HTET exam in Haryana today Archives - Ad Event Media

हरियाणा में HTET परीक्षा आज, 856 केंद्रों पर 2.52 लाख अभ्यार्थी देंगे एग्जाम; परीक्षार्थी की जगह कोई और आया तो पहुंचेगी सूचना
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2023 आज यानी दो दिसंबर से शुरू हो रही है। ये परीक्षा दो-तीन दिसंबर को आयोजित की जाएगी। हरियाणा के 856 केंद्रों पर 2.52 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जहां-जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां धारा-144 लागू की गई है। परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही पल-पल की जानकारी बोर्ड अधिकारियों के पास रहेगी।

परीक्षार्थी की जगह कोई और आया तो तुरंत जाएगा सिग्नल

बायोमैट्रिक्स जांच में यदि सही परीक्षार्थी की जगह अन्य पेपर देने आता है तो तुरंत बोर्ड मुख्यालय में रेड सिग्नल का मैसेज आएगा। इसके बाद मुख्यालय से संबंधित केंद्र के सुपरिंटेंडेंट को सूचना देकर उक्त की पूरी जांच कर फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा देने से रोका जा सकेगा। इस बार केंद्र पर परीक्षार्थी की बायोमैट्रिक्स जांच होते ही मुख्यालय पर लगे सॉफ्टवेयर सिस्टम में सारा डाटा अपडेट होता रहेगा।

फोटो नहीं हुई मैच तो भेजा जाएगा रिजेक्ट मैसेज

अगर 20 प्रतिशत भी फोटो मैच नहीं हुआ तो सॉफ्टवेटर में रिजेक्ट का मैसेज आएगा। इसके बाद बोर्ड अधिकारी आगे एक्शन लेंगे। बोर्ड मुख्यालय में बने विशेष कंट्रोल रूम से पूरी टीम एक-एक परीक्षा केंद्र पर नजर रखेगी।

5735 सीसीटीवी कैमरों की भी नजर रहेगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ रखें। वैसी ही रंगीन फोटो जो कि ऑनलाइन फार्म के दौरान प्रयोग में लाई गई थी।

दो घंटे 10 मिनट पहले करना होगा प्रवेश

प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर रंगीन फोटो राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर केंद्र पर जमा करवाना है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे 10 मिनट पहले प्रवेश करने की गाइडलाइन है, ताकि समय पर परीक्षा केंद्र में मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमीट्रिक उपस्थिति और अन्य अनिवार्य औपचारिकताओं को पूरा कर सकें।

हरियाणा के 856 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए राज्य भर में 856 केंद्र बनाए गए, जिनमें 2 लाख 52 हजार 28 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। नेत्रहीन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों में उनके अलग से बैठने की व्यवस्था होगी।

परीक्षा के दौरान उन्हें 20 मिनट प्रति घंटे की दर से 50 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे तथा उनकी ओएमआर शीट केंद्र अधीक्षक द्वारा अलग लिफाफे में भेजी जाएगी।

परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना प्रतिबंध

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को एचटेट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ऑनलाइन जुड़े। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाना पूर्ण रूप से वर्जित होगा।

संबंधित जिलों में अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अधिकारियों के साथ मिलकर अध्यापक पात्रता शिक्षक परीक्षा करवाने में पूर्ण सहयोग करेंगे।

एचटेट के लिए संबंधित जिलों में ही परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं। अन्य राज्यों के आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों को बोर्ड की नीति के अनुसार परीक्षा केंद्र अलॉट किए गए हैं।

केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने उपायुक्तों को सभी केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।

परीक्षा के सीलबंद प्रश्नपत्र सीधे परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जानी चाहिए।

The post हरियाणा में HTET परीक्षा आज, 856 केंद्रों पर 2.52 लाख अभ्यार्थी देंगे एग्जाम; परीक्षार्थी की जगह कोई और आया तो पहुंचेगी सूचना appeared first on Ad Event Media.