#monthlyhoroscope Archives - Ad Event Media

Monthly Horoscope March 2023: मार्च माह इन राशियों की चमका सकता है किस्मत, जानिए अन्य राशियों का मासिक राशिफल
नई दिल्ली, Monthly Horoscope March 2023: मार्च माह की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मास मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन करने के कारण कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। वहीं, कई राशियों को इस मास थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर आमना सिंह से राशि के अनुसार कैसा रहेगा मार्च का महीना।

मेष राशि

महीने के पहले दो सप्ताह आपके साथी के लिए बहुत सुखद नहीं रह सकते हैं। ऐसे में एक-दूसरे का विरोध और ईगो के टकराव से बचना सबसे बेहतर रहेगा। हालांकि, 15 मार्च के बाद बातचीत में सुधार हो सकता है। मेष राशि के लोगों को कुछ पारिवारिक विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों के साथ धैर्य और शांतिपूर्ण ढंग से रहना महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर एक रंगीन सप्ताह होने वाला है।

वृषभ राशि

कुल मिलाकर आपके अच्छे हालात में रहने की उम्मीद है। हालांकि महीने के शुरुआती दो सप्ताह में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन फिर बाकी दिनों में आप अच्छे स्वास्थ्य की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आपकी दिलचस्पी रोमांटिक रिश्ते में है, तो एक सकारात्मक और पूर्ण रिश्ते की उम्मीद है। अगर आप यह कदम उठाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह प्रपोज करने के लिए एक आदर्श समय है। कपल्स को एक आनंददायक और सामंजस्यपूर्ण वक्त मिलने की संभावना है। पहले दो हफ्तों के बाद, आप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मजेदार और सुकून भरे पलों की भी उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन राशि

अपने साथी के साथ एक सकारात्मक और संतोषजनक संबंध की उम्मीद है, लेकिन भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में कुछ मनमुटाव आ सकता है। हालांकि, 15 मार्च के बाद चीजें सामान्य होने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि

विवाहित जोड़ों के लिए एक बेहतर वक्त होने की उम्मीद है। जो लोग प्यार में हैं या शादी के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल नजर आ रहा है। हालांकि, परिजनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं जो तनाव का कारण बन सकती हैं। इससे निपटने के लिए, साफ बातचीत और शांत व्यवहार रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि

वाद-विवाद और ईगो के टकराने की संभावना है जो आपके प्रेम जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इसलिए सलाह है कि धैर्य से काम लें और समझौते के लिए तैयार रहें। यह प्रपोज करने या शादी करने का सबसे बेहतर वक्त नहीं हो सकता है। दूसरी ओर, आपके परिवार के साथ देने की संभावना है और आप उनके साथ एक शांतिपूर्ण वक्त बिता सकते हैं।

कन्या राशि

आप अपने साथी के साथ एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण संबंध की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, जब 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेगा, तो आपका साथी ज्यादा आलोचनात्मक और बहस करने वाला हो सकता है, जिससे आपको परेशान हो सकती है। अपने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए धैर्य और शांत रहें।

तुला राशि

शादी के बंधन में बंधने के इच्छुक लोग परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। सावधानी बरतें और अपने साथी के प्रति दयालु और मधुर व्यवहार रखें। रूखेपन और कठोर होने से हर कीमत पर बचना चाहिए। अपनी जुबान और अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक राशि

15 मार्च के बाद आपके हालात में सुधार हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखने और समझने की कोशिश करना जरूरी है। यह प्रपोज़ करने या शादी करने का सबसे अच्छा वक्त नहीं हो सकता है, इसलिए जितना हो सके इससे बचें। वृश्चिक राशि वालों के लिए धैर्य महत्वपूर्ण है और कभी-कभी चुप रहना फायदेमंद होगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को महीने की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर बाकी के दिनों में प्यार और समझ में बढ़ोतरी होगी, जिससे जोड़े एक-दूसरे के करीब आएंगे। हालांकि, अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी विचार करने के लिए यह अनुकूल समय है। इसके साथ ही, परिजनों के स्नेही और साथ देने की संभावना है।

मकर राशि

प्रेमी जोड़ों के बीच बहस और मनमुटाव हो सकता है, जिसकी वजह से उनके बीच मतभेद हो सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य रखें और अपने साथी को प्यार और समझ के साथ संभालना सबसे जरूरी है। माह के अंतिम दो सप्ताह अविवाहितों के लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं और परिणय सूत्र में बंधने की भी संभावना है।

कुंभ राशि

कई लोगों को बेचैनी और घबराहट हो सकती है और सिर-जोड़ों में दर्द की भी संभावना है। महीने का शुरुआती भाग पारस्परिक संबंधों के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। इसलिए, सलाह है कि किसी भी विवाद या टकराव से दूर रहें। अगर शादी की योजना बना रहे हैं, तो अगले महीने तक टालना अधिक विवेकपूर्ण होगा।

मीन राशि

प्रेम और रोमांस के मामलों को प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए। विवाह बंधन में बंधने के लिए भी यह शुभ समय नहीं है। हालांकि, 15 मार्च के बाद स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। फिर भी यह वक्त प्रेम से जुड़े मामलों के लिए सबसे बेहतर नहीं है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

The post Monthly Horoscope March 2023: मार्च माह इन राशियों की चमका सकता है किस्मत, जानिए अन्य राशियों का मासिक राशिफल appeared first on Ad Event Media.