Kedarnath Dham: Archives - Ad Event Media

पहली बार श्रद्धालुओं ने किए स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन
यह पहला मौका है, जब भारी उत्साह के बीच 18,300 तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम में स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में बाबा के दर्शन किए। केदारनाथ धाम और 16 किमी लंबे पैदल मार्ग के विभिन्न पड़ाव बाबा केदार के जयघोष से गुंजायमान रहे। दोपहर बाद धाम में बर्फबारी होने लगी, लेकिन तीर्थ यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

मंगलवार सुबह तक दस हजार से अधिक तीर्थयात्री धाम में पहुंच चुके थे। सुबह 6:20 बजे मंदिर के कपाट खोले गए और पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। रावल भीमाशंकर लिंग व मुख्य पुजारी ने पूजा संपन्न कराई। प्रदेश सरकार की ओर से हेलीकाप्टर से धाम में फूलों की वर्षा करवाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा केदार के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

केदारनाथ मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र

केदारनाथ मंदिर में एक दानी ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया है। गत वर्ष भी महाराष्ट्र निवासी इन्हीं दानी ने गर्भ गृह की चहारदीवारी पर सोने की परत चढ़वाई थी।

श्रद्धालुओं के उत्साह के आगे बौनी पड़ीं मौसम की चुनौतियां, पहले दिन 18 हजार से अधिक ने किए दर्शन

सुबह 6:20 बजे खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

घने कोहरे के कारण राज्यपाल नहीं कर पाए दर्शन

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को भी दर्शन के लिए पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका हेलीकाप्टर धाम में लैंड नहीं कर पाया। ऐसे में उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। घने बादल घिरे होने से हेली सेवा लगातार बाधित होती रही।

The post पहली बार श्रद्धालुओं ने किए स्वर्ण जड़ित गर्भगृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन appeared first on Ad Event Media.

मंगलवार को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, बर्फबारी के बीच बाबा के धाम पहुंची उत्सव डोली
चार धाम यात्रा के मुख्य तीर्थ स्थल केदारनाथ के मंगलवार को कपाट खुल जाएंगे। केदारनाथ बाबा के कपाट खुलने से पहले आज सोमवार को भारी बर्फबारी के बीच भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली केदारनाथ पहुंच चुकी है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली भारी बर्फबारी और कड़ी सुरक्षा के बीच केदारनाथ पहुंची, जहां लोगों ने काफी हर्षोल्लास के साथ डोली का स्वागत किया और बम-बम भोले के जयकारे भी लगाए।

बर्फबारी और बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के चार जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान (एवलांच) की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए शासन सतर्क हो गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डा. रंजीत कुमार सिन्हा के अनुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बारिश और ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े साथ रखें। सभी यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त इंतजाम किए गए

हैं।

केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर लगाई रोक

उधर, केदारनाथ में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण 30 अप्रैल तक रोक दिए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने हैं। उत्तराखंड में 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है।

The post मंगलवार को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, बर्फबारी के बीच बाबा के धाम पहुंची उत्सव डोली appeared first on Ad Event Media.

एक दिन में 13 हजार तीर्थयात्री ही कर सकेंगे बाबा के दर्शन, नई व्यवस्था के तहत बना यह प्‍लान
आनलाइन बुकिंग कराने वाले 13 हजार तीर्थयात्री ही केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दर्शन कर सकेंगे। दो हजार का स्लाट आफलाइन बुकिंग कराने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रखा गया है। नई व्यवस्था के अनुसार प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को ही बाबा के दर्शन कराए जाएंगे।

बीते वर्ष तक दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इससे वर्षा व बर्फबारी होने पर व्यवस्था गड़बड़ा जाती थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इस बार टोकन व्यवस्था लागू की है। दर्शन के लिए प्रतिदिन 13 हजार तीर्थ यात्रियों की आनलाइन बुकिंग की जा रही है।

सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से होगा सत्यापन

आनलाइन पंजीकरण लेकर आए तीर्थ यात्रियों का सोनप्रयाग में क्यूआर कोड मशीन से सत्यापन होगा। इसके बाद ही उन्हें केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

मंदिर में जाने से पहले तीर्थयात्री बेस कैंप के पास र्स्वगारोहणी कैंप स्थित स्लाट सिस्टम टोकन प्वाइंट पहुंचेंगे। यहां प्रति घंटे 1200 तीर्थ यात्रियों को टोकन दिया जाएगा। इसके बाद स्लाट पर्ची की मंदिर परिसर में लगी क्यूआर कोड स्कैन मशीन में जांच होगी और फिर तीर्थयात्री मंदिर में प्रवेश करेंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पर्यटन मित्र तीर्थ यात्रियों को दर्शन से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। एक बार दर्शन करने के बाद संबंधित यात्री दोबारा मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्येक यात्री को दर्शन के बाद अपनी स्लाट पर्ची ड्राप बाक्स में डालनी होगी।

The post एक दिन में 13 हजार तीर्थयात्री ही कर सकेंगे बाबा के दर्शन, नई व्यवस्था के तहत बना यह प्‍लान appeared first on Ad Event Media.

बदरी-केदार में विशेष पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, आप भी घर बैठे कर सकते हैं बुक
देहरादून बदरी-केदार में दैनिक व विशेष पूजा की आनलाइन बुकिंग को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वेबसाइट पर केदारनाथ धाम में विभिन्न पूजा के लिए अब तक 362 तो बदरीनाथ धाम में 3,213 श्रद्धालु बुकिंग करा चुके हैं।

बदरीनाथ धाम में पूजा के लिए आनलाइन बुकिंग एक अप्रैल और केदारनाथ धाम में सात अप्रैल से शुरू हुई। पूजा संबंधित श्रद्धालु के तीर्थ पुरोहित संपन्न कराते हैं। पूजन सामग्री मंदिर समिति उपलब्ध कराती है। आफलाइन बुकिंग दोनों धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 25 और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। बदरीनाथ धाम में बुकिंग को बीते वर्षों की भांति इस बार

इस तरह आप भी करा सकते हैं बुकिंग

नाम व गोत्र के आधार पर होती है पूजा पूजा के लिए श्रद्धालुओं को बुकिंग के दौरान नाम, गोत्र व शहर का नाम दर्ज कराना पड़ता है।

संबंधित पूजा का भी उल्लेख करना होता है।

श्रद्धालु नाम व गोत्र से ही पूजा संपन्न होती हैं।

जो तीर्थ यात्री मंदिर में उपस्थित नहीं हो सकते, उनके पते पर मंदिर समिति प्रसाद भेज देती है।

पूजा के लिए मंदिर समिति की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर बुकिंग करानी होती है।

बीते वर्ष 41 हजार ने कराई विशेष पूजा

बीते वर्ष बदरीनाथ धाम में दैनिक व विशेष पूजा के लिए 23 हजार श्रद्धालुओं ने आनलाइन बुकिंग कराई थी। जबकि, केदारनाथ धाम में 18 हजार श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा कराई। इनमें 112 ने महाभिषेक, 272 ने रुद्राभिषेक, 14816 ने षोडशोपचार और शेष ने अन्य पूजा करवाईं। गर्भगृह में मंदिर समिति के पुजारी विशेष पूजा संपन्न कराते हैं।

केदारनाथ में एक बुकिंग में तीन लोग कर सकते पूजा

परिवार के सभी सदस्य विशेष पूजा कराना चाहते हैं तो इसके लिए सामूहिक बुकिंग की जाती है। केदारनाथ धाम में पूर्व में पूजा बुक कराने वाले परिवार के पांच सदस्यों को गर्भगृह में जाने की अनुमति थी, लेकिन अब एक बुकिंग पर तीन सदस्यों को ही अनुमति दी जाती है। परिवार में अधिक सदस्य होने पर उन्हें अलग समूह के रूप में पूजा करानी होती हैं। इसके लिए शुल्क भी अलग से जमा कराना होता है।

The post बदरी-केदार में विशेष पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, आप भी घर बैठे कर सकते हैं बुक appeared first on Ad Event Media.

बदरी-केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था
Chardham 2023 केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार केदारघाटी घोड़ापड़ाव से लेकर केदारनाथ धाम तक 10 हजार बेड क्षमता की अलग-अलग टेंट कॉलोनी बनाई जाएंगी। इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी।

प्रदेश में चारधाम यात्रा में गत वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आए थे। इस दौरान यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर फोकस

फोकस इस बार यात्रियों के रहने की सुविधाओं पर किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार केदारघाटी घोड़ापड़ाव से लेकर केदारनाथ धाम तक 10 हजार बेड क्षमता की अलग-अलग टेंट कॉलोनी बनाई जाएंगी।

इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अपनी निजी भूमि में टेंट कॉलोनी बनाने के लिए भी अनुमति दी है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम व अन्य संस्थाओं से भी टेंट कॉलोनी बनाने को कहा गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में भी पांच हजार बेड क्षमता की टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी। उद्देश्य यह कि यात्रियों को यहां ठहरने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

प्लास्टिक बोतल व रैपर वापसी को जारी किए जाएंगे बारकोड

चारधाम यात्रा में इस बार यात्रा प्रशासन ने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा है। इसके लिए गुप्तकाशी से लेकर केदारनाथ धाम तक जगह-जगह दुकानों में प्लास्टिक की बोतलें व रैपर वापस लिए जाएंगे। हर बोतल व रैपर पर एक क्यू आर कोड लगाया जाएगा। इन्हें दुकानों पर वापस करने में 10 रुपये प्रति बार कोड दिए जाएंगे। यात्रा प्रशासन का लक्ष्य 10 लाख बोतलों व रैपर को वापस लेने का है। यह व्यवस्था अन्य धामों में भी लागू की जाएगी।

प्लास्टिक में प्रसाद की नहीं होगी पैकिंग

चारों धामों को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए इस बार प्रसाद की प्लास्टिक फ्री पैकिंग की जाएगी। यात्रा प्रशासन ने प्रसाद बनाने वाले सभी स्वयं सहायता समूहों को इस बार प्लास्टिक में प्रसाद न पैक करने का अनुरोध किया है।

दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना होगा अनिवार्य

चारधाम यात्रा में इस बार नकली खाद्य पदार्थ और मनमानी कीमतों पर भी नजर रखी जाएगी। इसके लिए यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी होटल व ढाबों को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। वे तय मूल्य से अधिक पर सामान नहीं बचेंगे। इस पर नजर रखने के लिए एसडीएम व तहसीलदार के नेतृत्व में टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें नकली खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के साथ ही मनमाने रेट पर लगाम कसेंगी और यात्रियों की शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बनाए जाएंगे शौचालय

यात्री सुविधाओं के मद्देनजर इस बार यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें मोबाइल शौचालय तो रहेंगे ही, साथ ही विभिन्न मार्गों पर 20-20 सीट वाले 10 बड़े शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। इनमें स्नानकक्ष भी बनाए जाएंगे। केदारनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में भी शौचालय बनाए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर टेंट कॉलोनी बनाने के साथ ही प्लास्टिक की बोतलों को वापस लेने की व्यवस्था की जा रही है। जगह-जगह शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग पर पडऩे वाले सभी जिलों को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग के मुख्य जिलों में आवासीय सुविधा

जिला – आवासीय सुविधा – बेड

चमोली – 1005 – 52420

रुद्रप्रयाग – 547 – 11900

टिहरी – 868 – 27624

उत्तरकाशी – 865 – 16724

The post बदरी-केदार में भक्‍तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था appeared first on Ad Event Media.