governement Archives - Ad Event Media

PM मोदी ने दिए विकसित भारत के 4 अमृत मंत्र, कहा- देश में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि विकसित भारत के चार अमृत स्तंभ है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को बिरसा मुंडा जयंती पर खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में कहा कि इन चार स्तंभों को हम जितना मजबूत करेंगे, विकसित भारत की इमारत भी उतनी ही ऊंची उठेगी। उन्होंने कहा कि चार अमृत स्तंभ में पहला भारत की महिलाएं, हमारी नारीशक्ति है। दूसरा भारत के किसान, हमारे पशुपालक, हमारे मछली पालक, हमारे अन्नदाता। तीसरा- भारत के नौजवान, हमारी युवा शक्ति और चौथा भारत का मध्यम वर्ग, भारत के गरीब। उन्होंने देश और विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

“आज झारखंड से 2 ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी देश को, विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की इस पावन भूमि से दो ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जब उन्हें सबने दिल्ली की गद्दी पर बैठाकर सरकार चलाने का दायित्व दिया, उस दिन से उनका सेवाकाल शुरू हुआ। उनके आने से पहले भारत की एक बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। देश के करोड़ों गरीबों ने इस बात की उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी उनका जीवन बदल पाएगा। उस समय सरकारों का रवैया भी ऐसा था कि वो खुद को जनता का माई बाप समझती थी। लेकिन उन्होंने सेवा की भावना से सेवक की तरह काम करना शुरू किया। जो वंचित थे, उन्हें वरीयता देना शुरू किया। जिन्हें सबसे दूर समझा जाता था, सरकार खुद चलकर उनके पास गई। जो दशकों से उपेक्षित थे, सरकार उनका संबल बनी, उनकी साथी बनी। देश में 110 से ज्यादा जिले ऐसे थे, जो विकास के हर क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। पहले की सरकार बस उनकी पहचान कर के छोड़ देती थी। इन जिलों में शिक्षा, स्वास्थ सुविधाएं दशकों से दयनीय स्थिति में थी। संयोग देखिए, इन्हीं जिलों में देश की सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार रहते थे। इन जिलों को अपने हाल पर छोड़कर भारत कभी विकसित नहीं हो सकता था। इसलिए वंचितों को वरीयता के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार ने इन जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया। इन जिलों में हम शिक्षा, स्वास्थ और सड़क जैसे अनेक विषयों पर शून्य से काम शुरू करके सफलता के नए शिखर पर पहुंच रहे हैं। दशकों तक हमारे देश में सामाजिक न्याय और सेक्युलरिज्म को लेकर बहुत सी बातें होती रहीं। लेकिन सच्चा सेक्युलरिज्म तभी आता है, जब देश के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव की सारी संभावनाएं खत्म हो जाएं।

“आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय का भरोसा तभी मिलता है, जब सबको बराबरी से, समान भावना से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। आज से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। ये यात्रा आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से शुरू होकर अगले साल 26 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा में सरकार मिशन मोड़ में देश के गांव-गांव जाएगी, हर गरीब, हर वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाया जाएगा। मोदी ने कहा- ‘आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। मैं कुछ देर पहले ही भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से लौटा हूं। उनके परिजनों से भी बड़ी सुखद मुलाकात हुई है। उस पवित्र माटी को माथे पर लगाने का परम सौभाग्य भी मुझे मिला है। मुझे भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देखने का भी अवसर मिला है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 2 वर्ष पहले आज के दिन उन्हें यह संग्रहालय देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज सभी झारखंड के स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। अटल जी के प्रयास से ही इस राज्य का गठन हुआ था। वहीं, इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

The post PM मोदी ने दिए विकसित भारत के 4 अमृत मंत्र, कहा- देश में 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य appeared first on Ad Event Media.

उत्साह और उमंग की परंपरा हैं भारत के पर्व-त्योहार : योगी आदित्यनाथ
– मुख्यमंत्री ने बागपत में गोरक्षनाथ आश्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का किया शुभारंभ

– बोले मुख्यमंत्री- ज्ञान यज्ञ है श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा

– धार्मिक स्थलों के संरक्षण से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता : योगी आदित्यनाथ

बागपत, 26 अक्टूबर। भारत के पर्व और त्योहार उत्साह और उमंग की परंपरा के वाहक हैं, इसमें शोक और दु:ख के लिए कोई जगह नहीं है। हमने सदैव सकारात्मक सोच के साथ भारत की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। ये पर्व और त्योहार भारत की ऋषि परंपरा की साधना और सिद्धि का परिणाम हैं। अच्छा सोचो, अच्छा करो तो परिणाम अच्छा ही आएगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बागपत के नांगल गांव स्थित श्री गुरू गोरक्षनाथ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के शुभारंभ के अवसर पर कही। इससे पहले उन्होंने आश्रम में स्थित गुरु गोरखनाथ के मंदिर और नवदुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके अलावा उन्होंने भव्य सत्संग भवन का भी लोकार्पण किया।

ज्ञान यज्ञ है श्रीमद्भागवत महापुराण

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत की धरती का महत्व महाभारत कालीन है। श्रीकृष्ण ने जिन पांच ग्रामों को दुर्योधन से मांगा था, उसमें बागपत की धरती भी शामिल है। सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में विजयदशमी का पर्व संपन्न हुआ है। ये सत्य, धर्म और न्याय की विजय का पर्व है। मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर कहा कि ये महापुराण असल में ‘ज्ञान यज्ञ’ है। ये मोक्ष और मुक्ति से जुड़ा हुआ है। हम सब मुक्ति के लिए विभिन्न धाम और तीर्थों में जाकर कामना करते हैं। हम दान और यज्ञ भी मुक्ति की कामना से करते हैं। मुक्ति या मोक्ष का अर्थ है, जिस संकल्प के साथ हम बढ़े हैं उसमें पारंगत हो जाएं। अलग अलग व्यक्ति के लिए मुक्ति का अर्थ अलग अलग हो सकता है। संन्यासी के लिए ये जन्म मरण के बंधन से छूटना है तो गृहस्थ के लिए उसके सत्कर्मों का सुफल मिलना है। इस महापुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों मिलता है।

एक योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है

मुख्यमंत्री ने आश्रम के महंत योगी अर्जुननाथ जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यहां देश के विभिन्न हिस्सों से संतों, योगेश्वरों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। कथा को लेकर लोगों में उत्साह सराहनीय है। एक योगी जंगल में भी मंगल कर सकता है। महंत योगी अर्जुननाथ ने यहां बड़े सभागार और सरोवर का निर्माण कराया है। अब इनके संरक्षण के लिए स्थानीय जनमानस को आगे आना होगा। धार्मिक स्थलों के संरक्षण से नई ऊर्जा मिलती है। यहां विभिन्न धार्मिक आयोजनों से जुड़ने का आप सभी को अवसर मिलेगा। इससे समाज में सकारात्मकता बढ़ेगी। खुशहाली आएगी और अव्यवस्था समाप्त होगी। यही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत पुराण की कथा वाचिका व्यासपीठ पर विराजमान सुश्री नीरज शर्मा की प्रशंसा करते हुए वेदों का उदाहरण भी दिया, जिसकी तमाम ऋचाएं विदूषियों द्वारा रची गई हैं। इसके लिए सीएम योगी ने नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद सत्यपाल सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री केपी मलिक, नाथ संप्रदाय के प्रमुख संतों में मुख्य रूप से महंत कृष्णनाथ जी, समुद्रनाथ जी, महंत शेरनाथ जी महाराज, कार्यक्रम के आयोजक महाराज अर्जुननाथ के अलावा देशभर से पधारे नाथ संप्रदाय और षड्दर्शन से जुड़े संतजन उपस्थित रहे।

The post उत्साह और उमंग की परंपरा हैं भारत के पर्व-त्योहार : योगी आदित्यनाथ appeared first on Ad Event Media.

24 जनवरी तक होगी दलहन व तिलहन की खरीद|
सरकार ने किसानों से क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा

लखनऊ, 26 योगी सरकार ने दलहन व तिलहन की खरीद बुधवार से प्रारंभ कर दी। दलहन (मूंग व उड़द) तथा तिलहन (मूंगफली व तिल) की यह खरीद 24 जनवरी तक चलेगी। सरकार ने किसानों से क्रय केंद्रों पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा है। सरकार तीन कार्य दिवस में आधार से लिंक खाते में किसानों को भुगतान करेगी। उड़द, मूंग, मूंगफली व तिल उत्पादक जनपदों में पीसीएफ, पीसीयू व जेफेड द्वारा संचालित क्रय केंद्रों यह खरीद होगी।

296400 मीट्रिक टन उड़द खरीद का लक्ष्य

योगी सरकार ने दलहन व तिलहन फसलों के लिए खरीद का लक्ष्य तय किया है। उड़द के लिए 296400 मीट्रिक टन,  मूंगफली के लिए 27148 मीट्रिक टन,  तिल के लिए 15538 मीट्रिक टन व मूंग के लिए 3240 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8635 रुपये प्रति कुंतल, मूंग का 8558 रुपये प्रति कुंतल, उड़द का 6950 रुपये प्रति कुंतल व मूंगफली का 6377 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है।

तीन दिन में किसानों को भुगतान करेगी सरकार

दलहन व तिलहन खरीद के लिए सरकार तीन कार्य दिवस में किसानों का भुगतान करेगी। भुगतान के लिए किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। किसानों का ध्यान देना होगा कि पंजीकरण उसी मोबाइल नंबर से कराना होगा, जिससे आधार व बैंक से लिंक्ड होगा। साथ ही आधार और बैंक पासबुक में नाम, पिता के नाम व मोबाइल नंबर भी समान होने चाहिए। ऐसा होने से पारदर्शिता पूर्वक समयावधि में योगी सरकार किसानों को भुगतान करेगी।

बॉक्स

मूंग, उड़द, मूंगफली व तिल के उत्पादक जिले

मूंगः झांसी, ललितपुर, उन्नाव, हमीरपुर व महोबा

तिलः झांसी, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, महोबा, जालौन, फतेहपुर, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर व रायबरेली

मूंगफलीः झांसी, महोबा, हरदोई, ललितपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, उन्नाव, मैनपुरी, सहारनपुर, गोरखपुर, कन्नौज, मीरजापुर, बहराइच, देवरिया, संतकबीरनगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली, बांदा व महराजगंज

उड़द के उत्पाद जिले ललितपुर, बदायूं, बरेली, उन्नाव, झांसी, शाहजहांपुर, हरदोई, संभल, महोबा, सीतापुर, हमीरपुर, मुरादाबाद, जौनपुर, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, लखनऊ, अमरोहा, कानपुर नगर- देहात, बांदा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, औरैया, बिजनौर, रामपुर, अमेठी, वाराणसी व सोनभद्र हैं।

The post 24 जनवरी तक होगी दलहन व तिलहन की खरीद| appeared first on Ad Event Media.

डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
लाभार्थियों को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए योगी सरकार की एक और पहल

लखनऊ, 26 अक्टूबर। योगी सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर फोकस कर रही है। इसी के तहत सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘फैमिली आईडीः एक परिवार एक पहचान’को डिजिलॉकर पर लाइव कर दिया है। इसका मतलब ये कि अब प्रदेश के नागरिक डिजिलॉकर पर भी अपनी फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे। प्रदेश में वो सभी लोग जिनका फैमिली आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है, वो डेस्कटॉप या मोबाइल फोन के जरिए डिजिलॉकर पर जाकर अपनी फैमिली आईडी को एक्सेस कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि फैमिली आईडी का उद्देश्य अप्रयुक्त योजनाओं में पात्र लाभार्थियों की पहचान के माध्यम से योजनाओं का बेहतर कवरेज देना, डुप्लीकेट और फर्जी लाभार्थियों को हटाना और प्रमाण के बोझ को कम करके नागरिकों के लिए योजनाओं में आवेदन का सरलीकरण करना है।

लाभार्थी और उसके परिवार का पूरा डाटा होगा उपलब्ध

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष फैमिली आईडी को लेकर हुए प्रस्तुतिकरण में डिजिलॉकर पर फैमिली आईडी को लाइव किए जाने की जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया गया है। इस कार्ड में लाभार्थी और उसके परिवार का पूरा डाटा उपलब्ध होगा। इसके साथ ही ये भी बताया गया कि विभिन्न योजनाओं और इनका लाभ प्राप्त करने के लिए फैमिली ई-पासबुक प्रदेश भर के सभी परिवारों के लिए तैयार है। फैमिली ई-पासबुक विजिबिलिटी और अवेयरनेस में सुधार के लिए विकसित की गई है। यह पात्र लाभार्थियों को संभावित योजनाओं को खोजने में मदद करेगी। फैमिली आईडी को आधार संख्या दर्ज कर लॉगिन किया जाएगा, जिसके बाद होम स्क्रीन सामने आ जाएगी। इसके बाद फैमिली डिटेल्स, स्कीम लेजर, बेनिफिट लेजर जैसे महत्वपूर्ण चीजों को एक्सेस कर सकेंगे। यही नहीं, आप यहां अपने फैमिली मेंबर या खुद के लिए संभावित योजनाओं को भी खोज सकेंगे। साथ ही योजनाओं की पूरी जानकारी भी इसमें उपलब्ध होगी।

समेकित डेटाबेस के रूप में कार्य करेगा फैमिली आईडी

फैमिली आईडी प्रोएक्टिव स्कीम डिलीवरी को अनलॉक करने के लिए एक समेकित डेटाबेस के रूप में कार्य करेगा। इसके अंतर्गत एजुकेशन और स्किलिंग के तहत बेसिक एंड सेकेंडरी, हायर एंड टेक्निकल और स्किलिंग व वोकेशनल योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा। इसी तरह सोशल वेलफेयर एंड इमपॉवरमेंट के तहत एग्रीकल्चर एवं राशन, पेंशन व स्कॉलरशिप और मेडिकल हेल्थ से जुड़ी योजनाओं में इसका इस्तेमाल हो सकेगा। इंप्लॉयमेंट एंड माइक्रोफाइनेंस के तहत इंप्लॉयमेंट अपॉर्च्युनिटीज, क्रेडिट लिंकेज और सोशल सिक्योरिटी में भी ये मददगार होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4.8 करोड़ लाभार्थियों को 13 विभागों की ओर से 42 योजनाओं और सेवाओं में फैमिली आईडी डेटाबेस में मैप किया गया है। यही नहीं, भारत सरकार की 4 योजनाओं के लाभार्थी डेटा को इससे जोड़ा गया। 4 अलग-अलग एनालिटिक्स उपयोग मामलों में संभावित नए लाभार्थियों की पहचान की गई है। इस योजना के लाभार्थियों में 3.61 करोड़ राशन कार्ड होल्डर परिवार पहले से ही एनएफएसए डेटाबेस का हिस्सा हैं। उनका राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आईडी है। वहीं, नॉन राशन कार्ड होल्डर्स परिवारों के लिए फैमिली आईडी के तहत नामांकन करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 1.42 लाख आवेदन प्राप्त हुए,जिसमें से 55 हजार परिवार आईडी बनाई गई हैं।

क्या है डिजिलॉकर?

डिजिलॉकर डिजिटल इंडिया की एक पहल है, जिसमें हम अपने जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को संभाल कर रख सकते हैं। डिजिलॉकर में आपके दस्तावेज लिंक के रूप में दिखते हैं। अगर आप किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के बजाए आप वहां एक लिंक दे सकते हैं, जिससे आपके दस्तावेज की जांच आसानी से हो जाएगी। जो आवेदक आधार से जुड़ा होगा, उसे 10 एमबी का व्यक्तिगत स्टोरेज स्पेस मिलता है जिसमें दस्तावेजों को यूआरएल लिंक के रूप में सुरक्षित रखा जाता है। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा, जिसके बाद आप बड़ी ही आसानी से लिंक के रूप में अपने दस्तावेज देख सकेंगे। डिजिलॉकर में दस्तावेज सुरक्षित रखने से पहले इसमें अकाउंट बनाना होता है।

The post डिजीलॉकर पर फैमिली आईडी को एक्सेस कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक appeared first on Ad Event Media.

UP Government to organize Speech, debate, essay and painting competition
उ0प्र0 सरकार ने महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के समापन समारोह के अवसर पर स्कूल बच्चांे द्वारा जिला स्तरीय एवं मण्डल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया है।

भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत ‘अखण्ड भारत के लिए धारा-370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम‘, ‘महिला सशक्तीकरण के लिए तीन तलाक की सामप्ति एक आवश्यक निर्णय‘, वाद-विवाद प्रतियोगिता के अन्तर्गत इस सदन की राय में आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता हैं, ‘इस सदन की राय मंे भारत की समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट है‘, निबन्ध प्रतियोगिता के अन्तर्गत ‘‘हमारा पक्का संदेश प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश‘‘, महात्मा गांधी जी के दर्शन एवं विचारों की प्रासांगिता‘‘ तथा चित्रकला प्रतियोगिता के अन्तर्गत ‘‘स्वच्छता से समृद्धि‘‘ अंहिसा‘‘ तथा प्रदूषण जल, थल, नभ, विषय पर आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये है।

शासन द्वारा इसके सम्बंध के अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा, समस्त मण्डलायुक्त एवं समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं सम्बंधित जिला प्रशासन के सहयोग से प्रदेश के सभी जिलों के सभी विद्यालयों द्वारा आगामी 25 एवं 26 सितम्बर, 2019 तक प्रतियोगिता का आयोजन करा लिया जायें।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों का वितरण संस्कृति विभाग के ईमेल आई.डी. 150उंींजउंहंदकीप/हउंपसण्बवउ पर प्रेषित करें। जिला स्तर पर चयनित सभी विद्यार्थियों को 01 अक्टूबर, 2019 को मण्डल स्तर मण्डलायुक्त द्वारा निर्धारित राजकीय इण्टर कालेज में प्रतियोगिता करायी जायें जिसका परिणाम 01 अक्टूबर अथवा 02 अक्टूबर, 2019 की प्रातः तक ईमेल आईडी 150उंींजउंहंदकीप/हउंपसण्बवउ पर अवश्य प्रेषित कर दिया जायें।

The post UP Government to organize Speech, debate, essay and painting competition appeared first on Ad Event Media.