#mnrega Archives - Ad Event Media

मनरेगा योजना से ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में हो रही वृद्धि
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन ग्रामीण परिवेश में रह रहे परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए एवं उनकी आजीविका संसाधनों में वृद्धि के लिए विभाग के माध्यम से हर वो प्रयास किये जा रहे हैं जिससे ग्रामीण गरीब परिवारों का आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उन्नयन जा सके। मनरेगा एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके अंतर्गत व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ लेकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति भी बेहतर कर रहे हैं।
जाब कार्ड धारकों को अपने आजीविका संवर्धन सम्बन्धी गतिविधियां करने में जहां मटेरियल आदि मनरेगा से दिया जाता है वहीं उनके उस कार्य को बतौर श्रमिक कार्य करने पर मनरेगा से पारिश्रमिक का भुगतान भी किया जाता है। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण  या मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में जहां निर्धारित धनराशि प्रदान की जाती है वहीं आवास निर्माण में उन्हें 90/95 दिन कुछ मजदूरी भी दी जाती है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में वृद्धि हेतु पशु शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड,नेडेप कम्पोस्ड/वर्मी कम्पोस्ड आदि का लाभ दिया जा रहा है। इस वर्ष अब तक मनरेगा योजनांतर्गत पशुधन संवर्धन संबंधी 11,858 कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं,इसी तरह के 55 हजार से ज्यादा कार्य प्रगतिशील हैं।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश के अंतर्गत 1.66 लाख व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्य कराये गये, वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 1,60,329 व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्य कराये गये।  वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक प्रदेश में 1.27 लाख से भी ज्यादा व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्य कराये गये हैं।
व्यक्तिगत कार्यों में जैसे-ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में वृद्धि हेतु पशु शेड, बकरी शेड, मुर्गी शेड,वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण, तालाब व झील निर्माण, मछली पालन, व्यक्तिगत भूमि में पौधरोपण आदि का लाभ दिया जा रहा है।योजनांतर्गत कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु व्यक्तिगत भूमि पर खेत तालाब निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनकी आजीविका में भी वृद्धि हो रही है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को उनके गांव में ही रोजगार देने का कार्य तो कर ही रही है, साथ ही योजना के तहत अपना जीवन स्तर सुधारने के इच्छुक लोगों को विभिन्न व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में वृद्धि हेतु सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है।
बता दें कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (डळछत्म्ळै) एक मांग आधारित मजदूरी रोजगार कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है। इसके तहत हर वित्तीय वर्ष में हर उस परिवार को कम से कम 100 दिन की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान किया जाता है, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक श्रम करने के लिए स्वेच्छा से काम करते हैं।
आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ0प्र0 श्री जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा बताया गया कि ग्रामीण परिवारों के इच्छुक लोगों को मनरेगा योजनांतर्गत विभिन्न व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों का लाभ देकर उनके आर्थिक स्तर को उठाने का प्रयास निरंतर जारी है। इन कार्यों के माध्मय से रोजगार का भी सृजन हो रहा है।

The post मनरेगा योजना से ग्रामीण परिवारों के आजीविका संसाधनों में हो रही वृद्धि appeared first on Ad Event Media.

मनरेगा कार्यों की ड्रोन तकनीक से हो रही निगरानी
प्रदेश में मनरेगा योजनांतर्गत किये गये कार्यों की ड्रोन तकनीकी से निरंतर निगरानी और निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग लगातार तकनीक पर जोर दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा तकनीकी का इस्तेमाल हो व आम नागरिक जागरूक हो इसको लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोन्मुखी योजनाओं का क्रियान्वयन जहां बेहतर तरीके से किया जा रहा है, वहीं योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कहीं घालमेल न होने पाये ,इसके लिए सतत् रूप से निगरानी किये जाने की व्यवस्था की गयी है। मनरेगा योजनांतर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर प्रभावी व पैनी नजर रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा कार्यों की ड्रोन तकनीक से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कर निगरानी का कार्य निरंतर जारी है। राज्य मुख्यालय स्तर पर तैनात टीमों द्वारा जनपदों में जाकर कार्यों की निरंतर ड्रोन तकनीक से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी का कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में अब टीम सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जनपद में पहुंची टीम भ्रमण कर योजनांतर्गत किये गये कार्यों को परखेगी।

मनरेगा योजना के अन्तर्गत कार्यस्थलों पर निगरानी ड्रोन प्रणाली के माध्यम से भी की जा रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशो के क्रम में राज्य मनरेगा मुख्यालय पर ड्रोन टीम तैनात की गयी थी। राज्य स्तरीय ड्रोन टीम का उपयोग मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण/निगरानी के लिये किया जा रहा है।
आयुक्त, ग्राम्य विकास श्री जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जनपद की चिन्हित की गईं 20-20 ग्राम पंचायत में वर्ष 2023-24 में मनरेगा के अन्तर्गत करायें गये कार्यों की ड्रोन टीम से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कर निरीक्षण/निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह  ड्रोन टीम को  सहयोग प्रदान करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। बता दें कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर जनपद के अलग-अलग विकास खण्डों की 20-20 ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्रोन टीम सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर कर रही हैं।

The post मनरेगा कार्यों की ड्रोन तकनीक से हो रही निगरानी appeared first on Ad Event Media.