#lifestyle Archives - Ad Event Media

फैस्टिव सीजन में अपने आशियाने को दें नया लुक
एक खूबसूरत सपनों के आशियाने की (Home Decortaion) चाह सभी को होती है. आप का घर सिर्फ रहने की जगह नहीं है बल्कि यह दर्शाता है कि आप कौन हैं. आप घररूपी इस कैनवस पर अपने व्यक्तित्व, सोच और अनुभवों को व्यक्त कर सकते हैं. यह आप का घर ही है जहां दुनिया की किसी भी जगह से अधिक सुकून मिलता है. घर के बिस्तर पर जो आराम मिलता है वह महंगे होटलों में भी नहीं मिलता.

दरअसल, आप का घर आप के व्यक्तित्व का प्रतिबिंब है. यह एक ऐसी जगह है जहां आप आराम कर सकते हैं, मनोरंजन कर सकते हैं, अपनों के साथ रह सकते हैं और स्थायी यादें बना सकते हैं. आप का घर आप के व्यक्तित्व, सोच, लाइफस्टाइल और यौन जीवन के बारे में बहुत कुछ कहता है. घर कई तरह के हो सकते हैं:

आप का घर आप के व्यक्तित्व को दर्शाता है

सवाल यह है कि आप का घर आप के व्यक्तित्व को कैसे दर्शाता है? अगर आप किसी के व्यक्तित्व के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो बस उस के कार्यालय या बैडरूम में झांकें. ‘ए रूम विद ए क्यू’ नामक एक अध्ययन में मनोवैज्ञानिक सैमुअल डी. गोसलिंग और उन के सहयोगियों ने पाया कि लोग किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत सामान, सजावट के तरीके, साफसफाई और उस के कमरे की व्यवस्था को देख कर काफी सटीक रूप से अनुमान लगा सकते हैं कि वह कितना व्यवस्थित, ओपन माइंडेड और जिम्मेदार है.

आप का घर न केवल यह दर्शाता है कि आप एक व्यक्ति के रूप में कौन हैं बल्कि यह भी कि आप के पास कितना पैसा है, आप का लाइफस्टाइल कैसा है और आप कुछ चीजों को कितना महत्त्व देते हैं. याद रखिए आप के घर का बाहरी हिस्सा अंदर से बहुत अलग हो सकता है. इसलिए जब आप के मित्र या रिश्तेदार आप के घर के अंदर आते हैं तो वे कुछ चीजों पर सब से पहले ध्यान देते हैं. मसलन, घर की सजावट और दूसरा सामान जो एक नजर में दिख जाता है और यही सब देख कर वे आप के बारे में कोई धारणा बनाते हैं.

एक अव्यवस्थित घर आमतौर पर अव्यवस्थित दिमाग का संकेत देता है. अव्यवस्थित दिमाग आगे चल कर कई समस्याओं का कारण बनता है.

यदि कोई पहली बार आप के घर आता है तो आप के घर के बारे में उस की पहली धारणा आप के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कह देती है. वह बता पाएंगा कि आप साफसुथरे व्यक्ति हैं या अव्यवस्थित? क्या आप कलात्मक और रचनात्मक किस्म के व्यक्ति हैं या आप ज्यादा रूढि़वादी हैं? क्या आप को अच्छी क्वालिटी की चीजें पसंद हैं या कीमत की ज्यादा परवाह है? क्या आप के लिए मिनिमलिज्म बेहतर है या आप को अव्यवस्था ज्यादा पसंद है? इन सवालों के जवाब आप के घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों को देख कर मिल सकते हैं.

दरअसल, लोगों को जन्म से एक खास व्यक्तित्व मिलता है. हम अपने व्यक्तित्व का फैसला नहीं कर सकते. इस के विपरीत घर कैसा रखना है यह हमारी सोच पर निर्भर है. हम उसे अपने अनुसार ढाल सकते हैं. यह वह वातावरण है जिस पर हमारा एक हद तक नियंत्रण होता है. इसलिए हम तय कर सकते हैं कि हमें इस के माध्यम से खुद को किस तरह प्रोजैक्ट करना है.

व्यक्तित्व के कई अलगअलग प्रकार हैं लेकिन 2 को विशेष रूप से आधार माना जाता है- अंतर्मुखी और बहिर्मुखी. ये 2 चरम स्थितियां हैं:

अंतर्मुखी

अंतर्मुखी व्यक्तित्व के लोग बाहरी चीजों के बजाय आंतरिक भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं. इंटीरियर डिजाइन के संदर्भ में इस का मतलब है कि अंतर्मुखी लोग आमतौर पर एक साफ, अव्यवस्थामुक्त वातावरण में अधिक सहज महसूस करते हैं. अंतर्मुखी व्यक्तित्व वाले लोग सफेद रंग अधिक पसंद करते हैं तथा विभिन्न रंगों और सामग्री का मिश्रण नहीं करते. इन का घर साफसुथरा होता है. अंतर्मुखी लोग आमतौर पर व्यक्तिगत यानी पर्सनल वस्तुओं को प्रदर्शित नहीं करते हैं. वे उन्हें दरवाजों के पीछे छिपाते हैं या उन्हें अंदर रखते हैं.

ऐसे लोग शांत, सादगीपूर्ण वातावरण पसंद करते हैं. उन्हें अपने घर में एक शांत कोना बनाना चाहिए जहां आप बैठ कर पढ़ सकें, सोच सकें या अपना पसंदीदा पेय पी सकें.

बहिर्मुखी

बहिर्मुखी लोग बहुत बातूनी होते हैं और वे सामाजिक संपर्क से ऊर्जा प्राप्त करते हैं. इस का मतलब यह है कि इंटीरियर डिजाइन में वे अपने आसपास के वातावरण में जान डालने वाली चीजें रखना पसंद करते हैं. उन्हें अव्यवस्थित चीजें पसंद होती हैं. उन्हें अव्यवस्थित कमरे से कोई परेशानी नहीं होती इसलिए इस व्यक्तित्व वाले लोग आसानी से अपने घर को बच्चों की मौजूदगी के हिसाब से ढाल लेते हैं.

इस के विपरीत बच्चों वाले अंतर्मुखी लोगों को हर चीज को साफसुथरा रखने की जरूरत से काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. बहिर्मुखी लोग अकसर बोल्ड और ब्राइट रंग पसंद करते हैं.

घर का डैकोरेशन लाइफस्टाइल पर भी डिपैंड करता है. आप की लाइफस्टाइल कैसा है? क्या आप दोनों बहुत ज्यादा दोस्तीयारी रखते हैं? घर में अकसर दोस्त आते रहते हैं, आप पार्टियां करते हैं, दोस्तों या रिश्तेदारों को खाने पर बुलाते रहते हैं? आप को काम के सिलसिले में लोगों के साथ घर में मीटिंग्स रखनी होती हैं या फिर आप अकेला रहना पसंद करते हैं? ज्यादा दोस्तबाजी नहीं करते और सुकून से जीवनसाथी के साथ घर में वक्त बिताते हैं या फिर आप घर में रहते ही बहुत कम समय हैं? आप का ज्यादा समय काम के सिलसिले में बाहर रहने या औफिस में बिताते हैं? इन सब बातों के मद्देनजर भी घर को डैकोरेट किया जाता है.

उदाहरण के लिए ज्यादा पार्टी घर में करते हैं तो उस हिसाब से घर को भी मैंटेन करना होगा. ड्राइंगरूम और किचन को खासतौर पर एक लैवल का बनाना होगा. इस के विपरीत यदि घर में रहते ही कम हैं तो किसी दिखावे की जरूरत नहीं. घर की सेफ्टी और सुविधाजनक होने पर जोर देना होगा.

लाइफस्टाइल के अनुसार घर की सजावट करने से आप का घर न केवल सुंदर दिखता है बल्कि यह आप के जीवन को भी आसान और आरामदायक बनाता है. कुछ टिप्स जिन्हें अपना कर आप अपने लाइफस्टाइल के अनुसार घर की सजावट कर सकते हैं:

आधुनिक और मिनिमलिस्ट: यदि आप एक व्यस्त जीवन जीते हैं और आप के पास बहुत कम समय है तो आधुनिक और मिनिमलिस्ट सजावट आप के लिए उपयुक्त हो सकती है. इस में कम सजावटी वस्तुओं का उपयोग किया जाता है और अधिक खुली जगह रखी जाती है. घर में जो सामान होता है वह लेटैस्ट टैक्नीक वाला और सुविधाजनक होता है मगर सामान का अंबार नहीं होता.

पारंपरिक और आरामदायक: यदि आप एक परिवारिक व्यक्ति हैं और आप को अपने घर में आराम और सुकून चाहिए तो पारंपरिक और आरामदायक सजावट आप के लिए उपयुक्त हो सकती है. इस में अधिक सजावटी वस्तुओं का उपयोग किया जाता है और घर को अच्छे से सजा कर रखा जाता है ताकि मेहमानों में धाक जमे.

ईकोफ्रैंडली: यदि आप पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और ईकोफ्रैंडली जीवन जीना चाहते हैं तो ईकोफ्रैंडली सजावट आप के लिए उपयुक्त हो सकती है. इस में नैचुरल चीजों का अधिक उपयोग होता है. फर्नीचर से ले कर सजावटी सामान तक नैचुरल और ग्रीनिश लुक वाला होता है. ऐनर्जी सेविंग उपकरणों का उपयोग किया जाता है.

मौडर्न और टेकफ्रैंडली: यदि आप एक तकनीक प्रेमी हैं और अपने घर में नवीनतम तकनीक चाहते हैं तो मौडर्न और टेकफ्रैंडली सजावट आप के लिए उपयुक्त हो सकती है. इस में स्मार्ट होम उपकरणों का उपयोग किया जाता है और घर का इंटीरियर भी आधुनिक डिजाइन में होता है.

आर्टिस्टिक: यदि आप एक कलात्मक व्यक्ति हैं और अपने घर में रंग, सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह चाहते हैं तो आर्टिस्टिक और कलरफुल सजावट आप के लिए उपयुक्त हो सकती है. इस में विभिन्न रंगों और कलात्मक सजावटी वस्तुओं का उपयोग किया जाता है.

फर्नीचर, सजावट और पेंट के रंग भी बहुत कुछ कहते हैं

आप के घर के कमरों के लिए आप के द्वारा चुने गए रंग महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं कि आप वहां समय बिताते समय कैसा महसूस करते हैं. अपने घर के कमरों के रंग की योजना बनाते समय उन का उपयोग यह दर्शाने के लिए करें कि आप कौन हैं और आप के लिए क्या महत्त्वपूर्ण है.

नीला रंग अकसर शांति चाहने वाले लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है, लाल बोल्ड और आत्मविश्वासी प्रवृत्ति को दर्शाता है, हरा प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है, बेज तटस्थ है और किसी भी चीज के साथ जाता है, बैगनी रचनात्मकता या रौयल्टी से जुड़ा होता है, जबकि काला सीक्रेसी लाता है.

कलर डिसाइड करने के लिए उन भावनाओं के बारे में सोचें जो आप उस स्थान में पैदा करना चाहते हैं या वे चीजें जो आप के लिए सब से ज्यादा माने रखती हैं. उदाहरण के लिए यदि आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो दीवारों को हरे रंग से रंगना आप को हर दिन उस से जुड़ा हुआ महसूस कराएगा. आप खिड़कियों के चारों ओर पौधे लगा सकते हैं या भूरे और हरे जैसे मिट्टी के रंगों में फर्नीचर चुन सकते हैं.

घर को अपने व्यक्तित्व, उम्र और वर्क प्रोफाइल के हिसाब से डैकोरेट करें. यानी घर की सजावट आप की एज, पर्सनैलिटी और वर्क को जाहिर करे.

यंग और सिंगल

अगर आप यंग और सिंगल हैं तो घर को डैकोरेट करते हुए आप को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी. आप को बहुत बड़े घर या ज्यादा सामान की आवश्यकता ही नहीं. घर में थोड़ा सामान रखें ताकि उसे संभालने में दिक्कत न आए. आप अपनी पसंद के गैजेट्स और फर्नीचर से घर को सजा सकते हैं. अगर कलाप्रेमी हैं तो कुछ अच्छी पेंटिंग्स और कलाकृतियों से घर को आकर्षक लुक दें. अगर आप नवदंपती हैं और दोनों वर्किंग हैं तो उस स्थिति में भी घर में ज्यादा कुछ भरना उचित नहीं.

यदि आप कलाकार हैं या लेखन करते हैं तो घर में एक शांत कमरा जरूर होना चाहिए जिस में आप अपनी पसंद की किताबें या पेंटिंग्स रखें. यहां आप सुकून से अपना काम कर सकें इस के लिए ज्यादा सामान न हो मगर काम की चीजें जरूर हों. लेखकों या कलाकारों को घर सजाने का शौक नहीं होता मगर प्रकृति आसपास हो यह पसंद आता है. आप चाहें तो घर की सजावट में थोड़ा फेरबदल कर नेचर को करीब रख सकते हैं.

The post फैस्टिव सीजन में अपने आशियाने को दें नया लुक appeared first on Ad Event Media.

सिर्फ राइस वॉटर लगाने से होंगी स्किन की हर समस्या दूर, इस तरह करें इस्तेमाल
राइस वाटर के फायदे
ग्लोइंग स्किन
Skin Experts का मानना है कि चेहरे के लिए चावल का पानी त्वचा को वाइटनिंग इफेक्ट देने में मदद करता है क्योंकि यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। यह दूध जैसे सफेद पानी एक नेचुरल और ,एक्सफोलिएटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। एशिया में रहने वाले लोग अपनी ग्लास जैसी चमकदार त्वचा के लिए जाने जाते हैं।

झुर्रियां को कम करता हैं
चावल का पानी का उपयोग झुर्रियों और फाइन लाइन जैसे एजिंग के संकेतों को कम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है जो इलास्टेज को कम करता है, जो त्वचा पर समय से पहले उम्र बढ़ने का कारण बनता है। राइस वॉटर का उपयोग फाइन लाइनों, उम्र के निशान और डार्क धब्बों को कम करने और एंटी एजिंग के तौर पर एक समाधान के रूप में काम कर सकते हैं।

पिंपल होंगे दूर
राइस वॉटर पिंपल्स के लिए बहुत फायदेमंद है, इससे पिंपल के दाग, सूजन कम की जा सकती है। राइस वॉटर नए पिंपल को निकलने से रोकता है। राइस वॉटर को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और इसे सूखने बाद धो लें।

ओपन पोर्स को रिमूव करता है
यदि आपके चेहरे पर बड़े ओपन पोर्स है तो ये आपकी स्किन में गंदगी, तेल जमा होने का कारण बनते है। ओपन पोर्स के उपचार के लिए चावल के पानी का उपयोग करने से ऐसी स्थिति में मदद मिल सकती है। राइस वॉटर स्किन के पोर्स को कसने का काम करता है। राइस वॉटर को एक कॉटन बॉल पर डालें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं, जिससे आपकी त्वचा में निखार आएगी।

क्लींजर की तरह करता है काम
राइस वॉटर स्किन के लिए क्लींजर की तौर पर काम करता है। इसे आप कॉटन से चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सूखने दें। इससे स्किन साफ हो जाएगी। इसे आप सुबह उठ कर लागए।अपनी त्वचा की देखभाल करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे शरीर की ऊपरी और सबसे नाजुक परतों में से एक है, जिससे हमारी शरीर की सुंदरता भी जुड़ी हुई है। जब आप अपनी त्वचा पर बहुत सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वह मुरझाने लगती है। ऐसे में चावल का पानी आपकी त्वचा में फिर से निखार ला सकता है। चावल के पानी में ऐसे कई तत्व होते जो हमारी स्किन के लिए वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं राइस वॉटर लगाने से स्किन को क्या फायदे मिलते हैं।

The post सिर्फ राइस वॉटर लगाने से होंगी स्किन की हर समस्या दूर, इस तरह करें इस्तेमाल appeared first on Ad Event Media.

गर्मियों में खाना चाहते हैं ब्रेकफास्ट में कुछ लाइट, तो ट्राई करें ये फर्मेंटेड फूड्स:Healthy Breakfast Dishes
गर्मी का मौसम आ चुका है, ऐसे में कुछ भी हैवी खाने का मन नहीं करता। पराठा या कुछ भी ज्यादा तेल मसाला वाला खाना खाने से पेट से जुड़ी तकलीफें, जैसे ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि इस मौसम में कुछ हल्का ही खाएं। ऐसे में फर्मेंटेड फूड्स (Fermented Foods) को अपने ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) में शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। वे हैवी भी नहीं होते और प्रोबायोटिक्स मौजूद होने की वजह से आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए कुछ फर्मेंटेड फूड्स के बारे में।

इडली

इडली ब्रेकफास्ट के लिए बेहद शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इसका बैटर मार्केट से भी खरीद सकते हैं और चाहें तो एक दिन पहले रात को बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए चावल और उरद की दाल को भिगोकर रखें और उसे पीस कर बैटर बना लें। फिर इसे फर्मेंट होने के लिए रातभर छोड़ दें। अगले दिन सुबह बैटर से इडली बनाएं और नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें। स्टीम करके बनाने की वजह से इसमें तेल भी नहीं होता है और खाने में स्वादिष्ट भी लगती है।

ढोकला

ढोकला बेसन और चावल के बैटर को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इस गुजराती डिश को आप बड़ी आसानी से सुबह नाश्ते के लिए बना सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जिससे अच्छा पाचन होता है और यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। इसे धनिया या पुदीना की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

अप्पम

अप्पम खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे भी चावल, नारियल और यीस्ट की मदद से बनाया जाता है, जिसके कारण यह फर्मेंटेड होता है। फर्मेंट होने की वजह से यह काफी लाइट और फ्लफी लगता है। इसे ब्रेकफास्ट में खाने से आपको हैवी भी महसूस नहीं होगा और गट हेल्थ को भी फायदा पहुंचेगा।

डोसा

साउथ इंडियन रेसिपीज में डोसा कई लोगों का पसंदीदा होता है। इसे बनाने के लिए चावल और उरद की दाल का पेस्ट बनाकर उसे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दिया जाता है। तवे पर इस बैटर की पतली क्रिस्पी परत बनाकर, इसमें आलू या अपनी पसंदीदा फिलिंग भर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इसे आप टमाटर या नारियल की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

चीज सैंडविच

चीज़ फर्मेंटेड होती है,जिस कारण इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। इसे अलग-अलग डिशेज में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ब्रेकफास्ट के लिए आप इसे सैंडविच के साथ खा सकते हैं। सैंडविच में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे आपको एनर्जी मिलेगी और चीज से प्रोबायोटिक्स। इसलिए चीज सैंडविच ब्रेकफास्ट के लिए अच्छा विकल्प है।

फ्रूट योगर्ट

दही दूध को फर्मेंट करते बनाई जाती है, जिसकी वजह से यह प्रोबायोटिक्स का बेहतर स्त्रोत मानी जाती है। इसमें कुछ सीजनल और ताजे फलों को मिलाकर, ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फलों से एनर्जी और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं और दही पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में फ्रूट योगर्ट खाना अच्छा ऑप्शन है।

The post गर्मियों में खाना चाहते हैं ब्रेकफास्ट में कुछ लाइट, तो ट्राई करें ये फर्मेंटेड फूड्स:Healthy Breakfast Dishes appeared first on Ad Event Media.

इन उपायों से बचाया जा सकता है त्वचा पर प्रदूषण से होने वाले प्रभावों को
बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा पर उसका कुछ न कुछ असर तो होता है। हालांकि आज के समय में हम अपनी त्वचा का बेहद ख्याल रखते हैं, लेकिन प्रदूषण का असर हमारी त्वचा पर होता ही है। प्रदूषण के कारण एलर्जी, खुजली और रेशेज की परेशानी त्वचा पर सबसे ज्यादा होती है। समय से पहले अधिक उम्र का प्रभाव, झुर्रियां, झाइयां, खुजली और त्वचा से संबंधी अन्य परेशानियां प्रदूषण की वजह से ही सामने आती हैं।

ऐसे में ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर स्किन केयर कराते रहते हैं। ये स्किन केयर काफी महंगे होते हैं। इसी के चलते ये कराना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आप भी स्किन केयर पर ज्यादा पैसा खर्च करना नहीं चाहते तो अपनी त्वचा का ध्यान रखकर इसका बचाव कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा खतरनाक है वायु प्रदूषण

तनाव, आहार और खराब स्किन केयर के बाद जो कारक सबसे ज्यादा स्किन को प्रभावित करता है, वह है वायु प्रदूषण। असल में हवा में मौजूद इन तत्वों को पार्टिकुलेट मैटर के रूप में जाना जाता है। इसके सॉलिड पार्टिकल्स, गैसियस फॉर्म और लिक्विड फॉर्म भी हो सकते हैं।

वायु प्रदूषण में कुछ ऐसे पॉल्यूटेंट भी मौजूद हो सकते हैं, जिन्हें सादा आंखों से देखना मुश्किल होता है। हीटिंग, इंडस्ट्री और गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ भी वायु प्रदूषण में शामिल है। ये सारे तत्व मिलकर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
वायु प्रदूषक त्वचा को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। ऑक्सीडेटिव डैमेज के जरिए त्वचा के अंदर मौजूद लिपिड, डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन के कामकाज में परिवर्तन का कारण बनते हैं, जो अंततः त्वचा की उम्र बढ़ने, सूजन, एलर्जी जैसे कॉन्टैक्ट डर्मटाइटिस, एटोपिक डर्मटाइटिस, सोरायसिस, मुंहासे, यहां तक कि स्किन कैंसर का कारण भी बन सकते हैं। जितना अधिक आपकी त्वचा वायु प्रदूषकों के संपर्क में आएगी कई तरह के त्वचा रोगों के होने का रिस्क बढ़ जाता है। आज हम अपने  एड इवेंट मिडियाके पाठकों को अपने इस आलेख में प्रदूषण की वजह से त्वचा पर होने वाल दुष्प्रभावों से बचाव के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

त्वचा व हाथों को क्लिंज करना ना भूलें

यदि आपको घर से बाहर जाना है तो त्वचा की केयर प्रतिदिन करें वरना हानिकारक वायु प्रदूषण से स्किन डैमेज हो सकती है। त्वचा और हाथों को क्लिंज करना ना भूलें। ऑयल-बेस्ड क्लिंजर और फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे स्किन साफ होती है। स्किन की बाहरी परत, पोर्स और अंदरूनी परत पर चिपकी गंदगी, धूल निकल जाती है।

अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

वैसे तो हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल प्रदूषण से बचाने में सीधे तौर पर योगदान नहीं करता है, क्योंकि वायु प्रदूषक यूवी किरणों के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं और टॉक्सिक पदार्थों में बदल सकते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में जितना संभव हो यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए बेहद अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का डेली इस्तेमाल करें।

राहत प्रदान करेगा शीटमास्क

घर के बाहर के धूल और प्रदूषण से चेहरा काफी ड्राई हो जाता है। ऐसे में समय-समय पर शीट मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी।

इस्तेमाल करें फेशियलऑयल

चेहरे पर अगर आप फेशियल ऑयल का इस्तेमाल करेंगे, तो ये हानिकारक तत्वों को चेहरे के पोर्स में जाने से रोकेगा।

सफाई है जरूरी

धूल के कण त्वचा में अंदर तक चले जाते हैं। ऐसे में त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई सही से होना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लींजर की मदद से दिन में दो बार अपनी त्वचा की सही से सफाई अवश्य करें।

समय-समय पर करें एक्सफोलिएट

एक सप्ताह में दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करें। इससे मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। त्वचा के रोम छिद्रों में मौजूद प्रदूषण और गंदगी निकलती है। एक्सफोलिएट हल्के हाथों से सर्कुलेशन मोशन में करें, ताकि त्वचा पर जलन ना हो।

फेशियल मास्क का करें इस्तेमाल

हफ्ते में कम से कम एक बार फेशियल मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। ये प्रदूषण की वजह से डैमेज चेहरे को सही करने का काम करता है।

The post इन उपायों से बचाया जा सकता है त्वचा पर प्रदूषण से होने वाले प्रभावों को appeared first on Ad Event Media.

साबूदाने आलू की टिक्की
सामग्री

250 ग्राम उबले आलू

1 कटोरी भीगा हुआ साबूदाना

2 चम्मच  अरारोट

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार सेंधा नमक

1 टुकड़ा अदरक घीसी हुई

1 हरी मिर्च महीन कटी

आवश्यकतानुसार तलने के लिए देसी घी

सबसे पहले जब भी आपको साबूदाने की टिक्की बनानी हो तो आप 2घंटे पहले ही साबूदाना भीगो दे अब आलू को छील लें अदरक घीस ले हरी मिर्च महीन काट ले

अब सब सामग्री को एक बाउल में डालके के मिक्स करें और हाथ पे हल्का सा घी लगा के उसकी छोटी छोटी टिक्की बना ले

अब कढ़ाई में देसी घी को गरम करे और उसमे टिक्की को डाल दे

अब दोनों तरफ से टिक्की को लाल होने तक फ्राई करें ध्यान रहे आंच मीडियम ही होनी चाहिए तेज न हो वरना टिक्की अंदर से कच्ची राह जाएगी

अब आप टिक्की को एक पेपर नैपकिन पे निकाल ले।आपकी क्रिस्पी टिक्की तैयार है। अब इसको गरमा गरम सर्वे करे। आप इसको खट्टा रसा की सब्जी या लौकी की सब्जी के साथ सर्वे कर सकते है। धन्यवाद

The post साबूदाने आलू की टिक्की appeared first on Ad Event Media.