india vs england Archives - Ad Event Media

भारत के खिलाफ ठोका दोहरा शतक
ग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सीधे भारत नहीं पहुंचे थे, बल्कि इससे पहले उन्होंने श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। उस टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक दोहरा शतक और एक शतक ठोका था। इसके बाद जब वे भारत आए तो उन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड की टीम के लिए इतिहास रच दिया है।

दरअसल, जो रूट ने 341 गेंदों पर भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के जड़े। जो रूट इंग्लैंड के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है। इतना ही नहीं, वे 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई खिलाड़ी ये कमाल नहीं कर सका है।

जो रूट को फैव फोर में गिना जाता है, लेकिन श्रीलंका के बाद भारत में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है। वैसी फॉर्म उनकी कभी नहीं रही। फॉर्म में तो वे रहे हैं, लेकिन कभी भी इस तरह की लंबी-लंबी पारियां उन्होंने लगातार नहीं खेली हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 228 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच की पहली पारी में वे दोहरा शतक लगा सकते थे, लेकिन 186 रन पर आउट हो गए। इसके बाद जब वे भारत आए तो उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ही दोहरा शतक लगाकर साबित कर दिया कि ये टेस्ट सीरीज भारत के लिए आसान नहीं होने वाली।

The post भारत के खिलाफ ठोका दोहरा शतक appeared first on Ad Event Media.

इंडिया का स्टार तेज गेंदबाज, तीसरे टेस्ट में
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दो दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की टीम को भारतीय गेंदबाज दो दिन के खेल में भी आउट नहीं कर पाए। दूसरे दिन टीम ने 8 विकेट पर 555 रन बनाए। भारत के लिए अच्छी खबर ये है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिट होकर मैदान पर वापस लौट चुके हैं। 19 दिसंबर को एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद शमी की कलाई पर लगी थी। उनका हाथ फ्रैक्चर होने के कारण दौरा बीच में छोड़कर ही वापस भारत लौटना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से ही उनको इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में नहीं चुना गया था।

मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिसमें वह गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। शमी इस वक्त बैगलुरू के नेशनल क्रिकेट अकादमी में नवदीप सैनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। सैनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ग्रोइंग इंजरी हुई थी।

पीटीआइ के मुताबिक, शमी की कलाई अब बिल्कुल ठीक है। अगले कुछ दिन उनको हल्की नेट प्रैक्टिस कराई जाएगी। उनको इस वक्त हर दिन 18 गेंद फेंकने की सलाह दी गई है। यह 50 से 60 फीसदी जोर लगाकर ही फेकने के लिए बोला गया है। चुकी वह लगभग आधे महीने से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो इसी तरह से आहिस्ता आहिस्ता वर्कलोड बढ़ाया जाएगा।

पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले जाने में अभी लगभग दो हफ्ते (24 फरवरी को अहमदाबाद में डे नाइट टेस्ट) का वक्त बाकी है। ऐसे में इसकी उम्मीद की जा रही है कि शमी मैच से पहले फिट हो जाएंगे और चयन के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दी है इसका मतलब है कि कलाई बिल्कुल ठीक है। उनको किसी तरह की कोई चोट नहीं है। अगले हफ्ते के अंत तक यह तस्वीर ज्यादा साफ हो पाएगी।

The post इंडिया का स्टार तेज गेंदबाज, तीसरे टेस्ट में appeared first on Ad Event Media.