@news Archives - Ad Event Media

अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 के 10 कार्मिकों के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माल्यापर्ण तथा शाल पहनाकर उनको सम्मानित किया। अपर निदेशक सूचना के द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभाग की सेवा की यादों के रूप मे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

अपर निदेशक सूचना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अथिति सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी है। उन्होंने उपस्थित लोगो को सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा दी गयी सेवाओं के बारे में बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्य करने वाले कर्मचारी को एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है। कर्मचारी अपने सेवाकाल में विभाग के द्वारा दिये गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करता है और उसी के अनुसार उसके जीवन की दिशा तय होती है। सेवानिवृत्त होने के बाद उसे अब स्वयं के लिए तथा अपने परिवार व प्रियजनों के लिए पूरा समय मिलता है, जिससे वह सभी अपनों के सुख-दुःख में भागीदार भी बन पाता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभाग से संबंधित उनकी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान की जायेगी।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में विभाग के उप निदेशक सूचना श्री ओ.पी. राय, सहायक निदेशक श्री ऋषि सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी श्री हरि प्रसाद सिंह, अध्यक्ष निकासी श्री मुकेश वाजपेयी, वाहन चालक श्री रूप नारायण सिंह, कैमरा अटेण्डेंट श्री राम अवतार कोली, रेडियो मिस्त्री श्री देवेश कुमार वर्मा, दफ्तरी श्री महेश चन्द्र, मददगार श्रीमती मीना, श्री अशोक चन्द्र तिवारी हैं।

कार्यक्रम का संचालन श्री युवराज सिंह परिहार एवं श्री संजय निर्मल ने किया।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक श्री सर्वेश दुबे व श्री भूपेन्द्र सिंह यादव, उप निदेशक श्री हरिशंकर त्रिपाठी, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्री प्रभात शुक्ला व श्री ललित मोहन, फिल्म निर्माण अधिकारी श्री संजय अस्थाना, सहायक निदेशक श्री सतीश चन्द्र भारती सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की appeared first on Ad Event Media.

प्रदेश में बिजली की मांग पिछले चार वर्षों के उच्चतम स्तर लगभग 22500 मेगावाट पर पहुंची: श्री ए.के. शर्मा
लखनऊ : भीषण गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग पिछले चार वर्षों के उच्चतम स्तर लगभग 22500 मेगावाट पर पहुंच गयी है। इस समय देश के अन्य राज्यों में भी बिजली की कटौती शुरू हो गयी है। ऐसा अचानक से बढ़ी गर्मी और कुछ अन्य तकनीकी कारणों से हो रहा है। इन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उ0प्र0 पावर कारपोरेशन प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सामान्य रखने और उपभोक्ताओं को अधिकतम विद्युत आपूर्ति देने हेतु युद्धस्तर पर प्रयासरत है। आज केन्द्रीय सेक्टर 332 मेगा0, राज्य सेक्टर (पारीक्षा) से 118 मेगा0 तथा अन्य स्रोतों से 331 मेगा0 विद्युत की उपलब्धता बढ़ गई है।
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि पावर कारपोरेशन मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में तय शिड्यूल के अनुरूप ही सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों को यथा सम्भव कटौती से मुक्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षत्रों में भी अत्यन्त आवश्यकता पड़ने पर ही आपात कटौती की जा रही हैं। कारपोरेशन बिजली की मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विद्युत खरीदने से लेकर सभी सम्भव उपाय कर रहा है। हमें आशा है कि हम शीघ्र ही विद्युत की समस्या को खत्म करने में सफल होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्युत के कार्य में 24ग7 सजग रहें और जन शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने खराब उपकरणों का त्वरित मरम्मत करने और किसी भी उपकरण के खराब होने की स्थिति का पूर्वानुमान कर भी समय से मरम्मत करें और इन सभी कार्यों के लिए जरूरी उपकरण सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इन विशेष परिस्थितियों में हमारा सहयोग करें और ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे विद्युत कार्मिकों के कार्य में बाधा पहुंचे। हमारे विद्युत  कर्मी निर्बाध आपूर्ति के लिए दिन-रात अपने कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है, वहीं कई बिजली इकाइयां तकनीकी कारणों से हफ्तों से बन्द है, ऐसे में बिजली की बचत के प्रयास में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।

The post प्रदेश में बिजली की मांग पिछले चार वर्षों के उच्चतम स्तर लगभग 22500 मेगावाट पर पहुंची: श्री ए.के. शर्मा appeared first on Ad Event Media.