Eat Kiwi to increase immunity and Vitamin C Archives - Ad Event Media

इम्युनिटी बढ़ाने और विटामिन-सी के लिए खाएं कीवी
इम्युनिटी मजबूत मतलब संक्रामक रोगों का खतरा कम। यही कारण है कि कोरोना महामारी के दौरान सभी लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जा रही थी। वैसे तो रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण सतत प्रक्रिया है यानी कि इसके लिए आपको नियमित रूप से प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने से इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ प्रकार के फलों के सेवन को इम्युनिटी सिस्टम के लिए काफी लाभप्रद माना जाता रहा है। कीवी ऐसा ही एक फल है, जो विटामिन-सी जैसे प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत तो है ही साथ ही इसमें प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा होती है जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों का है स्रोत

एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व विटामिन-सी और विटामिन-ई के अलावा, कीवी को प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों का भी उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें कैरोटीनॉयड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ये तत्व हृदय रोग सहित कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और विटामिन-ई वाली चीजें हृदय रोग, कैंसर और समय से पहले मृत्यु का कारण बनने वाली बीमारियों से आपको बचाने में मददगार हैं।

विटामिन-सी से है भरपूर

कीवी में विटामिन-सी की उच्च मात्रा में होती है, ये पोषक तत्व आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है और शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से आपकी इम्युनिटी काफी मजबूत होती है। लो विटामिन सी स्तर वाले 15 पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला कि 6 सप्ताह तक प्रति दिन एक कीवी खाना स्वस्थ विटामिन सी का स्तर बनाने में पर्याप्त था। विटामिन सी ऊर्जा पैदा करने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने, आपकी त्वचा को बेहतरीन दिखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व देने और आयरन अवशोषण में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यह आवश्यक पोषक तत्व उन कई कारणों में से एक है जिनकी वजह से कीवी फल स्वस्थ जीवन जीने का एक पौष्टिक और स्वादिष्ट हिस्सा है।

न्यूट्रोफिल भी बढ़ाता है

न्यूट्रोफिल एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण भाग है। यह कोशिकाएं संक्रमण से लडऩे में मदद करती हैं। यदि रक्त परीक्षण में न्यूट्रोफिल की संख्या में उतार-चढ़ाव आता है तो इसका अर्थ यह है कि आपके शरीर में कोई संक्रमण है। प्रतिरक्षा कार्य के लिए शरीर में विटामिन-सी का स्तर ठीक बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अध्ययन से पता चलता है कि 4 सप्ताह तक प्रतिदिन दो कीवी खाने से विटामिन-सी का स्तर बढ़ सकता है और ये लो विटामिन सी स्तर वाले पुरुषों में न्यूट्रोफिल नामक प्रतिरक्षा कोशिकाओं के कार्य में भी सुधार करता है।

फायदे

अध्ययनों में भी पाया गया है कि कीवी अत्यधिक पौष्टिक होने के साथ विभिन्न प्रकार के विटामिन्स-खनिजों और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें विशेष रूप से विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो प्रतिरक्षा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। विटामिन-सी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो शरीर को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकता है। सभी लोगों को रोजाना आहार में एक कीवी जरूर खाना चाहिए।

The post इम्युनिटी बढ़ाने और विटामिन-सी के लिए खाएं कीवी appeared first on Ad Event Media.