farewell groom Archives - Ad Event Media

दुल्हन की विदाई के बाद ‘रोया’ दूल्हा, सुहागरात मनाने की बजाए थाने बितानी पड़ी रात, जाने पूरा मामला…
शादी कर अपनी दुल्हन के साथ घर लौटते दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन ठगी का आरोपी दूल्हा मूल रूप से यूपी के औरेया जिले का रहने वाला हैं। वह इन दिनों नोएडा में रह रहा है। युवक मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से शादी करके दुल्हन की विदाई करा रहा था। रात में उसकी सुहागरात थी लेकिन उसे दुल्हन की जगह, मुंबई पुलिस के साथ रात गुजारनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस जिस दूल्हे को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, उसका नाम आलोक शुक्ला (28) है। वह अपने परिवार के साथ काफी दिन से नोएडा में रहता है। उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑफिस खोल रखा है। आलोक शुक्ला की शादी मुजफ्फरनगर के गांव सठेड़ी में तय हुई थी। वह बारात लेकर सठेड़ी आया था। रात को शादी की सारी रस्में हुईं।

दुल्हन रो रही थी और…

दूसरे दिन विदाई होने लगी। दुल्हन अपने परिवार के साथ लिपटकर रो रही थी। जैसे ही उसे कार में बैठाकर दूल्हा आगे बढ़ा, सठेड़ी गांव के बाहर ही पुलिस ने बरात और दूल्हा-दुल्हन की कार को रोककर आलोक शुक्ला को गिरफ्तार कर साथ बैठा लिया।

ऐसे पुलिस ने लगाया पता

मुंबई पुलिस की साइबर सेल की महिला इंस्पेक्टर शुभांगी सिंह ने दुल्हन को बताया कि आलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी काफी दिन से तलाश की जा रही थी। अब जांच में आलोक की शादी की जानकारी मुजफ्फरनगर में होने का पता चला, जिसके बाद मुंबई पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची। केस की जानकारी दी और बुढ़ाना पुलिस को साथ लेकर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे को पुलिस के ले जाने पर बराती दुल्हन को लेकर नोएडा चले गए।

ऑनलाइन पासपोर्ट प्रोवाइडिंग सर्विस के नाम पर ठगी का आरोप

पुलिस ने बताया कि आलोक विदेश में रहता था। वहां से लौटने के बाद उसने नोएडा में ऑनलाइन पासपोर्ट प्रोवाइडिंग सर्विस शुरू की। इसी दौरान मुंबई में उसके खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस की एक टीम नोएडा आई लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने आलोक के फोन नंबर्स समेत अन्य नजदीकियों के नंबर लिए और वापस चले गए।

यह भी पढ़ें: साढ़े आठ करोड़ की ठगी का आरोपित 15 साल बाद यूपी से गिरफ्तार, कोर्ट ने भगोड़ा किया था घोषित

यह भी पढ़ें: एक ही मंडप में दूल्हे ने दो दुल्हनों की भरी मांग, लॉकडाउन में हुआ था ‘हसीना’ और ‘सुंदरी’ से प्यार

The post दुल्हन की विदाई के बाद ‘रोया’ दूल्हा, सुहागरात मनाने की बजाए थाने   बितानी पड़ी रात, जाने पूरा मामला… appeared first on Ad Event Media.