो आगे बढ़ाई, ना नई रेलवे लाइन बिछाई, ना कोई बड़ी यूनिवर्सिटी बनाई, ना कोई नया बड़ा अस्पताल बनाया, ना कोई नया मेडिकल कॉलेज पूरा बनकर चालू किया, ना कोई बड़ा उद्योग लगाया और ना कोई पावर प्लांट लगाया। फिर भी इस सरकार ने प्रदेश पर साढ़े चार लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया। आज प्रदेश में ना नए उद्योग आ रहे हैं, ना नया निवेश हो रहा है और रोजगार सृजन हो पा रहा है। हरियाणा बेरोजगारी, अपराध व नशे में नंबर वन राज्य बन गया है। सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। लेकिन अग्निवीर और कौशल निगम जैसी योजनाओं के जरिए पक्की नौकरियों को खत्म किया जा रहा है।

लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर इन खाली पदों को पक्की भर्तियों के जरिए भरा जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। हरियाणा में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर गरीबों को 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगी। महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। फिर से गरीब, एससी और ओबीसी के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान देने की योजना को शुरू होगी। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का पूरा लाभ देने के लिए क्रीमी लेयर की लिमिट को बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस खिलाड़ियों के लिए ‘पदक लाओ, पद पाओ’ की नीति को दोबारा लागू करके खेलों को बढ़ावा देगी।

अपने संबोधन में चौधरी उदयभान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के साफ संकेत दे दिए हैं। इसलिए जो बीजेपी फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी को अपनी उपलब्धि बताती थी, वो इन योजनाओं की विफलताओं को स्वीकार कर रही है। इसमें 90 से 95% गलतियां पाई गईं है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। वहीं जनता विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सबक सिखाकर कांग्रेस की सरकार बनवाएगी।

क्योंकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी थी। कांग्रेस कार्यकाल में 81 किलोमीटर मेट्रो तक हरियाणा में मेट्रो आई, 4 बिजली के कारखाने लगे और फतेहाबाद में परमाणु संयंत्र स्थापित हुआ। 18 विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए। 1600…

The post बीजेपी ने नहीं बनाया एक भी बड़ा विश्वविद्यालय, उद्योग, संस्थान, मेडिकल कॉलेज, मेट्रो, रेलवे लाइन, पावर प्लांट- हुड्डा appeared first on Ad Event Media.

पंजाब विधानसभा 2022: 6 उम्मीदवार अयोग्य घोषित
भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेशों के माध्यम से पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों में भाग लेने वाले 6 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया की इन उम्मीदवारों ने लोक प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 के धारा 78 के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं किया, जिसके कारण उन्हें अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया है।

सिबिन सी ने आगे बताया की यह सभी 6 उम्मीदवार गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं। 15 जुलाई 2024 को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किए गए आदेशों के माध्यम से बटाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सुच्चा सिंह को अयोग्य घोषित किया गया है।

इसी प्रकार, कादियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रेम सिंह और हरदीप सिंह को भी अयोग्य घोषित किया गया है।

सिबिन सी ने आगे कहा की गुरदासपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार सन्नी, करनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी भारतीय चुनाव आयोग ने अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

The post पंजाब विधानसभा 2022: 6 उम्मीदवार अयोग्य घोषित appeared first on Ad Event Media.

श्री आनंदपुर साहिब हलके के विकास पर की चर्चा
नई दिल्ली: पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने आज केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संसदीय कार्यालय में मुलाकात की।इस अवसर पर उन्होंने श्री नड्डा को उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद किया।
इस शिष्टाचारक भेंट के दौरान डा. सुभाष शर्मा ने जेपी नड्डा को कहा कि बेशक वह श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव हार गए हैं लेकिन हलके में पार्टी की मजबूती से उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रहे। वह श्री आनंदपुर साहिब के हलके के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे और अगले चुनाव में अवश्य जीत हासिल करेंगे। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी मजबूती से पंजाब में सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा और पार्टी पंजाब में वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल रही। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि उन्हें सदैव जेपी नड्डा का प्रेम और आशीर्वाद मिला है और आज की मुलाकात के बाद उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

The post श्री आनंदपुर साहिब हलके के विकास पर की चर्चा appeared first on Ad Event Media.