kanya pujan Archives - Ad Event Media

चैत्र नवरात्रि में कर रहे हैं कन्या पूजन तो जरूर रखें इन नियमों का ध्यान
Chaitra Navratri 2023 प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधकों की सही इच्छाएं पूर्ण कर देती हैं।

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन कन्याओं को आदरपूर्वक घर बुलाकर, उनकी पूजा करने से नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस वर्ष कन्या पूजन 29 मार्च और कुछ जगहों पर 30 मार्च के दिन किया जाएगा।

नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन साधकों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि साधक द्वारा की गई छोटी सी गलती भी मां दुर्गा को क्रोधित कर सकती हैं। आइए जानते हैं कन्या पूजन के नियम (Chaitra Navratri 2023 Kanya Pujan Niyam) और कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकरी।

रखें कन्याओं की उम्र का ध्यान

कन्या पूजन के दिन इस बात का ध्यान रखें की कन्याओं की उम्र 2 से 10 वर्ष के बीच रहे और इनकी संख्या कम से कम 9 होनी चाहिए। साथ ही इन कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में पूजा जाना चाहिए। इसके साथ 9 कन्याओं के साथ कम से कम एक बालक की पूजा भैरव रूप में जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाते हैं और मां भगवती प्रसन्न होती हैं।

कन्या पूजन के दिन बरतें सावधानी

कन्या पूजन के दौरान साधकों को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। इस विशेष दिन पर पूर्ण श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन करें और इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसा करते समय कन्याओं पर जरा भी क्रोध ना दिखाएं। साथ ही इस दिन भूलकर भी उन्हें बासी भोजन ना कराएं। ऐसा करने से मां दुर्गा क्रोधित हो जाती हैं और जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। कन्या पूजन के दिन साधक साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

कन्या पूजन के दौरान न करें यह गलतियां

कन्या पूजन के दिन भूलकर भी किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करें। इसके साथ भोजन में लहसुन या प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कन्याओं को भोग लगाने से पहले भोजन को झूठा करना देवी के अपमान के समान माना जाता है। साथ ही इस दिन कन्याओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

The post चैत्र नवरात्रि में कर रहे हैं कन्या पूजन तो जरूर रखें इन नियमों का ध्यान appeared first on Ad Event Media.