modisarkar Archives - Ad Event Media

सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास के साथ प्रत्येक समाज व प्रत्येक वर्ग को समुचित सम्मान है: स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ 28 जनवरी 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र (सेक्टर) की अभेद्य मजबूती के लिए हमें काम करना है। भारतीय जनता पार्टी सर्वसमावेशी राजनैतिक दल है जिसमे सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास के साथ प्रत्येक समाज व प्रत्येक वर्ग को समुचित सम्मान है। पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी। सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर के हरि कालेज गांगलहेड़ी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लेकर आयोजित मण्डल बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। पार्टी की आज 28 जनवरी से प्रारम्भ हुई पंचायत चुनाव की मण्डल बैठके आगामी 03 फरवरी तक प्रदेश के सभी 1600 संगठनात्मक ग्रामीण मण्डलों में आयोजित होगी, जो पार्टी की रणनीति को कार्यकर्ताआंे तक पहुंचाने का माध्यम बनेगीं तथा विजय अभियान को गति देगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जीतने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूर्ण मनोयोग से जनसम्पर्क में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में वार्ड स्तर पर मतदाता सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे और प्रत्येक घर पर पार्टी कार्यकर्ता दस्तक देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी। पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी, जो भविष्य का नेतृत्व तैयार करने में सहायक होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा सरकारों द्वारा जनहित में किये गए कामो के कारण सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। पिछले पांच वर्षों में जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के कारण भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा वाला दल है, जिसमेें गांव, गरीब, किसान की उन्नति के साथ राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने वाली विचारधारा पर पूरी क्षमता से काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। यह कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का ही नतीजा ही कि 2014, 2017 व फिर 2019 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने प्रचण्ड बहुमत के साथ जीते हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई मण्डल बैठक में प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर, प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चैधरी, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, ब्रिजेश सिंह, पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास के साथ प्रत्येक समाज व प्रत्येक वर्ग को समुचित सम्मान है:  स्वतंत्र देव सिंह appeared first on Ad Event Media.