Dehradoon Archives - Ad Event Media

सीएम धामी ने विधि-विधान से किया कन्या-पूजन, नन्हीं बच्चियों के धोए पैर; हवन कर किया उद्यापन: Maha Navami-2023
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का  उद्यापन कर हवन किया। इस खास मौके की तस्वीरें भी उन्होंंने साझा की। उत्तराखंड में भी धूम-धाम से नवरात्र के नौवें दिन माता रानी की पूजा अर्चना की गई।

देहरादून। सोमवार को नवदुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री मां की पूजा अर्चना की गई। नवमी पर कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद भी खिलाया गया। उत्तराखंड में नवरात्र के नौवें दिन माता रानी की पूजा अर्चना की गई। इस खास मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी के साथ-साथ उनके बच्चे भी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

इस अवसर पर सीएम धामी ने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्या शक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।

The post सीएम धामी ने विधि-विधान से किया कन्या-पूजन, नन्हीं बच्चियों के धोए पैर; हवन कर किया उद्यापन: Maha Navami-2023 appeared first on Ad Event Media.

अक्षय तृतीया पर खूब हुई खरीदारी, सर्राफा बाजार हुआ गुलजार
अक्षय तृतीया पर दून के सर्राफा बाजार में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने अपनी राशि के अनुसार शुभ माने जाने वाली सोना व चांदी की वस्तुओं की खरीदारी की। साथ ही विवाह व अन्य समारोह के लिए एडवांस बुकिंग भी की।

अक्षय तृतीया पर दून के सर्राफा बाजार में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने अपनी राशि के अनुसार शुभ माने जाने वाली सोना व चांदी की वस्तुओं की खरीदारी की। साथ ही विवाह व अन्य समारोह के लिए एडवांस बुकिंग भी की। देर शाम तक ज्वेलरी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले। मां लक्ष्मी के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठान के बाद मां लक्ष्मी की आरधना की गई। वैदिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

इसे देखते हुए धमावाला बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, प्रेमनगर, धर्मपुर, रायपुर, पटेलनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में अधिकांश सर्राफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें सुबह ही खोल दीं थी। सुबह से ही ग्राहकों की खासी भीड़ रही। उधर, अक्षय तृतीया पर जैन समाज के लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गन्ने का जूस वितरित किया।

वहीं, माजरा स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में क्षुल्लक श्री समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक पूजन व शांतिधारा किया गया। क्षुल्लक श्री समर्पण सागर महाराज ने जैन समाज में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ तपस्या के बाद आहारा को निकले, लेकिन लोगों को आहार दान की विधि पता न होने पर वह छह महीने तक निराहार हस्तिनापुर पहुंचे। राजा श्रेयांश नाथ ने भक्तिपूर्वक आहार के रूप में गन्ने का रस दिया।

ग्राहकों ने उठाया आफर का लाभ

अक्षय तृतीया पर कमल ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आकर्षक आफर पेश किया। कमल ज्वेलर्स के देहरादून के कमल मार्केट व ऐस्लेहाल, विकास नगर व हरिद्वार स्थित शोरूम पर ग्राहकों में काफी अच्छा उत्साह देखने को मिला। ज्वेलरी ब्रांड सोने, हीरे व पोल्की आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर ग्राहकों को 100 प्रतिशत तक की छूट मिली। कमल ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक प्रवीण रस्तोगी ने कहा कि लंबे समय से ग्राहकों में विश्वास बनाया है। आने वाले समय में और आफर लेकर आएंगे।

विशेष आफर के साथ मेकिंग चार्ज पर आकर्षक छूट

अक्षय तृतीया पर कपूर ज्वेलर्स ग्राहकों के लिए आकर्षक आफर लेकर आए हैं। आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। डायमंड व पोलकी पर 20 प्रतिशत, जबकि पुरानी ज्वेलरी पर कोई कटौती नहीं की जा रही। कपूर ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक माणिक कपूर ने बताया कि अक्षय तृतीया पर यह विशेष आफर है। जो एक लाख की खरीद पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी शोरूम खुला रहेगा।

मंदिर का स्थापना दिवस मनाया देहरादून

अक्षय तृतीया पर टर्नर रोड के त्रिमूर्ति विहार स्थित त्रिमूर्ति मंदिर का 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पार्षद रमेश कुमार मंगू समेत स्थानीय लोगों ने मंदिर पहुंच आशीर्वाद प्राप्त किया।

The post अक्षय तृतीया पर खूब हुई खरीदारी, सर्राफा बाजार हुआ गुलजार appeared first on Ad Event Media.

IPL ड्रीम 11 में टीम बनाकर जीते 1 करोड़ रुपये, अब देहरादून के अजीत की लगी बंपर लॉटरी
देहरादून: ड्रीम इलेवन और माय सर्किल जैसे ऐप लोगों का लखपति-करोड़पति बनने का सपना पूरा कर रहे हैं। उत्तराखंड के कई युवा इन ऐप्स के जरिए फैंटेसी टीम बनाकर लाखों की रकम जीत चुके हैं।

Dehradun Ajit won 1 crore rupees in IPL Dream 11

इस बार विकासनगर की कालसी तहसील में रहने वाले अजीत सिंह तोमर के हाथ जैकपॉट लगा है। जिन्होंने आईपीएल ड्रीम 11 में दो फैंटेसी टीम बनाई थी और दोनों ही टीमें जीतने में कामयाब रहीं। पहली टीम में डेढ़ करोड़ और दूसरी टीम में एक करोड़ रुपये मिलने थे। दोनों जैकपॉट अजीत सिंह तोमर के हाथ लगे और वो देखते ही देखते करोड़पति बन गए। अजीत सिंह तोमर खत फरटाड़ के लुहारी गांव के मूल निवासी हैं और फिलहाल तौली भूड़ में रहते हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी है। वो वर्तमान समय में विकासनगर तहसील में स्टांप विक्रेता हैं।

1 अप्रैल को आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स व दिल्ली कैपिटल के बीच मैच खेला गया। 7:30 बजे शाम को मैच शुरू हुआ, जिसमें लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम विजयी रही। अजीत को जिस पहली टीम पर डेढ़ करोड़ रुपये मिलने वाले थे, उसके द्वितीय स्थान पर आने पर अजीत को 40 लाख रुपये मिले। वहीं जिस दूसरी टीम के लिए उन्हें एक करोड़ मिलने वाले थे, वो पहले नंबर पर आ गई। तीस प्रतिशत कटकर पैसा उनके खाते में आया तो अजीत और उनका परिवार खुशी से उछल पड़ा। पूरे परिवार ने अपने ईष्ट व आराध्य देव सिद्ध पीठ महासू चालदा देवता मंदिर थैना में जाकर मत्था टेका और देवता की पूजा अर्चना की। बता दें कि मार्च महीने में उत्तराखंड के कई युवाओं ने ड्रीम इलेवन ऐप पर टीम बनाकर एक करोड़ की रकम जीती है। उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवान प्रवीण कुमार भी फैंटेसी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रहे। रुद्रप्रयाग के रहने वाले मनोज पांडे ने भी ड्रीम इलेवन में फैंटेसी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते थे।

The post IPL ड्रीम 11 में टीम बनाकर जीते 1 करोड़ रुपये, अब देहरादून के अजीत की लगी बंपर लॉटरी appeared first on Ad Event Media.

धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 30 पर्सेंट रिजर्वेशन… धामी सरकार का पूरा हुआ एक साल
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस एक साल में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में तमाम चुनावी वायदों को पूर्ण करने में कामयाब रही तो तात्कालिक परिस्थितियों के लिहाज से भी सरकार महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पीछे नहीं हटी।

धर्मान्तरण पर रोक के लिए कानून समेत नकल विरोधी कानून, प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों को वर्ष में तीन सिलेंडर निःशुल्क भरवाने की सुविधा, समान नागरिक संहिता। और हाल ही में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण जैसे अहम निर्णयों ने दर्शाया है कि राज्य सरकार में जनहित सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्येय वाक्य ‘विकल्प रहित संकल्प’ को आत्मसात कर प्रदेश में नई कार्य संस्कृति की ओर कदम बढ़ाया है और वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में पूरी सरकार जी-जान से जुटी है। इस एक वर्ष में राज्य सरकार के कामकाज में प्रदेश की निरन्तर प्रगति के लिए संकल्प, समर्पण और प्रयास का समावेश देखने को मिला है। सरकार अब तक कई ऐसी पहल कर चुकी है जो भविष्य में उत्तराखण्ड की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे।

एक साल में लिए गए अहम निर्णय
-भर्ती माफिया पर कड़ा प्रहार करते हुए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।
-प्रदेश की मातृ शक्ति के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई

-जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर रोक के लिए सख्त कानून लाया गया।
-समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही सरकार
-अंत्योदय परिवारों को एक वर्ष में तीन गैस सिलिंडर निःशुल्क रिफिल की सुविधा का आगाज
-लखपती दीदी योजना में वर्ष 2025 तक प्रदेश की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने की पहल।
-राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण।
-चारधाम और कांवड़ यात्रा में कुशल प्रबंधन से रिकॉर्ड संख्या में आए श्रद्धालु।
-केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं के पौराणिक और प्राचीन मंदिर क्षेत्रो में अवस्थापनात्मक विकास।
-वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला दो उत्पाद योजना

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में उत्तराखंड अग्रणी राज्य। राजकीय और सहायता प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें।
-टेली मेडिसिन के लिए 400 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 04 मेडिकल कॉलेज से जोड़ा गया।
-06 एरोमा वैली विकसित करने की योजना। 50 हजार पॉलीहाउस से बदलेगी उद्यानिकी की तस्वीर। इसके लिए बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान।
मिशन दालचीनी, मिशन तिमरू प्रारंभ करने का निर्णय।
-नई खेल नीति से प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का विकास।
-उद्योगों को बढावा देने के लिए उत्तराखंड लॉजिस्टिक नीति, प्राइवेट इंडस्ट्रियल एस्टेट पॉलिसी।
-मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में सब्सिडी बढ़ाकर 40 प्रतिशत की।
-नई पयर्टन नीति में स्वरोजगार को बढ़ावा। कुछ गतिविधियों के लिए 100 प्रतिशत तक सब्सिडी।
-वर्ष 2022-23 में एमएसएमई में 7321 करोड़ की 1707 परियोजनाओं को मंजूरी। इससे 33 हजार व्यक्तिओं को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
-वर्ष 2022-23 में वृहद उद्योगों में 3072 करोड़ की 16 परियोजनाओं को मंजूरी। इससे 3268 व्यक्तिओं को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

The post धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 30 पर्सेंट रिजर्वेशन… धामी सरकार का पूरा हुआ एक साल appeared first on Ad Event Media.

24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया, पढ़ें जरूरी जानकारी
सरकार की ओर से इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है। हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है।

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस हो सकता है। हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

सरकार की ओर से इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है। हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है। इससे टिकटों की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी। इसके लिए जल्द ही आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध किया जाएगा।

गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए आज खुलेंगे टेंडर
यूकाडा ने अब तक फाटा, सिरसी से हेली सेवा सचांलन के लिए पवन हंस, हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन को तीन साल के लिए कार्य दे दिया है। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर 21 मार्च को खुलेंगे।

मौसम की सूचना के लिए केदारघाटी में लगेंगे कैमरे
केदारघाटी में बीते वर्ष मौसम खराब होने के कारण एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस बार हेली सेवा का सफर सुरक्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। कैमरों के माध्यम से घाटी में बादल आने या मौसम खराब का पता लगेगा। इस पर कंट्रोल रूम से हेली सेवा के पायलट और क्रू मेंबर को सूचना दी जाएगी।

The post 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया, पढ़ें जरूरी जानकारी appeared first on Ad Event Media.