officials who were going to surround CM residence: Chandigarh Archives - Ad Event Media

सीएम आवास घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी किया प्रयोग: चंडीगढ़
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी आदमी पार्टी कर रही थी प्रदर्शन

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का लाठीचार्ज में सिर फटा

डॉ. सुशील गुप्ता घायल, सैंकड़ों पदाधिकारियों को भी गंभीर चोटें

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप

2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए : डॉ. सुशील गुप्ता

चुनाव-प्रचार न कर सके इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया : डॉ. सुशील गुप्ता

हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास, सच्चाई की जीत होगी : डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा को गलतफहमी अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जायेंगे : अनुराग ढांडा

लोकतंत्र में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सिर में लाठियां मारकर खून बहाया गया : अनुराग ढांडा

कुरुक्षेत्र/चंडीगढ़, 22 मार्च

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव किया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों पर पुलिस ने वाटर कैनन समेत बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा लाठीचार्ज में गंभीर घायल हो गए। अनुराग ढांडा के सिर पर लाठियों से वार किया गया। वहीं डॉ. सुशील गुप्ता के शरीर और पैरों पर गंभीर चोट आईं। सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए पहले वाटर कैनन का प्रयोग किया इसके बाद सभी पर लाठीचार्ज कर दिया।इस दौरान 20 से ज्यादा को हाथ और पैर में फ्रेक्चर आए। वहीं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं। जिसमें हमारें सैकडों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। ये बड़ी शर्म की बात है कि जब जब पीएम मोदी डरता है तो पुलिस को आगे करता है और आज कुरुक्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। क्योंकि भाजपा की की विदाई निश्चित हो चुकी है। झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए। उन्होंने कहा सुप्रीम ने भी इस केस में कहा है कि 4 दिन भी ये केस नहीं चल पाएगा। भाजपा को पता है मोदी को हटाने का काम अरविंद केजरीवाल ही करेगा। इसलिए आज अरविंद केजरीवाल को चुनाव-प्रचार से रोकना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल पर दबाव डालकर इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल इनकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं और न ही इनके सामने झुकने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि जिनको कोयला चोर बताते थे पीएम मोदी ने उनसे हज़ारों-करोड़ रुपए लिए और अगले दिन उनको टेंडर भी दे दिया। अब इनके सारे रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं। मीडिया में इलेक्टोरल बॉन्ड की बात ना चले इसलिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया। भाजपा के कहने पर ईडी ने एक और अलग से नोटिस दिया जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट में गए। हाईकोर्ट ने ईडी से नोटिस का जवाब मांगा था इन्होंने शांति नहीं रखी हाईकोर्ट कहीं स्टे ना कर दे रातों रात गिरफ्तार कर लिया। हमें भारत के संविधान और न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि जीत सच्चाई की होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय के मांस बेचने वालों से चंदा लिया है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिन्होंने किसी को भी नहीं छोड़ा। भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करेंगे। भाजपा हिंदुस्तान के इतिहास सबसे भ्रष्ट, वोट चोर और संविधान को खत्म करने वाली पार्टी है।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र आज अन्याय, अधर्म और अत्याचार की गवाह बनी है। हम शांतिपूर्ण तरीके से यहां धरना प्रदर्शन करने के लिए आए क्योंकि इन्होंने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सिटिंग सीएम को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके जेल में डाला, उसके खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन हम कब से कह रहे हैं कि इस देश में अब लोकतंत्र नहीं बचा। हमें लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया, हमारे सिर पर लाठियां मारी हैं। किस लोकतंत्र में ऐसा होता है कि यदि कोई राजनीतिक कार्यकर्ता प्रदर्शन करे तो उनके सिर पर लाठियां मारकर उनका खून बहाया जाए और पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं की गर्दन पकड़े। इस तरीके को अत्याचार और अन्याय केवल भाजपा के राज में हो सकता है। ये तानाशाही चला रहे हैं क्योंकि इनको पता है कि ये लोकतंत्र में टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस दिया था कि 22 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करें, कि आखिर क्यों पूछताछ करना चाहते हैं? लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन न करते हुए, वहां पर जवाब देने की बजाय 2 घंटे के अंदर जो गिरफ्तारी हुई है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा डरी हुई है। 400 पार का नारा जरूर देती है, लेकिन इनको डर है कहीं 40 भी पार होगी या नहीं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि कोड ऑफ़ कंडक्ट लगने के बाद सरकारी संस्थानों से सरकार का शिकंजा हट जाता है। लेकिन इसके बाद भी ईडी जैसी एजेंसी पॉलिटिकल इशारे पर काम कर रही है, इसका मतलब हम स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं हैं। हम तानाशाही की तरफ बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर वह सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाएंगे तो यह भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्लियर मैसेज है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया? एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

The post सीएम आवास घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी किया प्रयोग: चंडीगढ़ appeared first on Ad Event Media.