most Kovid vaccine in a day Archives - Ad Event Media

उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाने की कार्यवाही की जा रही है, शेष स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन 22 जनवरी को लगाने की कार्यवाही की जायेगी। वैक्सीन लगाने के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो दिन गुरूवार व शुक्रवार नियत किये गये है, जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी।

वैक्सीनेशन के सम्बंध में किसी भी प्रकार का भ्रम न रखें। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं क्रम के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सरकार की कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की योजना कारगर सिद्ध हो रही है। जिसके क्रम में प्रदेश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या 9000 से कम आ गयी है।

प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण के लक्षण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.63 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.20 करोड़ से अधिक लोगों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ परिवार तक पहुंचकर हालचाल जाना गया है अथवा उनका कोविड टेस्ट कराया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में लगाने की एक मुहिम चला रही है। इसी क्रम में सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 19 जनवरी, 2021 को आॅनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग से चयनित 436 प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकों (एल0टी0 ग्रेड) को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.11 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 23,565 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 34,700 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 27 लाख से अधिक लोगांे को नौकरियांे के अवसर दिये गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 609 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में 15 जनवरी, 2021 तक 10 लाख कुन्तल लक्ष्य के सापेक्ष कुल 10.64 लाख कु0 मक्का की खरीद की गयी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 317 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें 22,000 से अधिक डाॅक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई जो किसी भी अन्य प्रदेश से अधिक है। शेष स्वास्थ्य कर्मियों को 22 जनवरी, 2021 वैक्सीन लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह दो दिन गुरूवार व शुक्रवार  वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। जिसके क्रम में 28 जनवरी व 29 जनवरी, 2021 को वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगायी जायेगी। वैक्सीन की दूसरी डोज 15 फरवरी, 2021 को लगाई जायेगी।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,403 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,63,25,197 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 379 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 8631 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 2,948 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 622 तथा अब तक कुल 5,79,693 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 65,568 कोविड हेल्प डेस्क कार्य कर रहे है इनके माध्यम से अब तक 12,17,880 संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन की दोनों डोज लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती तब तक कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाये।

The post उत्तर प्रदेश एक दिन में सबसे अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश में पहला राज्य है। appeared first on Ad Event Media.