maurya kushwaha sammelan Archives - Ad Event Media

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी महासम्मेलन का आयोजन हुआ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में समाज के लोग  शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि सभी वर्ग और समाज के लोगों को बराबरी का हक मिले। आपके अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सदैव लड़ती रही है और आगे भी अनवरत लड़ती रहेगी। आप एक एदम चलेगें, हम चार कदम चलेगें। उन्होंने समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपकी मेहनत को सूत समेत कांग्रेस पार्टी वापस करेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नरेश सैनी विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समाज से मुख्यमंत्री बनाने की बात आती है तो भारतीय जनता पार्टी,समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की सोच नाकारात्मक रहती है इसीलिए उन्होंने आज तक प्रदेश में इस समाज का मुख्यमंत्री नहीं बनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी सभी के उत्थान एवं नेतृत्व की समानता की पक्षधर है। कांग्रेस में कोई भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी मौर्य समाज से आते हैं और उनका कोई पारिवारिक, राजनैतिक पृष्टिभूमि भी नहीं थी फिर भी कांग्रेस पार्टी मे उन्हें महत्वपूर्ण विभागों के केन्द्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित केन्द्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। ऐसे तमाम उदाहरण कांग्रेस पार्टी की सरकारों एवं संगठन में उपलब्ध हैं। सपा, बसपा एवं भाजपा ने इस समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया किन्तु कभी भी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस समाज का सम्मान एवं राजनैतिक अधिकार कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित है। संख्या एवं नेतृत्व के आधार पर विधान सभा चुनाव में टिकट एवं सत्ता तथा संगठन में समान भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं भारी उद्योग सभी तबाही और बर्बादी के दौर से गुजर रहे है। भारतीय जासूस पार्टी के संरक्षण में पुनः ईस्ट इण्डिया कंपनी जैसे हालात पैदा किये जा रहे है। ऐसे में गरीब, शोषित, वंचित व पिछड़े हुए समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दुर्लभ हो गये है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री नरेश सैनी जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समाज का सम्मान कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित है, समाज का मान-सम्मान व राजनैतिक भागीदारी के लिए राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी से वार्ता कर सुनिश्चित किया जायेगा तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में समाज के लोगों के विधान सभा के चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज को राजनैतिक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए संगठन में और अधिक जिम्मेदारी दी जायेगी।
कार्यक्रम में श्री अजय कुमार लल्लू जी एवं श्री नरेश सैनी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए लखीमपुर खीरी के डा. राजेश मौर्य अपने सैकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की साथ ही प्रयागराज से समाजवादी पार्टी छोड़कर श्री विनय सिंह मौर्य ने भी अपने सैकड़ों साथियों के साथ सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संयोजन पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व एडवोकेट श्री संजय मौर्य ने किया। इसके अतिरिक्त श्री मनी राम कुशवाहा, श्रीमती विनिता शाक्य, श्री अरूण कुशवाहा, डा. राजकुमार मौर्य, श्री अरूण मौर्य, श्री संदीप मौर्य, अनिल कुशवाहा आदि हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

The post कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी महासम्मेलन का आयोजन हुआ appeared first on Ad Event Media.