Nainital Archives - Ad Event Media

भीड़ प्रबंधन पर सख्ती: काईंची धाम में ‘क्राउड सर्वे’ शुरू
हरिद्वार की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, तीर्थस्थलों पर निगरानी तेज़

देहरादून/नैनीताल।
हरिद्वार के प्रसिद्ध मानसा देवी मंदिर में हाल ही में हुई भीड़-घटना और भगदड़ जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है। इसके तहत, नैनीताल ज़िले में स्थित अत्यंत लोकप्रिय काईंची धाम में ‘क्राउड सर्वे’ (भीड़ सर्वेक्षण) की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

यह सर्वे भीड़ के आने-जाने के मार्ग, आपातकालीन निकासी योजनाएं, भीड़ के समयानुसार आंकड़े, और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से मंदिर परिसर में एक समय में कितने श्रद्धालु सुरक्षित रूप से मौजूद रह सकते हैं, इसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

मानसा देवी मंदिर में पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र हो गई थी, जिसके कारण धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। कई लोगों को हल्की चोटें भी आईं। इस घटना के बाद प्रशासन को भीड़ नियंत्रण की योजनाओं को पुनः सक्रिय करने और अपडेट करने की आवश्यकता महसूस हुई।

सभी बड़े मंदिरों और धामों में सीसीटीवी कैमरे और अलर्ट सिस्टम लगाने की प्रक्रिया तेज़ की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीड़ प्रबंधन की SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करें।

त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान भीड़ की पूर्वानुमान रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

नैनीताल जिला अधिकारी ने बताया,

“काईंची धाम जैसे स्थानों पर भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारी प्राथमिकता है कि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकें। क्राउड सर्वे के आधार पर नए इंतजाम किए जाएंगे।”

काईंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज का आश्रम है, और यह न केवल भारत बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के बीच भी अत्यंत लोकप्रिय है। Apple के CEO टिम कुक और Facebook के मार्क जुकरबर्ग जैसे कई वैश्विक नेता यहां दर्शन कर चुके हैं। ऐसे में यहां भीड़ नियंत्रण की महत्ता और बढ़ जाती है।

हरिद्वार की घटना ने उत्तराखंड सरकार और प्रशासन को सतर्क कर दिया है। अब तीर्थस्थलों पर आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के ज़रिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। काईंची धाम इसका पहला उदाहरण बन रहा है।

The post भीड़ प्रबंधन पर सख्ती: काईंची धाम में ‘क्राउड सर्वे’ शुरू appeared first on Ad Event Media.

नैनीताल कांड: 200 रुपये में दरिंदगी, गैराज में मासूम से हैवानियत
नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी।

तहरीर में मां ने बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं। उसकी दूसरी शादी 2016 में यूपी के संभल जिले में हुई है। यहां रह रही बच्चियों की देखरेख के लिए वह संभल से आती-जाती रहती है। पिछले कुछ दिनों से वह संभल में ही थी। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया।

बड़ी बेटी ने मां को बुलाया
लड़खड़ाते हुए पीड़िता जब घर पहुंची तो बड़ी बहन ने कारण पूछा। इस पर वह कुछ नहीं बोली। कुछ दिन तक वह गुमसुम रहने लगी तो बड़ी बेटी ने पहले नानी को बुलाया। इसके बाद मां को फोन कर बुलाया। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। तब बुधवार शाम मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई

मम्मी मेरा स्कूल से नाम कटवा दो मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना
दुष्कर्म की शिकार बालिका की मां संभल में थी। बड़ी बेटी की सूचना पर जब वह नैनीताल पहुंची तो बेटी से गुमशुम रहने का कारण पूछा। इस पर बेटी मां के सामने फफक पड़ी और बोली मां मेरा नाम स्कूल से कटवा दो, मुझे नैनीताल में नहीं पढ़ना है। नैनीताल में आरोपी उस्मान ने 12 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह खोलने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। वारदात के बाद से बालिका सदमे में चली गई। वह अपनी बहन और अन्य परिवार वालों से कम ही बात करती थी। मां जब नैनीताल पहुंची तो घटना के बाबत पूछते ही बच्ची फफककर रो पड़ी। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बालिका के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं।– डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी अपराध

कमिश्नर का वाहन रोककर नारेबाजी की
मल्लीताल कोतवाली के सामने से गुजर रहे कमिश्नर दीपक रावत का भीड़ ने वाहन रोक लिया। भीड़ ने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने उनके वाहन को किसी तरह पास कराया। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के अधिकारियों से अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि मंडल के डीएम, एसएसपी को निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने सुरक्षा संबंधी सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा बस अड्डे, सार्वजनिक स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जाएगी।
बच्ची के लिए दो काउंसलर नियुक्त हों
बच्ची दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को डीएम वंदना सिंह से मुलाकात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने डीएम से बच्ची की सुरक्षा व काउंसलिंग की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनकी मांग पर डीएम ने एसएसपी को बालिका को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने, सीएमओ एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को दो काउंसलर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। कांग्रेसी बोले-बहिष्कार हो ऐसे लोगों का
कांग्रेसियों ने नैनीताल में हुए वीभत्स घटना की निंदा की है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए अभिशाप है। विकृत मानसिकता के व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार भी होना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट से मुकदमा चलाकर सजा दी जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी ने कहा कि घटना शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है। ऐसे व्यक्ति का हुक्का पानी बंद कर देना चाहिए।

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहा तनाव
नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहा। इसका सीधा असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर पड़ा। दिनभर सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म में नैनीताल की वीडियो वायरल रही और शहर की चर्चाएं बनी रहीं। नैनीताल के होटल एसोसिएशन के पास देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानियों के फोन घनघनाने लगे। कई सैलानियों ने अपनी अग्रिम बुकिंग रद्द कराई तो कइयों ने एडवांस रुपये लौटाने की मांग की।

यह है पूरा मामला
नैनीताल शहर में बुधवार को अचानक सांप्रदायिक तनाव हो गया। उस्मान नाम के बुजुर्ग ठेकेदार द्वारा बालिका से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया तो सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ मल्लीताल की सड़कों पर इकट्ठी हो गई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा।

The post नैनीताल कांड: 200 रुपये में दरिंदगी, गैराज में मासूम से हैवानियत appeared first on Ad Event Media.

नैनीताल को जाम से मुक्ति दिलाएगा सीएम धामी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट, परिवहन भी होगा सस्ता
सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट नैनीताल में जाम से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही परिवहन भी सस्ता होगा। पर्यटक बगैर किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर 60 मिनट में पूरा कर लेंगे। अभी तक इस सफर को पूरा करने के डेढ़ घंटा लगता है। जाम की समस्या हो तो यह सफर दो से तीन घंटे हो जाता था। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से अक्टूबर 2018 में रानीबाग से नैनीताल तक के रोपवे प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार किया गया था।

पूरी तरह पर्यटकों से पैक हो जाता है नैनीताल

मई व जून में नैनीताल पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो जाता है। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पर्यटक जाम में फंसकर सिस्टम को कोसते हैं। इससे सरकार व स्थानीय पुलिस-प्रशासन की छवि भी खराब होती है। लेकिन रोपवे बनने से पर्यटक बगैर किसी जाम के सुगम यात्रा करेंगे। क्याेंकि भारी ट्रैफिक के कारण ज्यादातर सड़कों में जाम रहता है। रोपवे के जरिये पर्यटक सफर का रोमांच भी ले सकेंगे।

साथ ही लोगों को रोजगार और आय उप उपलब्ध कराने में काफी मददगार साबित होगा। तीन साल पहले हुई थी घोषणा तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस प्रोजेक्ट की नैनीताल में घोषणा की थी। जिसके बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने डिजाइन तैयार किया। तब प्रोजेक्ट की लागत करीब पांच सौ से साढ़े पांच सौ करोड़ आंकी गई थी

मल्टी लेवल कार पार्किंग भी शामिल

इस प्रोजेक्ट में मल्टी लेवल कार पार्किंग भी शामिल है। करीब 11-12 किमी लंबाई के रोपवे प्रोजेक्ट रानीबाग एचएमटी फैक्ट्री से साढ़े तीन किमी में डाेलमार, वहां से 4.7 किमी में ज्योलीकोट और फिर तीन किमी हनुमानगढ़ी नैनीताल है।

रानीबाग से मात्र पांच से दस मिनट में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। दरअसल, नैनीताल पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां बिताने के लिए हर कोई नैनीताल की खूबसूरत वादियों में आने की चाह रखता है।

यह है महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की विशेषता

प्रोजेक्ट के अनुसार लोअर टर्मिनल प्वांइट एचएमटी रानीबाग, टर्न स्टेशन डोलमार, मिड टर्मिनल स्टेशन ज्योलीकोट तथा अपर टर्मिनल स्टेशन हनुमानगढ़ी नैनीताल प्रस्तावित है। हनुमानगढ़ी में रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, पब्लिक कन्वीनियंस, ज्योलीकोट में ईको टूरिज्म रिजार्ट, रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, एचएमटी, रानीबाग में थ्री स्टार होटल, मल्टी लेवल कार पार्किंग, रिटेल शाप, फूड एंड बेवरेज आउटलेट्स, मल्टी काशन रेस्टोरेंट, फास्ट फूड रेस्टोरेंट आदि बनेगा।

The post नैनीताल को जाम से मुक्ति दिलाएगा सीएम धामी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट, परिवहन भी होगा सस्ता appeared first on Ad Event Media.