Haryana -punjub Archives - Ad Event Media

शहीदों के सपनों का भारत बनाने का काम कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी : भजनलाल शर्मा
चंडीगढ़/ असंध 13 मई। करनाल के असंध में सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई में मां भारती के कितने वीर सपूतों ने अपने जीवन को समर्पित किया। आजादी के लिए बड़ा त्याग कर देश को आजादी दिलवाई। जो उन शहीदों और वीरों के सपने थे, वे जैसा भारत चाहते थे। आजादी के बाद एक ऐसी पार्टी की सरकार बनीं जिसने शहीदों के सपनों को खत्म करने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद देश की जनता ने परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देकर काम किया है। आज मनोहर लाल द्वारा लागू की गई योजनाओं की तारीफ पूरे देश में होती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को असंध में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट की अपील की।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन बड़े बड़े भ्रष्टाचार सामने आते थे। 2014 के बाद कोई भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है। 2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे। हमारे देश को निशाना बनाया जाता था। 2014 के बाद देश में आतंकवाद कहीं भी नजर नहीं आया। अब कोई हमारे देश की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। कुछ लोग देश में तुष्टिकरण के आधार पर देश को दबाना चाहते थे। कांग्रेस कई दशकों से गरीबी हटाओ का नारा देती रही और वे आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं। 70 साल से यही नारा देते आ रहे हैं। लेकिन ये लोग गरीबी हटा नहीं पाए। कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि देश में यदि किसी ने गरीबों के बारे में सोचा और गरीबों के लिए काम किया तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजनाएं चलाकर देश के गरीबों का भला किया। देश के विकास के लिए काम किया। सीमा सुरक्षा के लिए काम किया। दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया।
कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस आज तक देश को जाति के आधार पर बांटते आई है और अब रंग भेद से बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धारा 370 लागू की थी और वो कहते थे कि यदि यह धारा हटाई गई तो पता नहीं क्या हो जाएगा। लेकिन मोदी जी ने एक बूंद भी नहीं गिरने दी और आज कश्मीर में शांति है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा के विकास को गति दी और अब मनोहर लाल जब जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रहित में साथ देने का काम करेंगे। डबल इंजन की सरकार होगी तो हरियाणा का विकास तेजी से दौड़ेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हरियाणा की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था 21वीं सदी भारत की होगी। 2014 के बाद का परिवर्तन अब यह दर्शा रहा है। धीरे-धीरे वह समय आ रहा है। यही नहीं हमारी अर्थव्यवस्था जो 11वें स्थान पर थी अब 5वें पायदान पर हैं। आने वाले दो साल में तीसरे स्थान पर हमारा देश होगा। आने वाले समय में भारत दुनिया में सिरमौर होगा। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। लोग मोदी के नेतृत्व में भारत को देखना चाहते हैं। आने वाला समय दुनिया में भारत का है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए, देश को सम्मान दिलाने के लिए, देश का गौरव बढ़ाने के लिए, देश से गरीबी मिटाने के लिए और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 25 मई को कमल का बटन दबाकर मनोहर लाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

The post शहीदों के सपनों का भारत बनाने का काम कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी : भजनलाल शर्मा appeared first on Ad Event Media.

सुशील गुप्ता और नवीन जिंदल दोनों सांसद रहे लेकिन कभी किसानों की आवाज नहीं उठाई और न ही कभी उठाएंगेः गुरनाम सिंह चढूनी
80 प्रतिशत वोट किसान व कमेरे वर्ग की है तो देश पर राज पूंजीपतियों का क्यों है? 80 प्रतिशत वोट वाला भिखारी क्यों है? जिंदल और गुप्ता दोनों पूंजीपति हैं लेकिन क्या जिंदल व गुप्ता मजदूरी, खेती बारे जानते हैं? क्या उन्होंने कभी खेतों में काम कर रहे किसानों की पीड़ा को महसूस किया है?

लोगों से की अपील, पूंजीपतियों की बजाए किसानों के मसीहा अभय चौटाला को भेजें संसद में

कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि देश में पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे का रिवाज चल गया है। एक प्रतिशत लोगों के पास देश की 40 प्रतिशत प्रॉपर्टी है। सत्ता भी उनके हाथ में है। पैसा भी उनके हाथ में है और प्रॉपर्टी व आम आदमी की गर्दन भी उनके हाथ में है। इसलिए संसद में पूंजीपतियों की बजाए किसानों के मसीहा अभय चौटाला को संसद में भेजें। ताकि देश में हर रोज 33 किसान कर्ज में मर रहे हैं, उन्हें बचाया जा सके। सत्ता में आए पूंजीपति लोग अपने कर्ज माफ करते हैं। सुशील गुप्ता राज्यसभा के सांसद थे और नवीन जिंदल भी सांसद थे, दोनों ने कभी किसानों की मदद की। इन दोनों के पास पैसा है। कोई योग्यता नहीं है। क्या जिंदल व गुप्ता मजदूरी, खेती बारे जानते हैं। क्या उन्होंने कभी खेतों में काम कर रहे किसानों की पीड़ा को महसूस किया है। गुप्ता राजनीति में इसीलिए आए हैं कि और ज्यादा पैसा कमा सकें। जिंदल राजनीति में इसलिए आए हैं कि कोयला घोटाले में ईडी से बचा जा सके। इस राजनीति का व्यापारीकरण हो गया है जिसके कारण देश की रेल बिक गई, देश के हवाई अड्डे बिक गए। बैंक, कंपनियां, प्राकृतिक संपत्ति बिक गई है। लोगों को कांग्रेस-भाजपा के चक्कर से बाहर आना चाहिए और अभय चौटाला जैसे किसान व किसानी को समझने वाले नेता को सांसद बनाना चाहिए। जनसंपर्क अभियान में चढ़ूनी ने अभय के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि आपके पास एक अवसर आ रहा है कि आप किसे चुनेंगे। आपके सामने जो उम्मीदवार हैं, वे दो बड़े पूंजीपति हैं और एक किसानों की आवाज अभय चौटाला है। चढ़ूनी ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि किसान यूनियन ने चौटाला को समर्थन भाजपा की मदद के लिए दिया है लेकिन मैं बता दूं कि हमने अभय चौटाला का समर्थन जीतने के लिए किया है। किसान आंदोलन में साथ देने, किसानों की आवाज उठाने के लिए अभय चौटाला का समर्थन किया है। यदि अभय चौटाला जीत जाते हैं तो किसानों को लाभ होगा। चढ़ूनी ने कहा कि 80 प्रतिशत वोट किसान व कमेरे वर्ग की है तो देश पर राज पूंजीपतियों का क्यों है? 80 प्रतिशत वोट वाला भिखारी क्यों है? 2014 में किसान वर्ग ने सोचा कि कांग्रेस को हराओ और भाजपा को जिताओ। आज लोग कहते हैं कि भाजपा को हराओ और कांग्रेस को जिताओ। जब पहले ही कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो आज कांग्रेस को क्यों जिताएं। अभय चौटाला जैसे नेता को क्यों नहीं जिताएं, जो किसानों के लिए इस्तीफा दे कर भी उनके साथ खड़े हैं। किसानों को किसानों के नेता अभय चौटाला का साथ देना चाहिए और वे अभय के साथ हैं। भाजपा-कांग्रेस के चक्कर से बाहर आएं। यदि किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तो आने वाले समय में न तो जमीन बचेगी और न ही किसान बचेगा। इसीलिए अपनी फसल बचानी है तो किसान नेता अभय चौटाला को जितवाएं। आपको अभय को जितवाकर अपने लिए वोट डालनी है। जो अपनी मदद नहीं करता, भगवान भी उसकी मदद नहीं करता। अपनी मदद खुद करें। अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए अभय चौटाला को वोट डालें।

विकसित भारत की झूठी गारंटी नहीं, यह बताएं कि दस साल में क्या कियाः अभय सिंह चौटाला

किसानों की जमीन को ही पूंजीपतियों को देने के लिए काले कानून बना दिए, यदि वे लागू हो जाते तो जमीनें छीन ली जाती और किसान अपनी ही जमीन में नौकर बनकर काम करने को मजबूर हो जाता

आज भाजपा राज में बेरोजगारी के कारण युवा विदेशों में जा रहे हैं और उनके मां-बाप अकेले गुजारा करने को मजबूर

कुरुक्षेत्र। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा यह कहकर वोट नहीं मांग रही कि दस साल में किन-किन वायदों को पूरा किया है। केवल मोदी की गारंटी के नाम पर वोट मांग रही है। भाजपा के पास दस साल में किए काम के बारे में कुछ भी बताने को नहीं है। विकसित भारत के झूठे वायदे की बजाए भाजपा यह बताए कि दस साल में किया क्या है? विकसित भारत तभी बनेगा, जब हमारी सीमाएं मजबूत होंगी। सीमाएं फौजी से मजबूत होती हैं। भाजपा ने फौज को ही गिरवी रख दिया। सेना में फौजी को महज चार साल का कार्यकाल दिया जा रहा है। जिससे फौज को खत्म ही किया जा रहा है। चार साल का अग्निवीर बना दिया। चार साल बाद बच्चा रिटायर हो जाएगा। न तो उसे पेंशन और न ही कोई अन्य सुविधा दी जाएगी। हरियाणा में बच्चों को फौज से रोजगार मिलता था। फौज के बाद जमीन से रोजगार चलता है। इस जमीन को ही पूंजीपतियों को देने के लिए काले कानून बना दिए। यदि वे लागू हो जाते तो जमीनें छीन ली जाती और किसान अपनी ही जमीन में नौकर बनकर काम करने को मजबूर हो जाता। उनके सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा व आप के जो प्रत्याशी कुरुक्षेत्र सीट पर उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं तो उनका किसानों से कोई सरोकार नहीं है। ये वे लोग हैं, जिनके अपने प्राइवेट जहाज हैं। जिनके विदेशों में बड़े-बड़े कारखाने हैं। ये तो चुनाव इसीलिए लड़ते हैं कि सरकार में उनकी पैठ बनें। उनकी पैठ बन जाए तो सरकार में शामिल होकर अपने कारोबार को बढ़ाते हैं। अगर किसान की लड़ाई किसी ने लड़ी है और खेती किसी ने की है तो ताऊ देवीलाल ने की। ओमप्रकाश चौटाला ने गांव में रहने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास किया। अभय चौटाला ने कहा कि आप खुद तो वोट दें ही, साथ में अपने सगे-संबंधियों को भी इनेलो को वोट के लिए राजी करें। सरकार ने 13 माह तक जब किसानों की नहीं सुनीं तो अब सरकार को बदलने का किसानों के पास अवसर है।
भाजपा ने किसान की सुनने की बजाए हजारों करोड़ का कर्ज लेकर विदेशों में भाग गए दस से अधिक भगौड़ों की मदद की है। बेरोजगारी की स्थिति यह है कि हर गांव से सैकड़ों बच्चे विदेशों में जा रहे हैं। जिस कारण लोगों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। मां-बाप यहां अकेले रहते हैं। यदि वे बीमार हो जाएं तो उन्हें दवा दिलवाने वाला नहीं है। इसीलिए भाजपा-कांग्रेस से मुक्ति का रास्ता लोकसभा चुनाव है। इसमें इनेलो को चश्मे के सामने का बटन दबाकर विजयी बनाएं।

The post सुशील गुप्ता और नवीन जिंदल दोनों सांसद रहे लेकिन कभी किसानों की आवाज नहीं उठाई और न ही कभी उठाएंगेः गुरनाम सिंह चढूनी appeared first on Ad Event Media.

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग दें : रणजीत सिंह
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र हमारे परिवार के समान है और इस क्षेत्र का एक-एक मतदाता हमारे परिवार का सदस्य है। इस क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में हमारा परिवार सदैव साथ रहेगा।
यह बात हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने नलवा हलका के कैमरी गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिसार लोकसभा क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी बनाकर उनका बड़ा सम्मान किया है, जिसके लिए वे पार्टी के आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है और रणजीत सिंह के रूप में अपना प्रतिनिधि हिसार लोकसभा में भेजा है। ऐसे में जनता से अपील है कि वे नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में मोदी जी का साथ दें और उन्हें कामयाब बनाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि नलवा विधानसभा हलका पुरजोर तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हलके से पिछली बार से ज्यादा लीड भाजपा उम्मीदवार को मिलेगी।
वरिष्ठ नेता रणधीर पनिहार ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देश का सम्मान बढ़ाया है। ऐसे में बच्चा—बच्चा उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर आतुर है। उन्होंने कहा कि हलके में जी जान से मेहनत करके भारी बहुमत से रणजीत सिंह को विजयी बनाया जाएगा।
भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल गोदारा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जगत सिंह, ओबीसी जिला महामंत्री बीरबल स्वामी, सतबीर वर्मा, दलबीर बैंदा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनवेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, संदीप यादव सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

The post प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग दें : रणजीत सिंह appeared first on Ad Event Media.

कुरुक्षेत्र वासियों सावधान, पिछले दरवाजे से नक्सलियों को घुसाने की कोशिश – कपिल मिश्रा
केजरीवाल को जेल भिजवाने वाली कांग्रेस लेकिन सत्ता के लिए किया दोनों ने गठबंधन
सुशील गुप्ता सूटकेस लेकर अवतरित हुए, चुनाव के पहले ही रैलियों में बांट रहे शराब, जीतेंगे तो क्या होगा?
भाजपा की सरकार होती तो देश में तिरंगा फहराने के लिए कोर्ट नहीं जाना पड़ता
नवीन जिन्दल कुरुक्षेत्र के युवाओं को नई दिशा देंगे – कृष्ण बेदी
शाहाबाद मारकंडा (कुरुक्षेत्र), 10 मई 2024
दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा ने आज कुरुक्षेत्र वासियों को सावधान किया कि लोकसभा चुनाव की आड़ में नक्सलियों, माओवादियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को धर्मनगरी में घुसाने की कोशिश हो रही है। केजरीवाल को जेल कांग्रेस नेता अजय माकन ने भिजवाया लेकिन सत्ता के लालच में दोनों ने ये गठबंधन किया है। सुशील गुप्ता किसी के मित्र नहीं हैं बल्कि सूटकेस लेकर राजनीति में अवतरित हुए हैं। वे यहां भी सूटकेस से माल बांटकर चुनाव जीतने की जुगत भिड़ा रहे हैं।
मोदी जी और नवीन जिन्दल की विचारधार एक
शाहाबाद के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कपिल मिश्रा ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र वासियों को आगाह करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना था कि नवीन जिन्दल जैसा नेता हमारे साथ हो और आज वो साकार हो गया है। कुरुक्षेत्र वासियों का यह सौभाग्य है कि उनके पास नवीन जिन्दल जैसा एक नेता है, जिनके विचार प्रधानमंत्री के विचारों से मेल खाते हैं। ऐसे नेता संसद में जाएंगे तो निश्चित रूप से कुरुक्षेत्र की तस्वीर कुछ अलग बन जाएगी।
केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केवल चुनाव प्रचार करने के लिए जमानत मिली है। वे शराब के धंधे में जेल गए और जैसी जमानत मिली है, उससे साबित होता है कि उनकी गिरफ्तारी कानूनी है। हम देख रहे हैं कि कैसे उनके काल में दिल्ली में भ्रष्टाचार व लूट का राज कायम है और कैसे उनके सरकार में आने के कुछ दिन बाद ही दिल्ली ने दंगों का दंश झेला।
महिलाओं के लिए सिर्फ एक काम – दारू के ठेके खुलवाए
महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की महिलाओं की हाय लगी है। न पैनिक बटन, न सुरक्षा दस्ता, न स्ट्रीट लाइट और न ही कैमरे लगवाए। उलटे महिलाओं के लिए दारू के विशेष ठेके खोल दिये गए।
गले में नाग लपेटे सुशील गुप्ता राजनीति के विषधर
कपिल मिश्रा ने कटाक्ष किया कि सुशील गुप्ता गले में नाग डालकर घूम रहे थे, तो ये नाग सिर्फ गले में नहीं है बल्कि ये विषधर राजनीति में भी प्रवेश कर रहे हैं और वो राजनीति में भी जहर डालने की कोशिश कर रहे हैं और मैं यही आगाह करने आया हूं।
नवीन जिन्दल नए कुरुक्षेत्र का निर्माण करना चाहते हैं, उन्हें जिताएं
हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने इस अवसर पर कहा कि नए कुरुक्षेत्र के निर्माण के लिए नवीन जिन्दल को जिताना आवश्यक है। वे आधुनिक स्कूल खोलना चाहते हैं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम करना चाहते हैं, गरीब छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के उनके सपने पूरे करना चाहते हैं। इसके अलावा बेरोजगारी दूर करने के लिए वे कुरुक्षेत्र में देश का सबसे अच्छा कौशल विद्या केंद्र खोलना चाहते हैं। उनके जीतने से कुरुक्षेत्र वासियों का जीवन बदल जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सनेड़ी, लोकसभा मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, बीबी करतार कौर, भारती धीमान, करन राज तूर ने भी संवाददाताओं से अपने विचार साझा किये।

The post कुरुक्षेत्र वासियों सावधान, पिछले दरवाजे से नक्सलियों को घुसाने की कोशिश – कपिल मिश्रा appeared first on Ad Event Media.

हिसार/अंबाला। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी की उम्मीदवारी पर अब संकट के बादल
हिसार/अंबाला। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी की उम्मीदवारी पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उनके खिलाफ अपने आपराधिक रिकार्ड को छुपाने और अपनी आय की गलत जानकारी देने के आरोप लगे हैं और इस मामले में अंबाला के एक अधिवक्ता राज मलिक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा हिसार के जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है।
अपनी 9 पेज की शिकायत में राज मालिक ने कहा है कि जयप्रकाश ने अपने एफिडेविट में कहा है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है। राज मालिक का कहना है कि यह सरासर गलत है। 2004 में जयप्रकाश ने चुनाव लड़ते समय उनके खिलाफ 5 आपराधिक मामले अदालत के विचाराधीन होने की बात कही थी और जब इन तथ्यों को जांचा गया तो सामने आया कि यह सभी मामले आज भी अदालत में लंबित हैं। राज मलिक का कहना है कि इसी प्रकार जयप्रकाश ने अपने आय से संबंधित जानकारी भी गलत देने का काम किया है। जयप्रकाश ने अपने फार्म में 2022-23 और 2023-24 में एक समान 11 लाख 72000 की आए दर्शायी है। जो गलत है। जयप्रकाश ने अपने नामांकन पत्र में अपनी धर्मपत्नी की 2016-17 की आय भी नहीं दर्शायी है।
अधिवक्ता राज मालिक ने कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश ने अपने नामांकन पत्र में और भी कई जानकारियां को छिपाया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से उनका नामांकन पत्र रद्द करने की मांग की है।

The post हिसार/अंबाला। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी की उम्मीदवारी पर अब संकट के बादल appeared first on Ad Event Media.