janeshwar mishra Archives - Ad Event Media

साझा टिफिन बैठक में जन समस्याओं को लेकर हुयी चर्चा
जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर में जनसामान्य के महत्वपूर्ण विषयों, समस्याओं को सदन तक पहुंचाने हेतु व विकास से संबंधित अन्य समस्याओं को पारस्परिक प्रयास से त्वरित समाधान हेतु साझा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश सिंह ने कहा कि किसी भी जन प्रतिनिधि को नेता न समझकर अपनी समस्याओं को निसंकोच बताये। जन प्रतिनिधि आप के समस्याओं के निस्तारण के लिए ही बना होता है। आयोजित साझा टिफिन बैठक में लखनऊ की सभी विधानसभा क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उत्साह पूर्ण भागीदारी की। टिफिन के स्वादिष्ट भोजन बांटते हुए सभी ने एक-दूसरे से अपनी समस्याएं बांटी व समाधान निकालने पर सकारात्मक चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि एक अनौपचारिक समाधान समूह का गठन करने व इसके माध्यम से नित्य प्रति के जीवन की समस्याओं को संबंधितों के संज्ञान में लाने, उनका हल निकालने व सबके जीवन में खुशहाली लाने की सकारात्मक सोच के संवाद को अविरत संचालित रखने पर आमराय बनी। इंजीनियर अवनीश सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की संवेदना व भावना को आकार व मूर्त रूप देने में यह टिफिन बैठकें मील का पत्थर सिद्ध होंगी। इस दौरान शैलेन्द्र वर्मा, बृजमोहन शर्मा राकेश पाण्डेय, कुषाग्र वर्मा, आलोक वर्मा, पीपी खंण्डेलवाल, मदनमोहन मिश्र,समेत अन्य लोगों ने विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे।

The post साझा  टिफिन बैठक में जन समस्याओं को लेकर हुयी चर्चा appeared first on Ad Event Media.

जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 अगस्त 2021 को समाजवादी नेता श्री जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी।
श्री अखिलेश यादव स्वयं 5 अगस्त 2021 को लखनऊ में साइकिल यात्रा कर भाजपा की डबल इंजन सरकार के काले कारनामों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
समाजवादी साइकिल यात्रा मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर ‘संघी‘ प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झण्डी दिखाकर करेंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते जनसामान्य बुरी तरह परेशान है। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।
समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। श्री जनेश्वर मिश्र जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। श्री मिश्र युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे। 5 अगस्त 2021 को उनके जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी उन्हें उन्हीं के बताए रास्ते से श्रद्धासुमन अर्पित करेगी।

The post जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा appeared first on Ad Event Media.