nicobar island Archives - Ad Event Media

अंडमान में नए इंटरनेट युग का आरंभ : पीएम ने किया सबमरीन केबल कनेक्टिविटी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया। प्रोजेक्ट के पूरा होने से द्वीप समूह के लोगों को मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से निजात मिलेगा। यहां लोगों को अब हाई स्पीड इंटरनेट की सेवा मिल सकेगी और साथ ही डिजिटल रूप से वह बाहरी दुनिया से जुड़ पाएंगे। समंदर के भीतर करीब 2312 किलोमीटर लंबी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है। सरकारी स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अंडमान और निकोबार में पुलिस 1224 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है।

Undersea optical fiber cable

इस फाइबर केबल की मदद से अंडमान में अब इंटरनेट की स्पीड काफी तेज हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि करीब डेढ़ साल में इस काम को पूरा कर दिया गया है। 15 अगस्त के उत्सव से पहले यह अंडमान के लोगों के लिए एक उपहार है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि समुद्र में सर्वे किया गया केबल को बिछाना बहुत मुश्किल था। साथ ही उसकी गुणवत्ता को मेंटेन करना उससे भी मुश्किल।लेकिन बरसों से इसकी जरूरत थी लेकिन यह काम नहीं हो पाया। कोरोना संकट भी इस काम को पूरा होने से रोक नहीं पाया। देश के इतिहास के लिए अंडमान से जुड़ना और कनेक्टिविटी देना देश का फर्ज था। हमारी कोशिश है कि देश के हर नागरिक की दिल्ली और दिलों से दूरियों को खत्म किया जाए। हर व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाई जाए। मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से अंडमान के लोगों को इज ऑफ लिविंग की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही वह डिजिटल इंडिया के सभी लाभ ले सकेंगे।

PM Modi inaugurated the submarine optical fiber project via video-conferencing

आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करीब डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि करीब डेढ़ साल पहले मुझे सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी के शुभारंभ का अवसर मिला था। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि इसका काम समय से पूरा हुआ है, और आज के लोकार्पण का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। इतने मुश्किल काम का अपने समय से पहले पूरा होना अपने आप में ही बहुत प्रशंसनीय हैं।

प्रोजेक्ट को लेकर पीएम ने कहा कि कनेक्टिविटी अच्छी होगी तभी तो टूरिस्ट अधिक समय तक वहां पर रुक पाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वह बोले कि एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत इस द्वीप की भूमिका अधिक है और आगे भी बढ़ेगी सरकार की ओर से आईलैंड डेवलपमेंट कमेटी का गठन किया गया है ताकि तेजी से प्रोजेक्ट को पूरा किया जाए।

When I visited Andaman and Nicobar Islands in 2018, people complained about poor internet. A 2300 kms long submarine cable inaugurated today changes that! In quick time and challenging geographies, the cable is all set to transform lives. Kudos to those who worked on this! pic.twitter.com/XK7MgXyAty

— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2020

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि सिर्फ डिजिटल इंडिया ही नहीं बल्कि सड़क वायु मार्ग को भी मजबूत किया जा रहा है। सभी बड़े जहाजों के रिपेयर की सुविधा भी अंडमान में की जाएगी। संबोधन में पीएम ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसलिए पोर्ट डेवलपमेंट वाटर वे को मजबूत किया जा रहा है तथा तीन नदियों को पोर्ट से जोड़ने का काम किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि लगातार इन सुविधाओं के कारण अंडमान निकोबार वर्ल्ड टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर जाना जाएगा।

चेन्नई से होते हुए यह केबल स्वराज द्वीप, कार निकोबार, लिटिल अंडमान, कामरोता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड, रंगत में जाएगी ।जिससे अंडमान निकोबार को तेज इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिलेगा।

The post अंडमान में नए इंटरनेट युग का आरंभ : पीएम ने किया सबमरीन केबल कनेक्टिविटी का उद्घाटन appeared first on Ad Event Media.