#elections Archives - Ad Event Media
पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो, दिखाई भाजपा की ताकत’
पुण्डरी में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 4 अक्टूबर को आप सभी लोग थानेदार होंगे और जो आप लोग कहेंगे, सरकार उसी दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप एक महीना और मेहनत कर देंगे, तो आपकी डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सशक्त करने का काम करेगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा को ऊंचा उठाने और युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार है, जबकि भाजपा ने प्रदेश की जनता के विकास के लिए काम किया है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को कमल का फूल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। श्री सैनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पूंडरी की विधानसभा में कमल का फूल खिलकर चंडीगढ़ पहुंचेगा।
’मुख्यमंत्री ने भाजपा को वोट देने की अपील की’
रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं की पहुंची भीड़ ने अपने जोश से मुख्यमंत्री को भी यह विश्वास दिलाया कि पुण्डरी में भी कमल खिलाकर देंगे। सभी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हाथों में भाजपा का झंडा लहराकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे थे।
भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया पुण्डरी
पुण्डरी भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे।
युवाओं ने क्रेन से बरसाए फूल
पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। पूंडरी के युवा नेता और समाज सेवी सतपाल जाम्बा की अगुवाई में बड़ी संख्या में रोड़ शो में शामिल हुए। ट्रेक्टरों का एक लंबा काफिला रोड शो में शामिल हुआ। युवाओं में दिवानगी इस प्रकार देखने को मिली कि उन्होंने अपने सीने पर अपने मुख्यमंत्री नायब सैनी और अपने नेताओं के नाम लिखे हुए थे। मुख्यमंत्री ने भी जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड, सतपाल जांबा, दिनेश कौशिक आदि नेता मौजदू रहे।
The post पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो, दिखाई भाजपा की ताकत’ appeared first on Ad Event Media.
वीवीपैट से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर फैसला आज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ ईवीएम का उपयोग करके डाले गए सभी वोटों के सत्यापन की मांग वाली याचिकाओं पर बुधवार यानी आज फैसला सुनाएगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने 18 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा था। चुनावी प्रणाली में मतदाताओं की संतुष्टि और विश्वास के महत्व को सर्वोपरि मानते हुए शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं से कहा था कि हर बात पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए।
पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से कहा था कि चुनावी प्रक्रिया में शुचिता होनी चाहिए। कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अपनाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताने को कहा था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि यह एक चुनावी प्रक्रिया है। इसमें पवित्रता होनी चाहिए। किसी को भी यह आशंका नहीं होनी चाहिए कि जो कुछ संभावनाएं बनती हैं, वह नहीं किया जा रहा है।
वीवीपैट के साथ डाले गए वोटों के सत्यापन की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की बेंच के सामने मौजूद ईसीआई अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया था। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की आलोचना करने वालों की निंदा की थी। कोर्ट ने कहा था कि देश में चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में हमें सिस्टम को पीछे की तरफ नहीं ले जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में उस समय का भी जिक्र किया, जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे और मतपेटियां लूट ली जातीं थी।
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ एडीआर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की थी। दरअसल, याचिका में मांग की गई थी कि ईवीएम में डाले जाने वाले वोट का सौ फीसदी वीवीपैट मशीन के साथ क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाए, ताकि मतदाता को पता चल सके कि उसने सही वोट दिया है।
याचिका में कहा गया कि कई यूरोपीय देश भी ईवीएम का इस्तेमाल कर फिर से बैलेट पेपर से मतदान पर लौट चुके हैं। इस पर जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि देश में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है और कोई भी यूरोपीय देश ऐसा नहीं कर सकता।
पीठ ने चुनाव आयोग की तरफ से पेश हुए वकील मनिंदर सिंह से कहा कि वह कोर्ट को ईवीएम से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराए, जिसमें ईवीएम के काम करने, उसे स्टोर करने संबंधी सारी जानकारी दें। कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से ये भी पूछा कि ईवीएम से छेड़छाड़ के दोषी को सजा का क्या प्रावधान है?
याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि दो सरकारी कंपनियों भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड और इलेक्ट्रोनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक भाजपा से जुड़े हुए हैं। एक अन्य याचिकाकर्ता के वकील ने दावा किया कि 2019 के आम चुनाव के बाद एक संसदीय समिति ने ईवीएम में गड़बड़ी पाई थी, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक उसे लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। दो घंटे तक चली सुनवाई के दौरान कई याचिकाकर्ताओं ने अपने विचार अदालत के सामने रखे थे।
The post वीवीपैट से हर वोट के सत्यापन की मांग वाली अर्जियों पर फैसला आज appeared first on Ad Event Media.
भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब में अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग:चंडीगढ़
पंजाब के मुख्य सचिवऔर मुख्य चुनावअधिकारी ने निर्वाचनआयोग की टीम को दिलाया भरोसा; पंजाब में लोकसभा मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने के लिए वचन बद्ध हैं
चंडीगढ़। भारतीय निर्वाचन आयोग के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राज्य में लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रशासनिक और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा की गई।
मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने वचनबद्धता दोहराई कि राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आयोग की टीम को बताया कि सभी 24, 433 पोलिंग स्टेशनों में व्हीलचेयर रैंप, पीने वाला पानी, बिजली, रौशनी, शौचालय (पुरूष/ महिला), फर्नीचर, दिशा सूचक, वेटिंग शैड और अन्य ज़रूरी सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी जिससे मतदान में वोटरों को किसी भी किस्म की परेशानी की सामना न करना पड़े।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने टीम को आगे बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों में वैबकास्टिंग के लिए इन्टरनेट की सुविधा होगी। इसके इलावा यह भी यकीनी बनाया गया है कि चुनाव स्टाफ को ठहरने के लिए सभी ज़रूरी सहूलतें मुहैया करवाई जाएँ और वोटरों के लिए शैड और वेटिंग एरिया जैसी सभी सहूलतों का प्रबंध किया जाये जिससे चुनाव कर्मियों को चुनाव करवाते समय किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
सिबिन सी ने आयोग की टीम को बताया कि पूरे पोलिंग स्टाफ की सुविधा के प्रबंध आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किये जाएंगे जिसमें ज़िला चुनाव अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्तरों पर नोडल अफ़सरों की नियुक्ति शामिल है। इसके इलावा राज्य में काऊंटिंग केन्द्रों पर पुख़्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई शिकायत मिलती है और कोई पक्षपात करता पाया गया तो ज़िम्मेदार अधिकारियों/ कर्मचारियों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।
मतदान के दौरान राज्य में अमन-कानून की स्थिति को बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का ज़िक्र करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने निर्वाचन आयोग की टीम को बताया कि सभी एसएसपी अपनी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सरहदों की लगन से निगरानी कर रहे हैं और राज्य भर में उच्च तकनीकी के नाके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरहद पार से होने वाली किसी भी तस्करी/ घुसपैठ को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सरहदों पर पुलिस अधिकारियों का बीएसएफ के साथ नज़दीकी तालमेल है।
इस दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने समूह अधिकारियों को कहा कि वह अपनी ड्यूटी निडरता और लगन के साथ निभाएं जिससे भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को हूबहू/अक्षरशः लागू किया जा सके और राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष लोक सभा चुनाव करवाये जा सकें।
आयोग टीम के अन्य सदस्यों में अजय भादू, उप चुनाव आयुक्त; एस. बी. जोशी, प्रमुख सचिव; सौम्याजीत घोष, सचिव और के. पी सिंह, अवर सचिव शामिल थे।
The post भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम ने पंजाब में अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय मीटिंग:चंडीगढ़ appeared first on Ad Event Media.
चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर कल सुनवाई करेगा SC
सुप्रीम कोर्ट उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ याचिका पर बुधवार 3.30 बजे  सुनवाई  होगी.
उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी याचिका में कहा है कि चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही है. चुनाव आयोग का कार्य व्यवहार उसके संवैधानिक कद के अनुरूप नहीं रहा. आयोग ने अयोग्यता की कार्रवाई का सामना कर रहे विधायकों की दलीलों के आधार पर फैसला लेकर गलती की है. पार्टी में टूट की बात के सबूत की गैरमौजूदगी में आयोग का फैसला त्रुटिपूर्ण है. उद्धव गुट चुनाव आयोग के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहा है.
उधर शनिवार को शिंदे गुट ने सुप्रीम कोर्ट मे कैविएट दाखिल कर मांग कर दी है कि बिना उसका पक्ष सुने कोई एकतरफा फैसला ना लिया जाए. दरअसल, शुक्रवार को केन्द्रीय चुनाव आयोग ने अपने फैसले में शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न शिंदे गुट को इस्तेमाल की इजाजत दे दी थी.
उद्धव ठाकरे गुट की याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने 1999 के संविधान पर विचार किया, जबकि 2018 का संशोधित संविधान लागू था. उन्हें  2018 के संविधान को रिकॉर्ड पर रखने के लिए अधिक समय नहीं दिया गया था. 2018 के संशोधित संविधान के अनुसार, शिवसेना प्रमुख पार्टी में सर्वोच्च प्राधिकारी होंगे, जो किसी भी पद पर नियुक्तियों को रोक सकते हैं, हटा सकते हैं या रद्द कर सकते हैं और जिनके निर्णय सभी पार्टी मामलों पर अंतिम हैं. लेकिन 1999 के संविधान के अनुसार, पार्टी प्रमुख के पास खुद से पदाधिकारियों को मनोनीत करने की शक्ति नहीं थी.
The post चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे की याचिका पर कल सुनवाई करेगा SC appeared first on Ad Event Media.