fatehabad Archives - Ad Event Media

हरियाणा में विकास की नई गाथा रचने की भावना से काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री सैनी : मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को फतेहाबाद में कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि जिनके खुद के बही-खाते खराब हैं आज वे लोग हमारा हिसाब मांगने निकले हुए हैं। पूर्व सीएम हुड्डा व उनके पुत्र का नाम लिए बगैर सीएम सैनी ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को अपनी गिरेबान मे झांकना चाहिए कि कैसे कांग्रेस सरकार कमिशन मोड़ पर काम करती थी, जबकि भाजपा सरकार मिशन मोड़ पर काम करती है। फतेहाबाद में विधायक दूड़ाराम द्वारा आयोजित प्रगति विकास रैली में बोलते हुए सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने भाई-भतीजावाद, शहर, हलका क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की भावना से हरियाणा की तरक्की और खुशहाली के लिए समान विकास किया है। मुख्यमंत्री ने रैली में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कामों भी गिनवाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रैली में नायब सैनी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा में विकास की नई गाथा रचने की भावना से काम कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस शासन में रसूखदारों और जेब गर्म कराने वालों के बच्चे सरकारी नौकरियों में लगते थे। 2014 में भाजपा सरकार बनने पर हमने सबसे बड़ा काम व्यवस्था परिवर्तन का किया। बिचौलियों की दुकानें बंद की। भय और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जाति-पाति और क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाकर पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए।
हिसाब मांगने निकले विपक्षी नेताओं को आइना दिखाते हुए नायब सैनी ने कहा कि जो लोग किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदकर बिल्डरों को देते थे, भोले-भाले किसानों को सेक्शन-4-7 का डर दिखाकर जमीन हड़पते थे, सीएलयू के नाम पर करोड़ों खा जाते थे, जाति-पाति, भाई-भतीजावाद की राजनीति करते थे वे लोग आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों से प्रदेश का बच्चा-बच्चा परिचित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का हिसाब-किताब बिना पर्ची और बिना पर्ची के नौकरी लगे लाखों युवा दे रहे हैं, चिरायु, आयुष्मान कार्ड से जिन गरीबों का फ्री इलाज हो रहा है वे हमारा हिसाब दे रहे हैं। भाजपा का हिसाब किसान दे रहे हैं जिनके खातों में अटल बीमा योजना का पैसा सीधा आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा हिसाब-किताब बुजुर्ग दे रहे हैं जिनकी पेंशन बिना किसी झंझट के बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे हरियाणा का निर्माण किया है जिसमें उद्योग का पहियां तेजी से घूम रहा है, खेतों में भरपूर पैदावार हो रही है, महिलाएं सशक्त और अनुसूचित व पिछड़ी जातियों के लोग आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। बाईपास, फ्लाईओवर, रेलवे ओवर ब्रिज बनें हैं जिनसे यातायात सुगम हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात हुआ है। हरियाणा के विकास की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय फतेहाबाद जिले की हालत खराब थी, टूटी सड़कें, चरमराई पेयजल व्यवस्था, जलभराव और बिजली की समस्याएं यहां व्याप्त थी। 2014 के बाद फतेहाबाद में विकास का पहियां तेजी से घूमां और यहां करोड़ों रुपये के विकास के काम हुए हैं और करोड़ों के काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आज भी 313 करोड 91 लाख रुपये की लागत से हुए कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस मौके पर रैली के आयोजक एवं विधायक दूड़ाराम द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर सीएम ने कहा कि मांग पत्र में 42 मांगे रखी हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की और बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने का भरोसा दिया।

The post हरियाणा में विकास की नई गाथा रचने की भावना से काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री सैनी : मोहन लाल बड़ौली appeared first on Ad Event Media.

400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार: अभय सिंह चौटाला
इनेलो नेता अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने टोहाना व रतिया में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। वे शनिवार को टोहाना की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी जनसभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जोर-शोर से पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जाने और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया। इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, शहरी जिला प्रधान हरबंस खन्ना, कार्यकारी जिला प्रधान हरि सिंह डांगरा ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया।
लोकसभा चुनावी अभियान के तहत इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने सुबह टोहाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं दोपहर बाद वे रतिया की जैन समाधि धर्मशाला में भी कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। एक तरफ सरकार सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के दावे कर रही है लेकिन दूसरी तरफ किसान जब मंडियों में सरसों लेकर जा रहे हैं तो उनकी फसल को नहीं खरीदा जा रहा। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में भाजपा पूरी तरह नाकाम रही है। स्थाई रोजगार की बजाय भाजपा ने कौशल निगम बनाकर युवाओं के शोषण के लिए अलग से विभाग खोल रखा है। इनेलो के सत्ता में आते ही इसे खत्म कर युवाओं को पक्की नौकरी देने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर बौखलाए भाजपा के नेता ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल का डर दिखाकर जबरदस्ती भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को आज अपने उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे है। ऐसे में उसे कांग्रेस से आए उधार के नेताओं को टिकट देनी पड़ रही है।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इनेलो मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। आज प्रदेश की जनता इनेलो को भाजपा के विकल्प के तौर पर देख रही है। प्रदेश में इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जेजेपी, भाजपा और कांग्रेस छोडक़र लोग इनेलो में आ रहे हैं। प्रदेश में जेजेपी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रास्ता भटक कर जेजेपी में चले गए थे। ऐसे लोगों को वे कहना चाहेंगे कि अभी देर नहीं हुई, वे घर वापसी कर चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करें।
इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस देवेंद्र कौशिक, हल्का प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, हल्का फतेहाबाद प्रधान जगदीश जैलदार, वरिष्ठ नेता गुरुचरण अमानी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सैनी, शहरी अध्यक्ष अमृत सैनी, वरिष्ठ नेत्री सुमनलाता सिवाच, निर्मला नैन, प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, युवा हलकाधक्ष मक्खन सिंह चांदपुरा, युवा नेता कपिल बंसल, वरुण गोयल सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

The post 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार: अभय सिंह चौटाला appeared first on Ad Event Media.