kumari sailja Archives - Ad Event Media

हरियाणा में आ रहा है कांग्रेस का राज: कुमारी सैलजा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि जिस तरह से देश-प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि हरियाणा में कांग्रेस का राज आ रहा है। आप लोगों ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव में मेहनत की थी, उसी भांति आगामी विधानसभा चुनाव में भी लगन व मेहनत के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

वे रविवार को नारनौंद में कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थीं। डॉ. अजय चौधरी द्वारा आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नारनौंद में यह एक ऐतिहासिक रैली है। मैंने बहुत रैलियां देखी हैं, पहले भी यहां रैलियां हुई, मगर यह सबसे बड़ी है। लोग ट्रैक्टरों पर बैठकर आए हैं। बुलाई हुई रैली में ऐसा नहीं होता। यहां तो जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि आप लोग इतिहास बदलने वाले हैं। कांग्रेस की ओर आपकी यह हाजिरी, आपका यह जनसैलाब जहां एक ओर आप का कांग्रेस के प्रति प्यार दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर डॉ. अजय चौधरी की मेहनत, सेवा और इनके पिताजी स्व. बिरेंद्र सिंह के प्रति स्नेह दिखा रहा है। नारनौंद से मेरा पुराना रिश्ता है। इसे और मजबूत करना है। आगे समय कांग्रेस पार्टी का है। अपना समय भी होना चाहिए। अपना समय तब आएगा, जब नारनौंद के लोग डॉ. अजय चौधरी को विधानसभा में भेजेंगे। 2005 में थोड़ी से चूक कर दी थी, मगर इस बार मत करना। इस बार इन्हें जीताकर भेजना है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज के दिन जो हालात है वह बद से बदतर हो गए हैं। किसान खून के आंसू रो रहा है। किसान का काम है खेत में अन्न पैदा करके देश का पेट भरना, मगर किसान पसीना नहीं, खून बहा रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि किसान की आमदनी डबल करेंगे, मगर डबल नहीं की। किसान बार-बार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बॉर्डर पर बैठे हैं। अब चुनाव नजदीक देखकर भाजपा घडिय़ाली आंसू बहाने में लगी है। अब सभी फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया जा रहा है। सरकार को अब किसान, मजदूर, गरीब याद आ रहे हैं, लेकिन 10 साल तक कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार जुमलेबाज सरकार है। हमें जिंदगी में जुमला शब्द नहीं सुना था। पहली बार भाजपा शासन में ही जुमला शब्द सुना है। भाजपा भारतीय झूठी पार्टी है। 10 साल बाद अब फिर से धोखा मत खाना। अब हमें सरकार व व्यवस्था बदलनी है। भाजपा सरकार में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। पीपीपी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। चक्रव्यूह में फंसा रखा है। इस चक्रव्यूह से जनता को आप लोग ही निकाल सकते हैं। लोकतंत्र में ताकत आपके हाथ में है। बाबा साहेब अंबेडकर ने गरीब की बात की थी। लोगों को उनके अधिकार दिलाए थे, मगर अब भाजपा पीछे के दरवाजे से बाबा साहेब के संविधान को कमजोर कर रही है। किसान, मजदूर, गरीबों को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, मगर सत्ता में आने के बाद भाजपा उसे भूल गई। मैं वादा करती हूं कि कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। अब कांग्रेस का राज आना है। अब सब ने मिलकर समाज को इक्कठा रखना है। भाजपा जात-पात के नाम पर बांटने का काम करती है। आप को भाजपा के षडय़ंत्र में नहीं आना है। आप को आगे बढ़ना है। सरकार स्कूल बंद कर रही है ताकि गरीबों के बच्चे पढ़ाई न कर सके। दो लाख पद खाली पड़े हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार द्वारा पर्ची-खर्ची बंद करने का दावा किया जा रहा है लेकिन पीछे के दरवाजे से यह खेल चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने का काम करेगी। नशे से युवाओं को बचाकर उनकी पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। अब आपने जोश भी रखना है और होश भी रखना है। आज से ही चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दो। आपने मेरे चुनाव में भी मेहनत की थी। आप ने मुझे रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया था। इसलिए हम सब को मिलकर जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगने हैं। हाथ जोड़कर जनता की सेवा करनी है। हमारा सब कुछ जनता ही है। पूरा जीवन आपकी सेवा में लगाया है। बाकी का जीवन भी आपकी सेवा में ही रहेगा।

इससे पूर्व रैली के आयोजक डॉ. अजय चौधरी ने कुमारी सैलजा व जनता का आभार व्यक्त किया। डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि 2005 में भी नारनौंद में रैली की थी जिसका आज रिकॉर्ड टूट गया है। आपका मुझे प्यार मिला है। मेरे पिताजी को भी आपने आशीर्वाद देकर जीताया था। मैं आप सब का ऋणी रहूंगा। जैसी मेहनत आपने लोकसभा चुनाव में दिखाई थी, वैसी ही मेहनत व लगन आप को विधानसभा चुनाव में दिखानी है। जैसी सेवा मेरे पिताजी ने इस हलके के लोगों की की थी, मौका मिला तो मैं भी वैसी ही सेवा करूंगा। मेरे पिताजी ने सिंचाई व पीने के पानी की व्यवस्था करवाई थी। रोजगार दिलाए थे, मगर आज हालात खराब हैं। किसान, युवा, व्यापारी सभी परेशान हैं। कांग्रेेस की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर चेयरमैन सुबेर सिंह, एमसी संदीप शर्मा, विनोद वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में दूसरे दलों के लोगों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। सैलजा ने सभी का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी रामकिशन गुर्जर, विधायक रेणुबाला, प्रदीप चौधरी कालका विधायक, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, राजरानी, राजपाल भूकड़ी, संदीप लौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

The post हरियाणा में आ रहा है कांग्रेस का राज: कुमारी सैलजा appeared first on Ad Event Media.