Kaithal Archives - Ad Event Media

बेरोजगारी के कारण रशिया गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा
आज तक भाजपा का कोई मंत्री या विधायक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचा: अनुराग ढांडा

मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सैनी ने भी अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया: अनुराग ढांडा

बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल को भी इन युवाओं की परवाह नहीं- अनुराग ढांडा

मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील करूंगा: अनुराग ढांडा

पीएम मोदी रूस युक्रेन का युद्ध रुकवाने का दावा करते हैं तो युवाओं को वापस क्यों नहीं ला सकते : अनुराग ढांडा

कैथल, 03 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर विदेश में फंसे युवाओं के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। इसके बाद उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। उनके साथ जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, राकेश खानपुर, कुलभूषण शर्मा, करमजीत अटाल, जगजीत सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, लीला राम, सोनिया शर्मा और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी को लेकर हालात बद से बदतर हैं और युवा रोजगार के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लेकिन खास तौर पर कैथल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। जगह जगह पर बच्चे अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर जा रहे हैं। आज ऐसे ही मटौर के कई युवा बेरोजगारी के कारण रूस गए जो रूस और युक्रेन के युद्ध में फंसे हैं। हम जानना चाहते हैं कि सरकार इस विषय पर क्या कर रही है। कैथल से भाजपा का विधायक है, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा भी कलायत से ही हैं और मौजूदा मंत्री सुभाष सुधा भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से ही हैं। लेकिन इसके बावजूद क्या इनमें से कोई भी उन पीड़ित परिवार से मिलने गया है?

उन्होंने कहा कि नायब सैनी आज भी कुरुक्षेत्र लोकसभा का नेतृत्व कर रहे हैं, जब तक चुनाव नहीं हो जाता। क्या उन्होंने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया? प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते यदि वो चाहें तो विदेश मंत्रालय की मदद से तुरंत समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल इस लोकसभा से प्रत्याशी हैं और बड़े उद्योगपति हैं। नवीन जिंदल पीएम मोदी को अच्छे से जानते हैं, जब वो पीएम मोदी से अपने कोयला घोटाले के दाग धुलवा सकते हैं तो क्या इन बच्चों को वापस लाने के लिए पीएम मोदी से एक बार भी अपील नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा केवल सत्ता के लिए वोट मांगना जानती है। भाजपा इस मामले में किसी भी स्तर पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। मैं आज इस विषय पर विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूं कि युवा काफी लंबे समय से रशिया में फंसे हुए हैं और इनको सुरक्षित लाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार आचार संहिता लगने के बावजूद ईडी और सीबीआई के माध्यम से विपक्षी नेताओं को जेल में डाल सकती है तो क्या विदेश में फंसे हुए अपने युवाओं को वापस नहीं ला सकती। जो प्रधानमंत्री विज्ञापन के जरिए दावा करते हैं कि उन्होंने रशिया और युक्रेन का युद्ध कुछ घंटों के लिए रुकवा दिया था। क्या वो वहां पर फंसे अपने युवाओं को वापस नहीं ला सकते। इस विषय को कई सप्ताह हो चुके हैं और सबके संज्ञान में ये मामला है। उसके बावजूद भी इस विषय पर भाजपा की अनदेखी बताती है कि भाजपा का अत्याचार युवाओं को केवल बेरोजगार रखने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इनकी नजर में उनकी जिन्दगी की भी कोई कीमत नहीं है। आज हम प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की अपील करेंगे और युवाओं को सुरक्षित लाने की मांग करेंगे।

उन्होंने संजय सिंह की जमानत के सवाल पर कहा कि संजय सिंह को झूठे और फर्जी मामले बनाकर जेल में डाला गया था। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ईडी और भाजपा के मुंह पर तमाचा है। ये जमानत अपने आप में बताती है की ये पूरा का पूरा मुकदमा फर्जी था। संजय सिंह की जमानत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। एक एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेता इस फर्जी मुकदमे से बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री महिपाल ढांडा भी कह रहे हैं कि कोर्ट ने नवीन जिंदल को कोई क्लीन चिट नहीं दी है इसका मतलब ये है कि कोयला घोटाले के आरोपी नवीन जिंदल को भाजपा ने टिकट दिया है और भाजपा व कार्यकर्ताओं में अंदर खाने कलह है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को ईडी द्वारा किडनैप करके टिकट थमाया गया है। जैसे जैसे उनकी गतिविधियां तेज होंगी वैसे वैसे उनका विरोध होना शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है, आज मीडिया को इलेक्टोरल बॉन्ड पर चर्चा के लिए भी रोका जा रहा है। क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड के डाटा से साबित हो चुका है कि शराब घोटाले के मुख्य आरोपी की कंपनी के खाते से भाजपा के खाते में 60 करोड़ रुपए गए हुए हैं। यदि ईडी निष्पक्ष रूप से काम कर रही है तो इस मनी ट्रेल मामले में जेपी नड्डा और अमित शाह से पूछताछ कब करेगी और पीएम मोदी को भी गिरफ्तार करके पूछताछ करे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता को जीताने के लिए मेहनत कर रही है। नवीन जिंदल जीतनी तेजी से भाजपा में शामिल हुए थे उससे भी ज्यादा तेजी से उनका बोरिया बिस्तर समेट कर वापस भेजेंगे। पूरे हरियाणा में इंडिया गठबंधन मजबूती से लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि जजपा और इनेलो का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं बचा है। लोग कह रहे हैं कि ताऊ के लाल कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आए हैं, लेकिन वो ताऊ के लाल नहीं भाजपा के दलाल हैं। वो केवल वोट काटने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं।

The post बेरोजगारी के कारण रशिया गए युवा युद्ध में फंसे, सरकार ने नहीं लिया संज्ञान: अनुराग ढांडा appeared first on Ad Event Media.

भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकलीः नायब सैनी
भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं : सीएम नायब सैनी

कैथल में आयोजित अभिनंदन समारोह में नायब सैनी के निशाने पर रही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल को ऐतिहासिक मार्जिन से जिताने की अपील की

कैथल, 26 मार्च। कैथल में अपने अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जैसा ताकतवर व्यक्तित्व ही ले सकता है। भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा भी मोदी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में तो आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए भ्रष्टचार पर तंज कसते हुए नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार किया है तो ईडी सवाल तो पूछेगी ही। मंगलवार को कैथल में मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल के स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में नवीन जिंदल का हाथ पकड़कर ऊपर उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित जनसमूह से नवीन जिंदल को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया। यहां पहुंचने पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा और जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घमंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को घेरते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को क्षेत्र के भूगोल और हाव-भाव का ज्ञान तक नहीं है, ऐसा व्यक्ति जनता का भला नहीं कर सकता। इससे आगे बढ़ते हुए नायब सैनी ने गठबंधन प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति राज्यसभा में नहीं गया और ना ही लोगों की आवाज उठाई ऐसा व्यक्ति क्षेत्र का विकास नहीं करा सकता।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए शराब घोटाला पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले बहाने बनाकर जांच से नहीं बच सकते। जब गलत किया है तो जेल में जाना ही होगा।
नायब सैनी ने कहा कि अपने आपको कट्टर ईमानदार कहने वाले नेता अब जेल में हैं। नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर देश की जनता पर पड़ता है। जो पैसा विकास के काम में लगना चाहिए था वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे ही सत्ता के सपने संजो रही है, लेकिन जनता कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार पर टिके सपनों को साकार नहीं होने देगी।
नायब सैनी ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। 4 करोड़ गरीब लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं। जनता का विश्वास मोदी सरकार में बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार में सिस्टम के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। बीपील कार्ड, आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड व बुजुर्गों की पेंशन घर बैठे बन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो जनता भाजपा 400 पार का नारा लगा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भी 10 की 10 सीटें प्रचंड बहुमत से जिताकर मोदी जी के पास भेजने का फैसला कर लिया है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन जिंदल को कमल का फूल देकर कुरूक्षेत्र में भेजा है। मुख्यमंत्री ने नवीन जिंदल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नवीन जिंदल समाज सेवा के कार्यों में सदा आगे रहते हैं। कोरोना काल में भी नवीन जिंदल ने आगे बढ़कर लोगों की सेवा की है। अब हमारी भी जिम्मेदारी है कि बड़े मार्जिन से नवीन जिंदल को जिताकर लोकसभा में भेजें।
समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मेरा यहां से तीस साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मेरे भाजपा में आने से लोगों में खुशी है और लोग बोलते हैं कि सही पार्टी का चयन किया है। श्री जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुले दिल से अपनाया और जनता की सेवा करने का मौका दिया, जिसका मैं आभारी हूं।
नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। पीएम मोदी ने 10 सालों में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं। स्वच्छता अभियान, रोजगार, सड़कें, एयरपोर्ट, रेल नेटवर्क और घर-घर शौचालय, हर घर नल से जल देकर जीवन को सरल बनाया है। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाकर रामलला विराजमान करने जैसे ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाए हैं। श्री जिंदल ने कहा कि मैं कई देशों में गया हूं, वहां के लोग भी हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं।

नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खूद झाड़ू निकालकर लोगों को स्वच्छता की प्रेरणा देते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री की विचारधारा से जुड़कर और उनके मार्गदर्शन में काम करने का सौभाग्य मिला है, जिस पर मुझे गर्व है। श्री जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के युवाओं का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि सीएम श्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालेगी।
इस मौक पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन कैलाश भगत, पूर्व विधायक दिनेश कौशिक, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन अरूण सर्राफ, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्ययक्ष सुखविंद्र मांडी, नगरपालिका चेयरमैन सुरभि गर्ग, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कर्मबीर सिंह, जसवंत पठानिया, जिला मीडिया प्रमुख राजरमन दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी भीमसेन, महिला मोर्च की अध्यक्ष अनीता चौधरी, राव सुरेंद्र सिंह, कृष्ण बंसल, मनीष कठवाड़, अरूण सर्राफ, सुरेश संधु, रामपाल राणा, राम प्रताप गुप्ता, प्रवीण प्रजापति, सुरेश क्योडक, आईडी सेल प्रमुख बलविन्द्र जांगड़ा, शैली मुंजाल, रमनदीप कौर, ज्योति सैनी आदि मौजूद रहे।

The post भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकलीः नायब सैनी appeared first on Ad Event Media.

हरियाणा: 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होगी HTET परीक्षा, नकल विहीन परीक्षा के लिए होंगे कड़े इंतजाम, जानिए बैठक में क्या बोले डीसी?
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दो और तीन दिसंबर को एचटैट (HTET) की लिखित परीक्षा का आयोजन होना है। इसको लेकर डीसी प्रशांत पंवार ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एचटैट की लिखित परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू होने की बात कही है।

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से दो और तीन दिसंबर को आयोजित होने वाली एचटैट की लिखित परीक्षा को लेकर सभी प्रकार के इंतजाम करना सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। परीक्षा के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही सहन नहीं की जाएगी। सभी उड़नदस्ता अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट समय पर परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नौ हजार 694 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डीसी प्रशांत पंवार शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एचटेट की परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों और केंद्र संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। परीक्षा दो दिसंबर को शाम के तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। इसी प्रकार तीन दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक और शाम तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के दिन समय पर नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। अधिकारी पूरे समय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस तैनात रहेगा।

केंद्र में लगेंगे CCTV और जैमर

संबंधित अधिकारी बोर्ड द्वारा जारी पत्र में दिए गए निर्देशानुसार ही कार्य करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और जैमर की भी व्यवस्था होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यार्थियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश होगा, जरा सा भी शक होने पर संबंधित अधिकारी पुलिस को सूचित करें। परीक्षा के सफल संचालन के लिए एडीएम कपिल कुमार ओवरआल इंचार्ज होंगे। इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार व कृष्ण कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी उमेद सिंह, डीईओ रविंद्र कुमार, डीआईओ दीपक खुराना के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व केंद्र संचालक मौजूद रहे।

एचटैट की लिखित परीक्षा अवधि में धारा 144 लागू होगी: जिलाधिकारी प्रशांत पंवार

जिलाधिकारी प्रशांत पंवार ने बताया कि एचटैट की लिखित परीक्षा को नकल रहित एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली की धारा 144 लागू रहेगी। इसके तहत पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में दो व तीन दिसंबर 2023 को पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी परीक्षा अवधि के दौरान तक बंद रहेंगी। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

The post हरियाणा: 2 और 3 दिसंबर को आयोजित होगी HTET परीक्षा, नकल विहीन परीक्षा के लिए होंगे कड़े इंतजाम, जानिए बैठक में क्या बोले डीसी? appeared first on Ad Event Media.