farmers Archives - Ad Event Media

बसहरा गांव में धान महोत्सव का आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
जसरा (प्रयागराज):
जसरा प्रखंड के बसहरा गांव में आयोजित धान महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को जसरा ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत सिंह उर्फ पप्पू भैया, बसहरा के ग्राम प्रधान श्री राहुल सिंह, तथा गोवरा तरहार एवं कल्याणपुर के ग्राम प्रधानों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर धान की उन्नत खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत सिंह पप्पू भैया ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में धान की खेती एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। समय पर बारिश न होना किसानों के लिए मुख्य समस्या है। ऐसे में किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाले और कम पानी में अधिक उपज देने वाले धान की किस्मों को अपनाना चाहिए, ताकि उत्पादन के साथ-साथ मुनाफा भी बढ़ाया जा सके।धान महोत्सव के दौरान किसानों को पायोनियर 27P37 धान के बीज के उपयोग की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि यह किस्म कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सक्षम है, जिससे किसान बेहतर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने खेती से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जानकारी हासिल की।कोर्टेवा एग्रिसाइंस कंपनी की ओर से विकास तिवारी ने बताया कि धान महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान की खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि पायोनियर ब्रांड के माध्यम से बसहरा गांव सहित आसपास के किसान अपने खेतों में 27P37 किस्म की फसल तैयार कर अधिक लाभ कमा सकते हैं।कार्यक्रम में मोहम्मद मुस्तकिम एवं विजय चौहान द्वारा किसानों को Acre Nexx (धान की सीधी बुवाई) तकनीक के बारे में जागरूक किया गया, जिससे खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।इस आयोजन में कोर्टेवा कंपनी के विकास तिवारी (ZEMM), जितेंद्र मिश्रा (ZSM), रिशेंद्र पोरवाल, अर्पिता भांजा और अजमेरुद्दीन ने भी किसानों को संबोधित कर तकनीकी जानकारी साझा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास तिवारी ने की, जबकि संचालन संदीप चंचल द्वारा किया गया।धान महोत्सव में किसानों की बड़ी भागीदारी रही और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कृषि विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

The post बसहरा गांव में धान महोत्सव का आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती की दी गई जानकारी appeared first on Ad Event Media.

137 करोड़ मुआवजा एक सप्ताह में किसानों के खातों में होगा ट्रांसफर : मुख्यमंत्री
धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की थानेदार विधानसभा में ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’’ रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के लिए नॉन स्टॉप घोषणाएं की।
किसानों का सैकड़ों करोड़ का ऋण माफ करने और सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा के साथ मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जहां घोषणाओं का पिटारा खोला, वहीं केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनने का दावा किया।
सीएम नायब सैनी ने 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार का किसानों का ऋण माफ किया, वहीं 137 करोड़ मुआवजा एक सप्ताह में किसानों के खातों में ट्रांसफर करने की घोषणा की। रैली में भाजपा ने किसानों का दिल जीतते हुए सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में करोड़ों रुपये से कराए गए विकास कार्यों को भी गिनवाया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव नजदीक है और आज का दिन हमारे लिए विशेष दिन है कि हम धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की 90 की 90 विधानसभाओं में ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा रैलियों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव सहित सभी गुरूओं की चरणधूली कुरूक्षेत्र की इस पावन भूमि पर पड़ी है। मां सरस्वती के तटों पर वेदों, उपनिषेदों और पुराणों की रचना भी हुई। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने मानवता के लिए गीता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के कर्म योग के संदेश को आत्मसात करते हुए 10 सालों में भाजपा सरकार ने लोगों की तकदीर और हरियाणा की तस्वीर बदली है तथा विकास की नई इबारत लिखी गई है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। प्रदेश के खजाने से निकला हर पैसा पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया है। बिचौलियों की दुकानदारी को भी बंद किया और नौकरियों में जो लोग दलाली का काम करते थे उनकी दुकानदारी खत्म की। उन्होंने कहा कि भय, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जाति-पाति, परिवारवाद से प्रदेश को मुक्त करके विकसित हरियाणा का निर्माण किया है। कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कुछ लोग हिसाब लेकर घूम रहे हैं। जिन लोगों की खुद की बही खराब है वे हिसाब मांग रहे हैं।
कांग्रेस पर गरजते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांगेस के समय क्षेत्रवाद पनपता था, निराशा, अविश्वास, भय, कुंठा, भ्रष्टाचार का दंश जनता ने झेला है। 2014 में हरियाणा की जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया और हमारी सरकार ने पुरानी व्यवस्था को समाप्त किया। हमने नेक और बुलंद इरादों से जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला, निराशा को आशा में बदलने का काम 10 वर्षों में किया है। हमने गरीबों की पीड़ा को समझा और लोगों के सपनों को साकार किया। नायब सैनी ने कहा कि अब भाजपा शासन में एक नया हरियाणा अपना नया आकार ले रहा है। हमने ऐसे हरियाणा का निर्माण किया जिसमें उद्योग का पहियां तेजी से घूम रहा है। खेतों में भरपूर पैदावार हो रही है, महिलाएं सशक्त हो रही है।

हरियाणा के विकास की चर्चा पूरे देश में हो रही है
नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है। ‘‘हरियाणा एक हरियाणवीं एक’’ के भाव से हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया है। प्रदेश में फोर लाइन, सिक्स लाइन, हाइवे और एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है। बाईपास, ओवर ब्रिज और रेलवे ब्रिज बनाकर यातायात को सुगम किया है। सीएम सैनी ने कहा कि गरीब व्यक्ति को पांच लाख रुपये तक के इलाज की फ्री में व्यवस्था की है। हरियाणा के विकास की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेवा से निवृत होने वाले युवाओं को हरियाणा में 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। ग्रुप बी और सी में अग्निवीर को 3 वर्ष की आयु में छूट का प्रावधान किया है। 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज का ऋण देने की व्यवस्था सरकार ने की है।

40 हजार पदों पर सरकार करेगी जल्द भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का सपना साकार करने के लिए सरकार जल्द ही 40 हजार पदों पर नई भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के समय युवाओं का विश्वास खो चुका था, लेकिन हमारी सरकार ने युवाओं के विश्वास को बढ़ाने का काम किया है। हमारी सरकार ने 1 लाख 41 हजार युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मैरिट के आधार पर नौकरियां दी है। गरीब व्यक्ति को प्लॉट, मुफ्त बस में यात्रा की व्यवस्था की है। श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने पंचायतों में विकास कार्य की लिमिट को 21 लाख कर दिया है।

बोलने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

श्री सैनी ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस नई तकनीक से झूठ फैलाकर राजनीति करने की ताक में है। कांग्रेस ने एक हिसाब मांगों अभियान चलाया हुआ है। हम तो हर वर्ष सरकार की वर्षगांठ पर सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा से हिसाब मांगने की बजाए कांग्रेस के नेताओं को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए।

जिनकी खुद की बही फटी हुई थी वो हिसाब मांगते घूम रहे हैं

श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार चरम पर था, जिनकी खुद की बही फटी हुई थी वो हिसाब मांगते घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव बिल्डरों से देकर लाभ पहुंचाने का काम किया। सीएलयू के नाम पर करोड़ों के घोटाले किए। उन्होंने कहा कि हमारा हिसाब बिना पर्ची और बिना खर्ची के जिन युवाओं ने नौकरी ली है वे देंगे। पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने वाले गरीब भाजपा का हिसाब दे देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा हिसाब प्रदेश के किसान और बुजुर्ग देंगे जिनके खातों में सीधे पैसे आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के बयानों से ही भ्रष्टाचार की बू आती है : सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस काल्पनिक आंकड़ों पर बेरोजगारी का झूठ फैला रही है। कांग्रेस के नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता तो दुष्प्रचार करने लगते हैं। पोर्टल खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस नेताओं के बयानों से ही भ्रष्टाचार की बूं आती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि लोगों के घर बैठे काम हों। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड़ पर काम कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा के भविष्य के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएं।

बॉक्स
ट्रांसफार्मर बदलने पर किसानों से खर्च नहीं लिया जाएगा
कुरुक्षेत्र की नई अनाजमंडी में म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक और बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब होने पर अगर उसे बदलना पड़ा तो उसका खर्च किसानों से नहीं लिया जाएगा। बिजली निगम अपने खर्चे पर ट्रांसफार्मर बदलेगा।

बॉक्स
सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे
नायब सैनी ने बताया कि हमने 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन किसानों के ट्यूबवेल पुराने हैं, उन पर सौर ऊर्जा की शर्त लागू नहीं होगी और उन्हें बिजली का कनेक्शन दिया जाए।

बॉक्स

थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां पैनल में होंगी

नायब सैनी ने कहा कि किसानों की एक और मांग यह थी कि थ्री स्टार की मोटर खरीदने के लिए हरियाणा में सिर्फ 10 कंपनियां हैं। सैनी ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र से हम वादा करते हैं कि थ्री स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां अब हरियाणा सरकार के पैनल में होंगी। किसान किसी भी कंपनी का मोटर खरीद सकते हैं।
रैली को विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, रैली के आयोजक सुभाष सुधा ने भी संबोधित किया।

The post 137 करोड़ मुआवजा एक सप्ताह में किसानों के खातों में होगा ट्रांसफर : मुख्यमंत्री appeared first on Ad Event Media.

अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलित है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में किसानों को सिर्फ छलने और धोखा देने का ही काम किया है। भाजपा जोर जबरदस्ती से उनकी आवाज कुचलने का इरादा कर रही है।

13 फरवरी को केंद्र सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए किसान दिल्ली जाना चाहते हैं, परंतु भाजपा सरकार उनको सुनना नहीं चाहती है। सरकार का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।  अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा का चरित्र भी कम विरोधाभासी नहीं है।

चौधरी चरण सिंह का किया जिक्र

एक ओर केंद्र सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की। वहीं, दूसरी तरफ किसानों पर बल प्रयोग कर उन्हें उत्पीड़ित कर रही है। किसानों के नाम पर भाजपा की छल प्रपंच की राजनीति दो-मुंही नीति अस्वीकार्य है।

किसान अपनी परेशानियों की चर्चा न कर सकें इसलिए दिल्ली की सीमा पर अवरोध खड़े किए जा रहे हैं। बार्डर सील कर सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। किसानों के रास्ते में कीलें ठोक दी गई हैं। किसानों को अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने से रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी है।

The post अखिलेश यादव का छलका दर्द, BJP को घेरते हुए किसानों के लिए कह दी दिल की बात appeared first on Ad Event Media.

यूपी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक पर फोकस
उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह आठवां बजट है। यूपी सरकार एक बार फिर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है। यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार की ओर से तमाम जिलों को इस बजट में विकास की राह दिखाई गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर कहा है कि हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट सर्व समावेशी होगा। सरकार हर वर्ग के लिए काम करने वाली है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश किया। इसके बाद सभी सदस्यों के टैबलेट पर बजट को अपलोड कर दिया गया। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अयोध्या का जिक्र किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद यह शहर अब वैश्विक पर्यटन का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी का होगा निर्माण होगा। 1500 एकड़ में एयरोसिटी का विकास होगा। फ्यूचर एनर्जी पर 4000 करोड़ का एमओयू हुआ है। इस योजना के तहत सेवेन स्टार होटल और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। विधानसभा सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट पेश किया। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। वित्तीय वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है।

सीएम योगी ने किया प्रभु राम को समर्पित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बजट को प्रभु श्रीराम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस बजट को हम श्रीरामलला को अर्पित करते हैं। उन्होंने एक दोहा पढ़ा- एही महं आदि मध्य अवसाना। प्रभु प्रतिपाद्य राम भगवाना। सीएम योगी ने कहा कि इस बजट की शुरुआत में, मध्य में और अंत में, सबमें प्रभु श्रीराम है। इसके विचार में, संकल्प में, एक- एक शब्द में श्रीराम हैं। उन्होंने कहा कि रामराज की अवधारणा के तहत बजट में हर वर्ग के विकास पर जोर दिया गया है।

The post यूपी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से किसानों तक पर फोकस appeared first on Ad Event Media.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव किसानों और नौजवानों की उपस्थिति में ट्रैक्टर ट्रालीसे ध्वजारोहण किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज सैफई मैदान में हजारों किसानों और नौजवानों की उपस्थिति में ट्रैक्टर ट्राली के मंच से ध्वजारोहण करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव एवं श्री तेज प्रताप सिंह यादव तथा एमएलसीगण श्री आनन्द भदौरिया, श्री सुनील सिंह साजन मौजूद थे।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे सामने बड़ी लड़ाई है। गणतंत्र दिवस पर संविधान और देश के लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है। भाजपा सिर्फ झूठ और नफरत की राजनीति करती है। नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकार छीनने की साजिशें हो रही हैं। पूरे देश के किसान जाग गए हैं। समाजवादी भी खेती किसानी से जुड़े हैं। देश को फौज पर गर्व है। अनेकता में एकता की अवधारणा ही राष्ट्रीय एकता की ताकत है। संविधान से देश चलना चाहिए।
सांसद एवं प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय संविधान की आत्मा है। सत्ता पर आर्थिक ताकतों ने कब्जा कर रखा है। सत्ता दल देश की सम्पत्तियाँ बेच रहा है। नए कृषि कानून से किसान का बेटा अपनी जमीन पर मजदूरी करने को मजबूर होगा। भाजपाई व्यापारी है, लूट रहे है, अड़ानी ने बड़े-बड़े गोदाम बना लिए। भाजपाइयों से बचिए। उन्होंने कहा सन् 2022 में अखिलेश जी जिसे चुनाव लड़ाएं उसे जरूर जिताना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की मनमानी से किसानों के हित में निर्णय नहीं हुए हैं। राष्ट्र की सम्पत्ति पर कुछ लोगों का एकाधिकार करानेे की साजिश है। उन्होंने किसानों के शांतिमय आंदोलन पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी किसानों के समर्थन में है। अगर अन्नदाता आंतकवादी खालिस्तानी है तो उसका उपजाया अन्न भाजपाई क्यों खा रहे हैं? धान की लूट हो गई। किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिला। वैश्विक महामारी के मुकाबले में भाजपा ने सबका नाक-मुंह बंद करा दिया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान सड़कों पर अन्याय के खिलाफ उतरा है। सरकार उनका दमन कर रही है। समाजवादी पार्टी संविधान और कानून को मानती है जबकि भाजपा नहीं मानती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा रहा है उन्हें अपमानित किया जा रहा है। किसान आंदोलन को रोकना भाजपा का दुष्चक्र है। आबादी के हिसाब से सभी समाजों को हक व सम्मान मिले, समाजवादी पार्टी इसके लिए जनगणना की पक्षधर है।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा ओर रोजगार के मामलों में बहुत पीछे है। मुख्यमंत्री जी नौकरी का झूठा आंकड़ा दे रहे है। 14-15 करोड़ को कहां रोजगार मिला है? निवेश में भी धोखा है। कोई निवेश नहीं आया। डिफेंस एक्सपो में प्रचार पर अरबो रूपए खर्च हुए उनके झूठे प्रचार की पोल खुल गई है। सबसे बड़ा 36 हजार करोड़ का एमओयू जिस कम्पनी ने किया था वह निरस्त हो गया है। भाजपा ढोंग करती है और जातिवाद फैलाती है। समाज में नफरत का ज़हर घोलती है। भाजपा का अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है, जो भी काम हुए हैं सब समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ, एक्सप्रेस-वे के किनारे पर मंडिया बननी थी, नहीं बन रही हैं। सड़क उतनी ही है जितनी समाजवादी पार्टी की सरकार के समय बनी थी। समाजवादी पार्टी ने जो लैपटाप बांटे, वही चल रहे हैं। 100 नम्बर यूपी डायल को 112 बना दिया गया है। पुलिस को इनोवा गाड़ी समाजवादी सरकार ने दी, भाजपा ने तो वेतन कटौती की है।
श्री यादव ने कहा कि देश की पहचान गंगा-जमुनी संस्कृति है। भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। भाजपा डराकर राजनीति करती है। सड़क से प्रगति को रफ्तार मिलती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में चार गुना मुआवजा दिया गया था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के युद्धक विमान उतरे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे चार साल में नहीं बन पायी जबकि 21 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनायी गई थी।
श्री अखिलेश यादव ने देश की मजबूती और खुशहाली के लिए सभी से समाजवादी पार्टी का साथ देने और सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और भाजपा को हटाने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा भाजपा से सावधान रहना है क्योंकि यह चमत्कारी और चालाक पार्टी है।

The post पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव  किसानों और नौजवानों की उपस्थिति में ट्रैक्टर ट्रालीसे ध्वजारोहण किया appeared first on Ad Event Media.